स्पोरिडेक्स (Sporidex ) कैप्सूल एंटीबायोटिक ड्रग है जो कि बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने का काम करती है। स्पोरिडेक्स लंग इंफेक्शन, कान का इंफेक्शन, यूरीनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन, त्वचा में संक्रमण आदि समस्याओं को दूर करने का काम करता है। स्पोरिडेक्स टैबलेट का यूज करने से इंफेक्शन के लक्षणों से राहत मिलती है। स्पोरिडेक्स ड्रग शरीर में जाकर बैक्टीरिया को मारने का काम करती है। साथ ही ये बैक्टीरिया को बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग यानी सेल वॉल बनाने से रोकता है। जब जांच के दौरान शरीर में बैक्टीरियल इंफेक्शन के बारे में जानकारी मिलती है तो डॉक्टर आपको ये एंटीबायोटिक ड्रग लेने की सलाह दे सकता है।

स्पोरिडेक्स में मुख्य कंपोजीशन के रूप में सेफलेक्सिन (cephalexin) पाया जाता है।
और पढ़ें : Naxdom: नैक्सडोम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
स्पोरिडेक्स (Sporidex ) कैप्सूल का कितना डोज लेना है, इस बारे में डॉक्टर से जरूर बात करें। डॉक्टर आपको दिन में 6 घंटे के अंतराल में दो कैप्सूल लेने की सालह दे सकता है। हेल्थ कंडिशन के अनुसार दवा का डोज कम या फिर ज्यादा हो सकता है। डॉक्टर स्पोरिडेक्स सस्पेंशन लेने की सलाह भी दे सकते हैं। बच्चों के वेट के अनुसार डॉक्टर स्पोरिडेक्स डोज की सलाह देंगे। आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा का डोज लेना चाहिए।
वयस्कों के लिए स्पोरिडेक्स का डोज – 1g से 2g ( 6 से 12 घंटे के अंतराल में)
बच्चों के लिए स्पोरिडेक्स का डोज – 25-50 mg/kg (बच्चे के वजन के अनुसार)
अगर आपने दवा का ओवरडोज लिया है और आपको कुछ साइड इफेक्ट नजर आ रहे हैं तो बेहतर होगा कि तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। कुछ लोगों में ड्रग का ओवरडोज होने पर अधिक गंभीर लक्षण दिख सकते हैं। हालत अगर खराब लग रही है तो उसे तुरंत ही पास के इमरजेंसी वार्ड ले जाना चाहिए।
स्पोरिडेक्स (Sporidex ) का सेवन अगर आप सही समय पर नहीं कर पाएं हैं तो अगली डोज के अंतराल को मेंटेन करते हुए डोज ले सकते हैं। दो डोज को लेने के समय के बीच गैप जरूर रखें। अगर दवा मिस हो जाती है या फिर आप सही समय पर दवा का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो बैक्टीरिया फिर से पनपने का खतरा बना रहता है। बेहतर होगा कि एक समय अंतराल के बाद दवा जरूर लें। दवा के सेवन के दौरान लापरवाही न बरतें।
और पढ़ें : Volini Gel: वॉलिनी जेल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
स्पोरिडेक्स (Sporidex ) कैप्सूल का सेवन ओरली करना चाहिए। आप पानी के साथ दवा का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन खाने के बाद या फिर खाने के पहले किया जा सकता है। दवा का इस्तेमाल तब तक करें, जब तक आपको डॉक्टर ने इसे लेने की सलाह दी हो। अगर आप दवा का उपयोग करना पहले बंद कर देंगे तो बैक्टीरिया का इंफेक्शन पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाएगा। अगर आपको डॉक्टर स्पोरिडेक्स सस्पेंशन लेने की सलाह देता है तो बोतल को पहले अच्छी तरह से शेक करें और उसके बाद ही उपयोग में लाएं।
डॉक्टर से दवा के बारे में जानकारी जरूर लें। इस बारे में डॉक्टर से जरूर पूछ लें कि दवा का उपयोग कैसे करना है।
और पढ़ें :Flexura D: फ्लेक्सुरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
स्पोरिडेक्स (Sporidex ) कैप्सूल लेने से हो सकता है कि आपको शरीर में कुछ साइड इफेक्ट्स भी दिखें। अगर ऐसा होता है तो तुरंत इस बारे में अपने डॉक्टर को बताएं।
दवा के सेवन से निम्नलिखत साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
ऐसा जरूरी नहीं है कि स्पोरिडेक्स (Sporidex) के सेवन के बाद सभी व्यक्तियों में उपरोक्त लक्षण नजर आएं। अगर ऐसा होता है तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
अगर आप अन्य दवा का सेवन कर रहे हैं तो हो सकता है कि स्पोरिडेक्स (Sporidex) के असर में परिवर्तन आ जाए या फिर दवा कम असरदार हो जाए। बेहतर होगा कि अन्य दवा के सेवन के बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं।
स्पोरिडेक्स (Sporidex ) दवा अगर आप ले रहे हैं तो डॉक्टर से ये जरूर पूछ लें कि दवा का सेवन किस प्रकार के खाने के साथ नहीं करना है या किन चीजों को पूरी तरह अवॉयड करना है।
और पढ़ें :Cifran CTH : सिफ्रान सीटीएच क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
स्पोरिडेक्स (Sporidex ) को रूम टेम्प्रेचर पर रखें। सूर्य की रोशनी से दवा को बचाना चाहिए। साथ ही दवा को फ्रिज में रखने की भूल न करें। आप मेडिसिन को प्लास्टिक कंटेनर में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से दवा बच्चों की पहुंच से दूर रहेगी। दवा का उपयोग करने से पहले उसे चेक जरूर कर लें कि कहीं पैकेज को गड़बड़ी तो नहीं है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Sporidex : https://www.drugs.com/international/sporidex.html Accessed on 16/6/2020
Cephalexin: https://www.drugs.com/cephalexin.html Accessed on 16/6/2020
Cephalexin: https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Cephalexin Accessed on 16/6/2020
Cephalexin: https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682733.html Accessed on 16/6/2020
Current Version
17/06/2020
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Manjari Khare