के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
एक क्रूसिफेरस सब्जी माका- जिसके पौधे का मुख्य खाद्य हिस्सा इसकी जड़ होती है, जो कि जमीन के अंदर कंद के रूप में बढ़ता है। माका पौधे में 12 से 20 पत्तियां होती हैं। माका रूट विभिन्न प्रकार के रंग की हो सकती हैं जैसे लाल, बैंगनी, क्रीम, पीला या काला। यह 10 से 14 से.मी. लंबा और 3-5 सेमी चौड़ा हो सकता है। माका ठंडी जलवायु में अच्छी तरह से विकास करता है।
माका रूट पाउडर का उपयोग विभिन्न व्यंजनों में मिलाकर किया जा सकता है। अपने औषधीय गुणों के कारण माका ने अपनी विशेष पहचान बना ली है जो कि यौन स्वास्थ्य (Sexual health) को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किया जाता है। माका रूट के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं।माका रूट के औषधीय गुण और इनसे प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानिए:
माका सबसे शक्तिशाली सुरक्षित सुपरफूड माना जाता है। यह कई लोगों के लिए मुख्य आहार होता है। यह ऊर्जा बढ़ाता है और इसमें मौजूद पोषण हड्डियों को मजबूत करते हैं।माका रुट के फायदे अनेक हैंऔर यह जड़ी-बूटी के रूप में भी उपयोग में आता है।
विटामिन और खनिजों की अच्छी मात्रा माका में मौजूद रहती है। माका की जड़ों में कार्बोस अच्छी मात्रा में होता है और इसमें वसा की मात्रा बहुत ही कम होती है। इस औषधीय जड़ में फाइबर के साथ-साथ आवश्यक विटामिन और खनिज (vitamins and minerals) जैसे विटामिन-सी, कॉपर और आयरन भी अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके आलावा इसमें फैटी एसिड और एमिनो एसिड जैसे केमिकल्स होते हैं। फिर भी, यह कैसे काम करताहै, इस बारे में ज्यादा अध्ययन मौजूद नहीं है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप किसी हर्बल विशेषज्ञ या फिर किसी डॉक्टर से संपर्क करें।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नहीं हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। माका का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
आमतौर पर भोजन में पाए जाने वाली माका की मात्रा ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है। इसे दवा के रूप में अनुशंषित रूप में- ३ ग्राम प्रतिदिन की मात्रा में,उपयोग करना भी ज्यादातर किस्सों में सुरक्षित है।
अपने औषधीय गुणों और स्वास्थ्य लाभों के कारण माका को आमतौर से सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते हैं।
जानकारों का मानना है कि ताजा माका का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले इसे उबालने (boiling) की सलाह दी जाती है।
यदि आपको थॉयराइड है तो आपको माका के सेवन से बचना चाहिए।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को माका जड़ का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
यदि आप किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो माका रूट का सेवन करने से पहले स्वास्थ्य सलाहकार से जरूर संपर्क करें।
माका के कुछ एक्सट्रैक्ट एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं। यदि आपको इनमे से कोई भी ऐसी बीमारी है, जो एस्ट्रोजन के संपर्क से और बिगड़ सकती है, तो माका का उपयोग न करें।
हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं, तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
आपकी अन्य मौजूदा चिकित्सा स्थिति या दवा पर माका का क्या प्रभाव हो सकता है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। यदि आप किसी दवा के साथ माका का प्रयोग करना चाहते हैं, तो अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।
इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
माका निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar