और पढ़ें: टाइप टू डायबिटीज का कोलीन और बिटेन से रिलेशन क्या है? जानिए इस आर्टिकल में!
डायबिटीज में जामुन सिरका : ओग्रीनी जामुन विनेगर (Ogreeny Jamun vinegar)
जामुन का सिरका एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जामुन का सेवन करने से रक्त में शुगर की मात्रा संतुलित रहती है। यह स्टार्च और चीनी को ऊर्जा में बदल देता है, जिससे रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को पेट संबंधी समस्या होती है, उनके लिए भी जामुन का सिरका टॉनिक की तरह काम करता है। यह पाचन तंत्र में आई सूजन को भी कम करने का काम होता है। सिरके में मौजूद पॉलीफेनोलिक कंपाउंड, हार्ट, कैंसर, अस्थमा, डायबिटीज, गठिया आदि में प्रभावी भूमिका निभाते हैं। 750 एमएल सिरके की कीमत ₹322 है। यह पूरी तरह से वेजिटेरियन प्रोडक्ट है।
AVG जाम्बोला- जामुन सिरका (AVG jambola vinegar)
जामुन का सिरका पूरी तरह से प्राकृतिक होता है सिरके में मौजूद तत्व मधुमेह के नियंत्रण में अहम भूमिका निभाते हैं इसका सेवन करने से जहां एक और डायबिटीज कंट्रोल में रहती है यूरिन संबंधी इंफेक्शन की समस्या में भी राहत मिलती है जामुन का सिरका पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह पूरी तरह से वेजिटेरियन प्रोडक्ट है। ये सिरका लिवर को भी मजबूती प्रदान करता है। 1000 एमएल सिरके की कीमत ₹329 है।
और पढ़ें: डायबिटीज पेशेंट में न्यूट्रिशन थेरिपी आ सकती है काम, जानें यह है क्या ?
डायबिटीज में जामुन सिरका : ऑर्गेनिक लाइफ प्योर जामुन सिडर विनेगर (Organic Life Pure Jamun Cider Vinegar)
ऑर्गेनिक लाइफ प्रोडक्ट पूरी तरह से नैचुरल प्रोडक्ट है। जामुन के सिरके में किसी प्रकार की शुगर नहीं मिलाई जाती है। इसमें विटामिन के साथ ही मिनरल्स भी होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही एनर्जी लेवल को बनाए रखने का काम करते हैं। ऑर्गेनिक लाइफ प्योर जामुन सिडर विनेगर के एक से दो चम्मच, पानी के साथ मिलाकर खाने के पहले या फिर खाने के बाद में लेने की सलाह दी जाती है। आप चाहे तो इस बारे में एक्सपर्ट से भी राय ले सकते हैं।
भारत जामुन विनेगर (Bharat Jamun Cider Vinegar)
भारत जामुन विनेगर नैचुरल विनेगर है, जो जामुन के रस से बना होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, एनर्जी के साथ ही विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। यह एक वेजीटेरियन प्रोडक्ट है। जामुन डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बहुत ही लाभदायक फल है, ऐसे में जामुन का सिरका भी शरीर को फायदा पहुंचाता है। 250 एमएल सिरके की कीमत ₹130 है। आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।