फाल्स यूनिकॉर्न रूट का वैज्ञानिक नाम चमेलीरियम ल्यूटियम है, जिसे पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका की देसी लिली के नाम से भी जाना जाता है। इस हर्ब के अन्य नाम हैं फेयरीवैंड, हेलियोनास डियोका, हेलोनिअस लुटिया, वैट्रम ल्यूटियम, चामेलिरियम कैरोलिनम, हेलियोनस रूट, ब्लाजिंग स्टार रूट आदि। यह एक हर्ब है, जिसकी जमीन के नीचे के तने और जड़ का प्रयोग दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है।

इस हर्ब का इस्तेमाल महिलाओं के ओवेरियन सिस्ट, मासिक धर्म संबंधी रोगों, रजोनिवृत्ति के लक्षण, गर्भावस्था के कारण होने वाली उल्टी आदि के लिए किया जाता है। यही नहीं, फाल्स यूनिकॉर्न रूट को हाॅर्मोंस के असंतुलन को रोकने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद बताया जाता है। जानिए इस हर्ब के बारे में विस्तार से।
और पढ़ें: पर्पल नट सेज के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of purple nut sedge
फाल्स यूनिकॉर्न रूट नाम का पौधा नार्थ अमेरिका में पाया जाता है और 30 से 100 सेंटीमीटर ऊंचा होता है। यह पौधा चिकना, एकोणीय तने वाला और एकान्तर पत्तियों वाला होता हैं। यह पौधा नीचे से तंग होता है व इस पर छोटे ग्रीनिश-सफेद फूल खिलते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
फाल्स यूनिकॉर्न रूट निम्नलिखित रोगों या समस्यायों में राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी है:
निम्नलिखित समस्याओं में राहत दिलाने के लिए भी यह औषधि सहायक है। हालांकि, इसके प्रभावी होने का प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
और पढ़ें: कंटोला (कर्कोटकी) के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Kantola (Karkotaki)
यह कैसे काम करती है?
फाल्स यूनिकॉर्न रूट में केमिकल हो सकता है जो गर्भाशय को उत्तेजित करता है और आंतों के कीड़े को मारता है।
और पढ़ें: Ma huang: मा हुआंग क्या है?
फाल्स यूनिकॉर्न रूट (False unicorn root) का लिथियम के साथ इंटरैक्शन
फाल्स यूनिकॉर्न रूट “वाटर पिल’ या डाइयुरेटिक (diuretic ) की तरह प्रभावी हो सकती है। इसे लेने से शरीर में लिथियम की मात्रा बढ़ सकती है जिससे गंभीर साइड इफेक्ट हो सकता है। कोई भी व्यक्ति जो लिथियम का सेवन कर रहा है उसे इस हर्ब का सेवन अपनी मर्जी से नहीं करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें। डॉक्टर इसके लिए आपके द्वारा ली जा रहे लिथियम की डोज में बदलाव कर सकते है। ताकि, इस हर्ब को लेने से रोगी को कोई नुकसान न हो।
और पढ़ें : चिचिण्डा के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Snake Gourd (Chinchida)
फाल्स यूनिकॉर्न रूट की कितनी डोज लेनी चाहिए यह बात रोगी की उम्र, स्वास्थ्य और कई अन्य स्थितियों पर निर्भर करता है। इस समय ऐसी कोई वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध नहीं है जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि इस जड़ी-बूटी की कितनी डोज लेनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि हर प्राकृतिक उत्पाद हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं और इसकी डोज के बारे में जानकारी होना भी बहुत अधिक आवश्यक है। किसी भी दवाई या जड़ी-बूटी का सेवन करने से पहले उसके लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करें और इसका प्रयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
फाल्स यूनिकॉर्न रूट कैप्सूल के रूप में और विभिन्न स्ट्रेंथ में उपलब्ध है। इसके सेवन से पहले इस पर दिए निर्देशों का पालन करें और डॉक्टर की सलाह का पालन करना न भूलें।
और पढ़ें: छोटी दुद्धी (दूधी) के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Dudhi
यह हर्ब निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध होती है:
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में इस हर्ब से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें।फाल्स से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
False Unicorn: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/21598325 Accessed July 30,2020
False Unicorn: https://www.drugs.com/npc/false-unicorn.html Accessed July 30,2020
False Unicorn: https://www.peacehealth.org/medical-topics/id/hn-2088005 Accessed July 30,2020
False Unicorn: https://www.drugs.com/npp/false-unicorn.html Accessed July 30,2020
FALSE UNICORN ROOT: https://www.rxlist.com/consumer_false_unicorn_root/drugs-condition.htm Accessed July 30,2020
Chamaelirium luteum (L): http://www.purplesage.org.uk/profiles/falseunicornroot.htm Accessed July 30,2020
False Unicorn Cultivation: https://unitedplantsavers.org/184-false-unicorn-cultivation/ Accessed July 30,2020
False Unicorn Root – Chamaelirium luteum: https://unitedplantsavers.org/false-unicorn-root-chamaelirium-luteum/ Accessed July 30,2020
Current Version
21/08/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Mona narang