लिली के फूल को ही मार्टगोन कहा जाता है। मार्टगोन लिली ज्यादातर साइबेरिया और कोरिया जैसे देशों में पाए जाते हैं। यह नम, छायादार, हरे-भरे मैदानों वालों स्थानों में पनपता है। इसका फूल देखने में बल्बनुमा होता है, जिसका रंग लाल और बैंगनी होता है। आमतौर पर इस हर्बल का इस्तेमाल अल्सर के उपचार करने के लिए किया जा सकता है। साथ ही, इसका इस्तेमाल हर्बल टी के तौर पर भी किया जा सकता है। हर्बल टी में इसका इस्तेमाल करने के लिए इसके फूलों को पीसकर मिलाया जा सकता है। कई मायनों में यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है।
इसे बोजो, लिलियम मार्टागोन, लिरियो ललोरन, लिस डू कनाडा, लिस डे कैथरीन, लिस मार्टगोन, लिस टर्बन, लिस मार्टगोन, मार्टगोन, पेटिट लिस डु कैलवायर, पर्पल तुर्क कैप लिली, तुर्क कैप के नाम से भी जाना जाता है।
और पढ़ेंः Oswego Tea: ओसवेगो चाय क्या है?
निम्न स्वास्थ्य स्थितियों में मार्टगोन लिली का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
मार्टगोन लिली से औषधि बनाने के लिए इसके पत्ती, तने और फूल का उपयोग किया जा सकता है। जिसके इस्तेमाल से मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं का उपचार किया जा सकता है।
इसके अलावा शरीर के छाले यानी अल्सर की समस्या होने पर भी मार्टगोन लिली का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से अल्सर की समस्या से जल्द ही राहत मिल सकती है। अल्सर से राहत पाने के लिए इसके फूल, पत्तियों और तनों से बने लेप को सीधा प्रभावित स्थान पर लगाया जा सकता है।
कुछ स्टडी के मुताबिक, मार्टगोन लिली का उपयोग कैंसर के उपचार के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि, अभी भी इस दिशा में उचित अध्ययन करने की आवश्यकता हो सकती है।
एक बात का ध्यान रखें कि इस फूल के इस्तेमाल से किसी भी तरह की एलर्जी होने की संभावना बहुत ही दुर्लभ है। हालांकि, फिर भी सेंसिटिव स्किन पर इसका सीधा इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है।
और पढ़ें: Buchu: बुचु क्या है?
मार्टगोन एक औषधि की तरह काम करता है, जिसे सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखे जा सकते हैं, लेकिन वे बहुत ही दुर्लभ मामले हो सकते हैं।
मार्टगोन शरीर के कई रोगों को दूर कर सकता है। हालांकि, इसके साइड इफेक्ट्स की भी संभावना बनी रह सकती हैं। मार्टगोन के साइड इफेक्ट्स पर ज्यादा स्टडी नहीं की गई है। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर की उचित सलाह जरूर लें।
प्रेग्नेंसी के समय भी ऐसे किसी भी हर्बल का इस्तेमाल ना करें।
अगर आप पहले से कोई दवा ले रहे हैं, तो भी मार्टगोन का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा अगर इसके इस्तेमाल से आपको कोई साइड इफेक्ट होता है, तो तुरंत इसकी जानकारी अपने हर्बलिस्ट को दें।
और पढ़ें: Oolong Tea: ओलोंग चाय क्या है?
यहां प्रदान की गई जानकारी किसी भी तरह की चिकत्सीय सलाह प्रदान नहीं करती है। ऐसे किसी भी औषधि का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने डॉक्टर की उचित सलाह लेनी चाहिए।
इसके अलावा हर मरीज के लिए इसकी अलग-अलग खुराक निर्धारित की जा सकती है। खुराक की मात्रा व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और उम्र के अनुसार निर्धारित की जा सकती है।
और पढ़ें: Green Coffee: ग्रीन कॉफी क्या है?
निम्नलिखित रूपों में आप इस औषधि को प्राप्त कर सकते हैंः
हमें उम्मीद है कि मर्टगोन पर आधारित यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमने इस लेख में इस हर्ब से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको यहां बताई गई किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी है तो आप इस हर्ब का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर। याद रखें हर्ब का उपयोग सभी के लिए सही नहीं होता।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या उपचार की सिफारिश नहीं करता है। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो कृपया इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
What are Martagon lilies? https://hortnews.extension.iastate.edu/faq/what-are-martagon-lilies. Accessed on 16 May, 2020.
Lilium martagon. https://www.missouribotanicalgarden.org/PlantFinder/PlantFinderDetails.aspx?taxonid=281787&isprofile=0&. Accessed on 16 May, 2020.
Lilium martagon (Ixc/d). https://www.rhs.org.uk/Plants/10205/i-Lilium-martagon-i-(Ixc-d)/Details. Accessed on 16 May, 2020.
Martagon Lilies. http://www.da.lilies.org/articles/martagonlilies.pdf. Accessed on 16 May, 2020.
Lilium martagon – L. https://pfaf.org/user/Plant.aspx?LatinName=Lilium+martagon. Accessed on 16 May, 2020.
Cryopreservation of Lilium martagon l. meristems by droplet-vitrification and evaluation of their physiological stability. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/28534050. Accessed on 16 May, 2020.
Current Version
23/06/2020
Bhawana Sharma द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Nidhi Sinha