यह एक जंगली पुदीना है, जिसे इंग्लैंड में हॉर्समिंट के नाम से जाना जाता है। हॉर्समिंट मोनराडा (Monarda) प्रजाति के फूलों वाले पुदीना परिवार के पौधों से संबंध रखता है। मूलतः यह प्रजाति उत्तरी अमेरिका की है।

यह जड़ी-बूटी पूर्वी और मध्य अमेरिका में पाई जाती है। मुख्य रूप से नई जर्सी, फ्लोरिडा और टेक्सिस शहरों में।
[mc4wp_form id=’183492″]
लोग हॉर्समिंट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं जैसे गैस को ठीक करने के लिए करते हैं। महिलाएं इसका इस्तेमाल अपनी मासिक धर्म को शुरू करने या उसके दर्द को कम करने के लिए करती हैं। हॉर्समिंट को एक उत्तेजक पदार्थ यानी शक्ति बढ़ाने वाली औषधि की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
हॉर्समिंट पौधे का स्वाद कड़वा होता है। इसकी खुशबू अजवायन जैसी होती है। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है। लोग हॉर्समिंट का सेवन गैस और पाचन की समस्याओं में करते हैं। महिलाएं हॉर्समिंट का इस्तेमाल मासिक धर्म शुरू करने या पीरियड्स में होने वाले दर्द में करती हैं। हॉर्समिंट का इस्तेमाल एक स्टिमुलेंट के तौर पर भी होता है।
हॉर्समिंट को प्राचनी काल से ही पाचन संबंधी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता आ रहा है।
हॉर्समिंट कैसे कार्य करता है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। हॉर्समिंट का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
अगर आप हर्बलिस्ट द्वारा दवा का सेवन करना चाहते हैं तो उन्हें अपनी पहले से चली आ रही दवाओं और सप्लीमेंट्स के बारे में जरूर बताएं। ऐसा न करने से रिएक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है।
और पढ़ें – चिचिण्डा के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Snake Gourd (Chinchida)
हॉर्समिंट सुरक्षित है या इसके संभावित क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इस संबंध में जानकारी उपलब्ध न होने के कारण यह बता पाना मुश्किल है की यह कितना सुरक्षित और नुक्सानदायी हो सकता है।
हॉर्समिंट का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से परामर्श करें।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: यदि आप गर्भवती हैं तो आपके लिए हॉर्समिंट असुरक्षित है। यह पीरियड्स को शुरू कर सकता है, जो गर्भपात का कारण बन सकता है। यदि आप शिशु को स्तनपान करा रही हैं तो यह आपके लिए कितना सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से इसका सेवन करने से बचें।
कभी भी प्रेग्नेंसी में डॉक्टरी सलाह के बिना किसी भी दवा या सप्लीमेंट का सेवन न करें। ऐसा करने से न केवल आप अपनी बल्कि शिशु की जान को भी जोखिम में डाल सकती हैं। हॉर्समिंट पर पर्याप्त जानकारी उपलब्ध न होने के कारण इसके साथ अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
हॉर्समिंट को वैसे तो एक सुरक्षित औषधि माना जाता है, लेकिन पर्याप्त जानकारी उपलब्ध न होने के कारण हम आपको सलाह देंगे की इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क जरूर करें।
यदि आप हॉर्समिंट के साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो भी आप इसकी जानकारी डॉक्टर से ले सकते हैं।
और पढ़ें – चिचिण्डा के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Snake Gourd (Chinchida)
हॉर्समिंट आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें – दूर्वा (दूब) घास के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Durva Grass (Bermuda grass)
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में हॉर्समिंट का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। हॉर्समिंट के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें – करौंदा के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Karonda (Carissa carandas)
हॉर्समिंट निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
हालांकि, मार्केट में हॉर्समिंट दवा के कई नकली उत्पादक भी मौजूद हैं। जिसके चलते इस औषधि को कई अन्य रूप में भी बनाया जा चुका है। जैसे की चाय की पत्ती, गोली (दवा) और सिरप। एक्सपर्ट की माने तो इसके उपयोग के लिए कच्चा हॉर्समिंट सबसे बेहतर होता है।
इस औषधि को जंगली पुदीने के नाम से भी जाना जाता है जिसके कारण ऐसा माना जाता है कि इसके सेवन के कारण फायदों से अधिक नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, पर्याप्त जानकारी न होने के कारण इस विषय की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि हॉर्समिंट कितनी सुरक्षित औषधि है।
यदि आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Horsemint http://medicinalherbinfo.org/000Herbs2016/1herbs/horsemint/ – Accessed 20, Nov, 2019
[Analysis of flavonoids in the flowers and leaves of Monarda didyma L]/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/12532728/Accessed on 11/08/2020
Diversity, Phylogeny, anticancer and antimicrobial potential of fungal endophytes associated with Monarda citriodora L/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5339955/Accessed on 11/08/2020
Antibacterial activity and mechanism of action of Monarda punctata essential oil and its main components against common bacterial pathogens in respiratory tract/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4270556/Accessed on 11/08/2020
Current Version
11/08/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Shivam Rohatgi
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar