किसी व्यक्ति के ब्लड टाइप (Blood type) की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है जब वे रक्त दान कर रहे हैं या एक ट्रांसफ्यूजन ले रहे हैं। अगर ग्रुप बी एंटीजन वाले किसी व्यक्ति को ग्रुप ए एंटीजन वाले रेड ब्लड सेल (Red Blood Cells) को प्राप्त होता है तो उनका शरीर ट्रांसफ्यूजन को अस्वीकार कर देगा।
ऐसा इसलिए है क्योंकि लाल रक्त कोशिकाओं पर बी एंटीजन वाले रोगियों के प्लाज्मा में एंटी-ए एंटीबॉडी है। प्लाज्मा में एंटी-ए एंटीबॉडी तब हमला करता है और ए एंटीजन डोनर लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। यह घातक हो सकता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
क्यों कोई बच्चा अपने माता-पिता के ब्लड ग्रुप (Blood group) से अलग होता है ?
मूल रूप से देखें तो 4 ब्लड ग्रुप AB, B, A और O होते हैं। बच्चा अपने माता-पिता के ब्लड ग्रुप से अलग हो भी सकता है और नहीं भी। उदाहरण के तौर पर AB और O ब्लड टाइप वाले माता-पिता के बच्चों के ब्लड टाइप A या B हो सकते हैं। कई बार बच्चे का ब्लड ग्रुप अपने माता-पिता से मिल सकता है। ब्लड ग्रुप में बदलाव जेनेटिक्स की वजह से भी होता है।
और पढ़ें : Blood Test : ब्लड टेस्ट क्या है?
बच्चों में ब्लड ग्रुप कैसे बनता है ?
- अगर माता-पिता दोनों का ही ब्लड ग्रुप O है, ऐसी स्थिति में जन्म लेने वाले शिशु का ब्लड ग्रुप भी O ही होगा।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप O और A है तो ऐसे में बच्चे का ब्लड ग्रुप O और A दोनों में से कोई एक होगा।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप O और B है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप O और B दोनों में से कोई एक होगा।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप O और AB है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप A और B दोनों में से कोई एक होगा।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप O और O है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप भी O हो होगा।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप A और A है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप A और O दोनों में से कोई एक होगा।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप A और B है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप O-A-B-AB चरों में से कोई एक होगा।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप A और AB है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप A-B-AB तीनों में से कोई एक होगा।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप A और O है तो तो बच्चे का ब्लड ग्रुप A और O हो सकता है।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप B और B है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप O-B दोनों में से कोई एक होगा।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप B और AB है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप B-A-AB तीनों में से कोई एक होगा।
- माता पिता का ब्लड ग्रुप B और A है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप A, B, AB और O हो सकता है।
- माता पिता का ब्लड ग्रुप B और O है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप B या O हो सकता है।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप AB और AB है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप B-A-AB तीनों में से कोई एक होगा।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप AB+A है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप A, B और AB हो सकता है।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप AB+B है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप A, B और AB हो सकता है।
- माता-पिता का ब्लड ग्रुप अगर AB +O है तो बच्चे का ब्लड ग्रुप A या B हो सकता है।