हॉथॉन (Hawthorn) एक पौधा है जिसकी पत्तियां, फूल, छाल और बेरी का प्रयोग दवाइयों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल बीमारियों, स्थितियों और लक्षणों के उपचार, रोकथाम और नियंत्रण के लिए किया जाता है। यह शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह से ह्दय को मजबूत बनाते हैं। सालों से इसका इस्तेमाल डाइजेस्टिव, किडनी और एंटी-एंग्जायटी संबंधित परेशानियों के लिए हर्बल औषधि के रूप में किया जाता आरहा है।

निम्नलिखित स्थितियों में हॉथॉन का उपयोग किया जाता है। जैसे-
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर:
हॉथॉन पॉलीफेनोल्स (polyphenols) का अच्छा स्त्रोत है जो, पौधों में पाए जाने वाले एक दमदार कंपाउंड्स में से एक है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर में अनस्टेबल मॉलिक्यूल्स (unstable molecules) जिसे फ्री रेडिकल्स भी कहते हैं को बेअसर करते हैं। इन फ्री रेडिकल्स की मात्रा जब हमारे शरीर में काफी बढ़ जाती है तो ये सेहत पर बुरा असर डालते हैं। ये मॉलिक्यूल हमारे शरीर में गलत खानपान, पर्यावरण में विषाक्त पदार्थों जैसे प्रदूषण और सिगरेट के धुएं से प्रवेश करते हैं।
एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज:
हॉथॉन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज हमारी सेहत को सुधारने में मदद करती है। लंबे समय से हो रखी सूजन को कई बीमारियों सो जोड़ा जाता है। इसमें मधुमेह टाइप 2, अस्थमा और कैंसर शामिल हैं। चूहों पर किए गए एक शोध में पता चला कि हॉथॉन बेरी एक्सट्रेक्ट से अस्थमा के लक्षणों को कम करने के साथ सूजन में भी असर देखने को मिला। जानवरों पर किए गए अध्ययनों से आए परिणामों को देखते हुए वैज्ञानिकों का मानना है कि ये मनुष्यों में भी लाभ प्रदान कर सकता है। हालांकि, इस पर अभी अधिक शोध की आवश्यकता है।
ब्लड प्रेशर को करे कम:
चीनी दवाइयों में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सबसे अधिक फायदेमंद इसे माना जाता है। कई जानवरों पर किए अध्ययन से पता चलता है कि हॉथॉन एक वैसोडिलेटर (vasodilator) के रूप में कार्य कर सकता है। इससे तात्पर्य है कि यह रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करता है जिससे, ब्लड प्रेशर अपने आप कम हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट के लिए ये काफी लाभकारी हो सकता है।
पाचन में करे सुधार:
पौराणिक समय से इसका इस्तेमाल पाचन संबंधित परेशानियों के लिए किया जा रहा है। हॉथॉन बेरी में फाइबर होता है जो कब्ज से निजात दिलाता है। इसलिए अगर आपको कब्ज की परेशानी रहती है तो हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेकर इसका सेवन किया जा सकता है।
बालों का झड़ना करे कम:
बालों की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स में हॉथॉन बेरी का प्रयोग किया जाता है। ज्यादतर महिलाओं और पुरुष बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।
एंग्जायटी को करे कम:
हॉथॉन में सिडेटिव एफेक्ट्स होते हैं जो, एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में मददगार है। अगर आपको बेचैनी या घबराहट की समस्या है तो इसके संतुलित मात्रा में सेवन से लाभ हो सकता है।
इन बीमारियों के इलाज में भी है कारगर:
गुर्दे से संबंधित परेशानियां:
हॉथॉन बेरी का उपयोग आप विभिन्न प्रकार के माध्यम से भी कर सकते हैं। वैसो तो हॉथॉन बेरी आपको लोकल ग्रोसरी में आसानी से उपलब्ध नहीं होगी। आपको हॉथॉन बेरी को प्राप्त करने के लिए फार्मर मार्केट या फिर स्पेशल फूड स्टोर में जाना पड़ सकता है। अगर आपको हॉथॉन बेरी आसानी से उपलब्ध हो जाती है तो आप इन्हें खरीद लें और घर में विभिन्न प्रकार की सामग्री में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए हॉथॉन बेरी को कैसे उपयोग में लाया जा सकता है।
कच्ची हॉथॉन बेरी का उपयोग किया जा सकता है। कच्ची हॉथॉन बेरी टार्ट, स्लाइटली स्वीट होती हैं। आप इसे स्नैक के रूप में ले सकते हैं।
आप मार्केट से हॉथॉन बेरी टी खरीद सकते हैं। या फिर आप बेरी को ड्राई करके भी हॉथॉन बेरी टी तैयार कर सकते हैं। आप फ्लावर, लीव्स का भी उपयोग कर सकते हैं। अपको एक दिन में कितनी हॉथॉन बेरी का यूज करना है, इस बारे में आप विशेषज्ञ से राय जरूर लें।
हॉथॉन बेरी का उपयोग डेजर्ट और जेम्स बनाने में भी किया जा सकता है। अगर आप भा इसका उपयोग जैम या डेजर्ट बनाने में करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन भी इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साउथ यूनाइटेड स्टेट में हॉथॉन बेरी का यूज पाई फिलिंग, सिरप, जैम आदि बनाने में किया जाता है।
हॉथॉन बेरी का यूज विनेगर और वाइन बनाने में भी किया जाता है। इसे फर्मटेंड करके टेस्टी बेवरेज के रूप में तैयार किया जाता है। आप चाहे तो मार्केट से हॉथॉन बेरी का विनेगर खरीद सकती हैं और इसे सलाद ड्रेसिंग के साथ ही अन्य जरूरी फूड में उपयोग कर सकती हैं।
अगर आपको हॉथॉन बेरी मार्केट से न मिले तो आप हॉथॉन बेरी स्प्लीमेंट का यूज भी कर सकती हैं। आपको हॉथॉन बेरी की पिल, पाउडक और लिक्विड फॉम मिल जाएगी, जिसका उपयोग किया जा सकता है। एक बात का ध्यान रखें कि बिना हर्बल एक्सपर्ट से जानकारी लिए हॉथॉन बेरी का सेवन न करें। अगर आप पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं और आपको एलर्जी हो गई है तो बेहतर होगा कि आप इसका सेवन न करें।
हॉथॉन ह्दय द्वारा ब्लड को पंप आउट करने की क्रिया में सुधार करता है। इसके अलावा रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार में मदद करता है। रिसर्च में सामने आया कि ये कोलेस्ट्रॉल, लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (low density lipoprotein), ट्राइग्लिसराइड्स (triglycerides) को कम करता है। इससे लिवर में जमी चर्बी कम होती है। इसमें शामिल एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी हमें बहुत सारी बीमारियों से दूर रखते हैं।
और पढ़ेंः पाठा (साइक्लिया पेल्टाटा) के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Patha plant (Cyclea Peltata)
[mc4wp_form id=’183492″]
हर किसी में ये ही साइड इफेक्ट्स ऐसा जरूरी नहीं हैं। इनसे अलग भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसके लिए आप अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से एक बार परामर्श लें।
एक रिपोर्ट के अनुसार, हार्ट फेल होने पर इसकी पूरे दिन की खुराक 160-1800 मिलिग्राम है जो दिन में 2-3 में बांटा जाता है।
हौथोर्न की खुराक कई कारकों पर निर्भर होती है। ये मरीज की उम्र, स्वास्थ्य और कई अन्य स्थितियों पर निर्भर करती है। फिलहाल इसकी निर्धारित खुराक को लेकर कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। एक बात का खास ख्याल रखें कि हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए बर्गमोट तेल का इस्तेमाल करने से पहले अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से एक बार जरूर संपर्क करें।
और पढ़ेंः केवांच के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Kaunch Beej
अगर आप हॉथॉर्न से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हॉथॉन का उपयोग हर्बल एक्सपर्ट की जानकारी लिए बिना बिल्कुल भी न करें। हम उम्मीद करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको हॉथॉन से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। आप जड़ी बूटी से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट में विजिट कर सकते हैं। आप हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज को लाइक कर कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न भी पूछ सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Hawthorn/https://www.drugs.com/npc/hawthorn.html/Accessed on 12/12/2019
Hawthorn: Heart Healing from Physical to Spiritual/https://traditionalroots.org/hawthorn-heart-healing-from-physical-to-spiritual/Accessed on 12/12/2019
9 Impressive Health Benefits of Hawthorn Berry/ https://www.nccih.nih.gov/health/hawthorn/Accessed on 12/12/2019
HAWTHORN/ https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3891531//Accessed on 12/12/2019
The Health Benefits of Hawthorn/ https://www.science.gov/topicpages/h/hawthorn+leaf+flavonoids/Accessed on 12/12/2019
Current Version
28/08/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Shruthi Shridhar
Updated by: Bhawana Awasthi
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Shruthi Shridhar