स्पीयर मिंट (Spearmint) एक औषधि है जो सबसे ज्यादा अपने अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसे पहाड़ी पुदीना भी कहा जाता है। स्पीयर मिंट (Spearmint) की चटनी न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्यवर्द्धक भी मानी जाती है। आयुर्वेद में सदियों से इस पुदीने का इस्तेमाल औषधि के रूप में हो रहा है। स्पीयर मिंट के इस्तेमाल याददाश्त (Memory) बढ़ाने, पाचन क्रिया बेहतर करने, पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।

[mc4wp_form id=’183492″]
स्पीयर मिंट (Spearmint) का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों और औषधियों में किया जाता है। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है जिस वजह से इसका प्रयोग हर्बल टी (Herbal tea) और चटनी के रूप में भी बड़ी मात्रा में किया जाता है। औषधि और दवाई बनाने के लिए इसके पत्तों और तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पीयर मिंट का उपयोग निम्न स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार में भी किया जा सकता है, जिनमें शामिल हैंः
यह एक हर्बल सप्लीमेंट (Herbal supplement) है और कैसे काम करता है, इसके संबंध में ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप किसी हर्बल विशेषज्ञ या फिर किसी डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि कुछ शोध यह बताते हैं कि इसमें कुछ ऐसे कैमिकल्स हैं जो सूजन को मिटाते हैं और टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) जैसे हाॅर्मोंस (Hormones) को शरीर से खत्म करते हैं। कुछ कैमिकल्स कैंसर (Cancer) की कोशिकाओं को खत्म करते हैं और बैक्टीरिया से भी लड़ते हैं।
सात्विक भोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें।
स्पीयर मिंट ज्यादा मात्रा में लेने से प्रेग्नेंसी में खतरा हो सकता है। स्पीयर मिंट की चाय पीने से गर्भाशय को नुकसान हो सकता है। ब्रेस्टफीडिंग (Breastfeeding) करवाने वाली महिलाओं पर इसका असर कैसा हो सकता है, इस बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। सुरक्षित रहें और इसका इस्तेमाल ना करें।
इसकी चाय किडनी के नुकसान को और बढ़ा सकती है और इसका उच्च मात्रा में सेवन किडनी पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। किडनी की तकलीफ में इसकी चाय पीने से यह किडनी से जुड़ी समस्याओं (Kidney disease) को और बढ़ा सकती है।
इस पुदीने की चाय लिवर (Liver) के नुकसान को और बढ़ा सकती है और इसका उच्च मात्रा में सेवन करने से लिवर (Liver) पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए लिवर से जुड़ी कोई समस्या होने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
दवाइयों की तुलना में हर्ब्स लेने के लिए नियम ज्यादा सख्त नहीं हैं। बहरहाल यह कितना सुरक्षित है इस बात की जानकारी के लिए अभी और भी रिसर्च की जरूरत है। इस हर्ब को इस्तेमाल करने से पहले इसके रिस्क और फायदे को अच्छी तरह से समझ लें। हो सके तो अपने हर्बल स्पेशलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे यूज करें।
एक बात का ध्यान रखें कि, हर प्रकार के औषधि का इस्तेमाल करने के लिए आपको उससे जुड़ी कुछ खास बातों की जानकारी रखनी चाहिए। हालांकि, इस हर्ब का इस्तेमाल करने से पहले आपके अपने डॉक्टर से इसके फायदे और नुकसान के बारे में भी जानकारी देंगे।
और पढ़ें: गुड़हल क्या है ?
पुदीना सामान्य उपयोग के लिए सुरक्षित है। हालांकि, कुछ लोगों में इससे एलर्जी (Allergy) के लक्षण पाए गए हैं।
इसके स्टिम्यलैटिंग मेन्स्ट्रुएशन (Stimulating Menstruation) गुण की वजह से इसे गर्भवती महिलाओं को नहीं दिया जाना चाहिए।
हालांकि हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें: जब ना खुले ‘हाय ब्लड प्रेशर’ का ताला, तो आयुर्वेद की चाबी दिखाएगी अपना जादू
दिन में दो बार एक कप पहाड़ी पुदीने की चाय आम तौर पर सभी के लिए सुरक्षित है।
इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें: डायबिटीज में वेलवेट बीन्स का सेवन हो सकता है लाभकारी, लेकिन डॉक्टर से सलाह के बाद
यह निम्न रूपों में उपलब्ध है, जिसमें शामिल हैंः
हम आशा करते हैं कि स्पीयर मिंट (Spearmint) पर आधारित यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। ऊपर बताई स्वास्थ्य समस्याओं में आप इसका उपयोग कर सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर। याद रखें हर्बल प्रोडक्ट्स का उपयोग हमेशा सुरक्षित नहीं होता।
हमेशा ले एक्सपर्ट की सलाह
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकली सलाह या उपचार की सिफारिश नहीं करता है। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो कृपया इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। वहीं अलग अलग लोगों पर इसका अलग अलग हो सकता है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप एक्सपर्ट की सलाह लेकर उनके कहे अनुसार ही इसका इस्तेमाल करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Spearmint. https://medlineplus.gov/druginfo/natural/845.html. Accessed on 16 May, 2020.
Spearmint Extract Improves Working Memory in Men and Women with Age-Associated Memory Impairment. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/29314866. Accessed on 16 May, 2020.
Evaluation of possible toxic effects of spearmint (Mentha spicata) on the reproductive system, fertility and number of offspring in adult male rats. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4224956/. Accessed on 16 May, 2020.
MINT. http://www.omafra.gov.on.ca/CropOp/en/herbs/culinary/mint.html. Accessed on 16 May, 2020.
The Effects of A Proprietary Spearmint Extract on Cognitive Performance. https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT02518165. Accessed on 16 May, 2020.
Sample records for spearmint mentha spicata. https://www.science.gov/topicpages/s/spearmint+mentha+spicata.html. Accessed on 16 May, 2020.
Current Version
30/12/2021
lipi trivedi द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Nidhi Sinha