एसिक्लोफेनाक का उपयोग आमतौर पर ऑस्टियोअर्थराइटिस, रियुमेटोइड अर्थराइटिस और एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी स्थितियों में दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। यदि आपको कोई रक्तस्राव विकार (bleeding disorder), अस्थमा या कोई एलर्जी है, तो इस दवा को न लें।

आपके डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार ही दवा लें। दुष्प्रभावों को कम करने के लिए आपको कम समय के लिए दवा की सबसे कम खुराक निर्धारित की जा सकती है। डॉक्टर या फार्मासिस्ट से इस बारे में सलाह जरूर लें।
टेबलेट को पूरे एक गिलास पानी के साथ निगल लें और दवा को, खाने के साथ या बाद में लेना चाहिए। टेबलेट को कुचले या चबाएं नहीं। इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई दैनिक खुराक से अधिक न खाएं।
और पढ़ें: Osteoarthritis :ऑस्टियोअर्थराइटिस क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
मार्केट में एसिक्लोफेनाक के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। एसिक्लोफेनाक को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में न रखें। एसिक्लोफेनाक का इस्तेमाल करने से पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ना चाहिए। अगर फिर भी कोई समस्या आती है तो अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है, तो इसका इस्तेमाल न करें। एसिक्लोफेनाक को बाथरूम या ठंडी जगह में भी नहीं रखना चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे ना ही टॉयलेट में फ्लश करें और ना ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
इस दवा का उपयोग करने से पहले, अपने डॉक्टर को बताएं यदि:
दुर्लभ है लेकिन, अतिसंवेदनशील प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं। उपचार के पहले महीने में ऐसा दिख सकता है। त्वचा पर चकत्ते पड़ने की स्थिति की शुरुआत होते ही दवा का उपयोग तुरंत बंद कर देना चाहिए।
एसिक्लोफेनाक (Aceclofenac) न लें अगर:
अभी तक पर्याप्त अध्ययन नहीं प्राप्त हैं कि गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान के दौरान एसिक्लोफेनाक का उपयोग करना कितना सुरक्षित है। एसिक्लोफेनाक (aceclofenac) लेने से पहले उससे होने वाले लाभों और साइड इफेक्ट्स के बारे में हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
यदि आपको इन लक्षणों में से कोई भी दिखता है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें जैसे-
कुछ हल्के-फुल्के साइड इफेक्ट्स
हालांकि, इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों में इस तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई सवाल है, तो आपने डॉक्टर से संपर्क करें।
एसिक्लोफेनाक (Aceclofenac) के साथ अगर किसी तरह की अन्य दवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उससे होने वाली परेशानियों के बारे में पहले अपने डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें और न ही इसकी खुराक को किसी दूसरी दवा के साथ बदलें। किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक लिस्ट रखनी चाहिए जिनका आप उपयोग कर रहे हैं (जिसमें डॉक्टर के पर्चे वाली दवाएं, गैर-पर्चे वाली दवाएं और हर्बल प्रोडक्ट्स शामिल हैं) और इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दिखाएं। अपनी सुरक्षा के लिए, अपने डॉक्टर की स्वीकृति के बिना किसी-भी दवा की खुराक को शुरू न करें, ना ही दवा लेना बंद करें और ना ही खुराक को बदलें।
इस दवा के साथ कुछ प्रोडक्ट्स जो रिएक्शन कर सकते हैं:
अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ एसिक्लोफेनाक का सेवन कर रहें हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं।
एसिक्लोफेनाक का इस्तेमाल सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सीय सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Aceclofenac. https://www.drugs.com/uk/aceclofenac-100mg-tablets-leaflet.html. Accessed on 22 January, 2020.
Efficacy and safety of aceclofenac in osteoarthritis: A meta-analysis of randomized controlled trials. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5335881/. Accessed on 22 January, 2020.
Aceclofenac. https://www.drugbank.ca/drugs/DB06736. Accessed on 22 January, 2020.
Preparation and evaluation of aceclofenac sustained release formulation and comparison of formulated and marketed product. https://www.researchgate.net/publication/228634287_Preparation_and_evaluation_of_aceclofenac_sustained_release_formulation_and_comparison_of_formulated_and_marketed_product. Accessed on 22 January, 2020.
Prescription Medications – Drug Information (RXQ_DRUG). https://wwwn.cdc.gov/Nchs/Nhanes/1999-2000/RXQ_DRUG.htm. Accessed on 22 January, 2020.
Current Version
15/06/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Surender aggarwal