backup og meta

Sternum Popping: किस कारण से पैदा होती है ये कंडीशन, जानिए यहां!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/02/2022

    Sternum Popping: किस कारण से पैदा होती है ये कंडीशन, जानिए यहां!

    स्टरनम पॉपिंग का नाम सुनकर आपके मन में बहुत से सवाल आ रहे होंगे। स्टरनम ब्रेस्टबोन यानी की छाती की एक हड्डी है, जो की छाती के बीचो-बीच स्थित होती है। यह हड्डी लंबी और सपाट होती है। स्टरनम कार्टिलेज के माध्यम से सात रिब्स से जुड़ी होती हैं। बोन और कार्टिलेट के बीच कनेक्शन दो विभिन्न प्रकार के जॉइंट से जुड़ा होता है जो कि रिब्स और स्टरनम के बीच होता है। स्टरनम पॉपिंग से मतलब स्टरनम से हल्की सी आवाज आना है। ज्वाइंट्स से आवाजे क्यों आती हैं, इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन कई मामलों में स्टरनम पॉपिंग (Sternum Popping) किसी रिस्क से जुड़ा नहीं होता है। स्टरनम पॉपिंग (Sternum Popping) की समस्या किसी को भी हो सकती है लेकिन इससे कई कारण जुड़े होते हैं।

    और पढ़ें: पुरुषों में हार्ट डिजीज के लक्षण क्या होते हैं, जानिए कैसे करें इसकी पहचान?

    स्टरनम पॉपिंग ( Sternum Popping) की समस्या क्यों होती है?

    स्टरनम पॉपिंग ( Sternum Popping)

    जैसा कि मैंने हमने आपको पहले ही बताया कि इस कंडीशन के कारण ज्यादातर लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है या फिर किसी प्रकार का खतरा नहीं होता है। लेकिन आपको इसके कारणों के बारे में पता होना चाहिए। आइए यह जानते हैं कि आखिरकार यह समस्या क्यों होती है?

    फैक्चर के कारण स्टरनम पॉपिंग (Sternum Popping)

    हड्डी का टूटना कई समस्याओं का कारण बन जाता है। अगर किसी कारण से फैक्चर हो गया है, तो ऐसे में उस स्थान से आवाज आ सकती है। हड्डी किस प्रकार से टूटी है, उसमें सर्जरी की जरूरत है या फिर नहीं, यह डॉक्टर जांच के बाद ही बता सकते हैं। आप डॉक्टर से पूछें कि क्या आपको स्टरनम पॉपिंग (Sternum Popping) की समस्या हो सकती है।अगर हां तो ऐसे में क्या किया जाना चाहिए?

    और पढ़ें: गर्भावस्था में हार्ट प्रॉब्लम के खतरे बढ़ सकते हैं, जानिए इस पर एक्सपर्ट की राय

    मांसपेशियों में खिंचाव के कारण स्टरनम पॉपिंग (Sternum Popping) की समस्या

    जोड़ों या मांसपेशियों में तनाव के कारण भी सूजन की समस्या हो सकती है। इसे स्टरनम फैक्चर (Sternum frature) भी कह सकते हैं। ऐसी सिचुएशन में अधिकांश डॉक्टर केवल आराम करने की सलाह देते हैं, या फिर यह सलाह दी जाती है कि यदि आप छाती के आसपास दर्द और पॉपिंग का अनुभव कर रहे हैं, तो चिकित्सकीय सहायता लें।

    स्ट्रेस के कारण स्टरनम पॉपिंग (Sternum Popping)

    आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन स्ट्रेस के कारण भी स्टरनम पॉपिंग की समस्या हो सकती है। तनाव के कारण पॉपिंग साउंड सुनाई पड़ता है और स्तन के आसपास के क्षेत्र में सूजन और दर्द का एहसास भी होता है। ऐसा विशेष रूप से पैनिक अटैक के दौरान हो सकता है। आपको डॉक्टर से इस बारे में बात करनी चाहिए और पूछना चाहिए कि समस्या से निपटने के लिए क्या किया जा सकता है।

    और पढ़ें: हार्ट सीटी स्कैन कैसे और किन कारणों से किया जाता है, जानिए यहां

    कोस्टोकॉन्ड्राइटिस (Costochondritis)

    कोस्टोकॉन्ड्राइटिस (Costochondritis) के कारण सूजन की समस्या हो जाती है। रिब को ब्रेस्टबोंस से कनेक्ट करने वाली पसली में सूजन की समस्या हो जाती है। ऐसे में छाती के दर्द और कोस्टोकॉन्ड्राइटिस में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। ये स्थिति कुछ ऐसी हो जाती है जैसे कि सीने में दर्द या दिल का दौरा में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको ऐसी कोई भी समस्या महसूस हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    मांसपेशियों की ऐंठन (Muscle spasms)

    मांसपेशियों में ऐंठन मसल्स का संकुचन है। मांसपेशियों की ऐंठन के कारण स्टरनम अपनी जगह से हिल सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि टाइट मसल्स जोड़ों के लचीलेपन को सीमित करती हैं। इससे दर्द के साथ-साथ स्टरनम पॉपिंग भी हो सकती है। चूंकि इस दर्द को फेफड़ों के दर्द और दिल के दर्द जैसा ही महसूस किया जा सकता है इसलिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर जांच के बाद ही बता सकते हैं कि आखिर किस समस्या के कारण दर्द हो रहा है।

    और पढ़ें: Heartworm: मनुष्यों में हार्टवर्म इंफेक्शन कितना हो सकता है गंभीर? इस बारे में जानकारी है जरूरी!

    बोंस के डिसलोकेशन के कारण स्टरनम पॉपिंग

    अगर स्टरनम किन्हीं कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर खिसक जाती है, तो इस कारण से स्टरनम पॉपिंग की समस्या हो सकती है। कई बार रिब से स्टरनम अलग हो सकती हैं। हालांकि आराम सबसे अच्छा इलाज है,कई मामलों में, जैसे ही दो हड्डियों को जोड़ने वाला जोड़ अलग हो जाता है, आपको एक पॉपिंग ध्वनि सुनाई दे सकती है।

    स्टर्नल इंस्टाबिलिटी (Sternal instability)

    चेस्ट सर्जरी के दौरान अगर किन्हीं कारणों से स्टरनम को अलग कर दिया जाता है, सर्जरी के बाद स्टर्नल इंस्टाबिलिटी (Sternal instability) की समस्या पैदा हो जाती है। इससे कई प्रकार की आवजें आ सकती हैं। संक्रमण, सूजन और अन्य जटिलताओं को रोकने के लिए अगर आप सर्जरी के बाद अपनी छाती में क्लिक की आवाज सुनते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से जांच कराएं और साथ ही ट्रीटमेंट भी लें।

    और पढ़ें: हार्ट मसल है या है ऑर्गन (Heart Muscle Or an Organ)? जानिए दिल को स्वस्थ रखने के टिप्स

    गठिया के कारण दर्द की समस्या

    गठिया की समस्या आमतौर पर स्टर्नोक्लेविकुलर ज्वाइंट (sternoclavicular joint) को छोड़कर स्टरनम को प्रभावित नहीं करती है। स्टरनम को कॉलर बोन से जोड़ने वाले ज्वाइंट में गठिया की समस्या हो सकती है। अगर गठिया की समस्या बढ़ी हुई है, तो स्टरनम पॉपिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से जांच कराना बहुत जरूरी हो जाता है।

    स्टरनम पॉपिंग का क्या होता है ट्रीटमेंट?

    आपके मन में यह सवाल होगा कि आखिर स्टरनम पॉपिंग (Sternum Popping) की कंडीशन से बचने के लिए क्या कोई ट्रीटमेंट होता है। तो हम आपको बताते चलें पॉपिंग की समस्या होने पर सूजन या दर्द होने पर डॉक्टर मेडिसिंस दे सकते हैं। मेडिसिंस लेने के बाद आपको आराम महसूस होता है। डॉक्टर पहले आपसे बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी लेते हैं और उसके बाद जांच करते हैं। जांच के बाद आपको जो परेशानी हो रही है, उसी के आधार पर आपको मेडिसिंस देते हैं। आपको समय पर मेडिसिन लेनी चाहिए जिससे कि आपको बीमारी के लक्षणों से राहत मिलेगी।

    कई मामलों में यह कंडीशन किसी बड़ी समस्या का कारण नहीं बनती है लेकिन अगर आप दर्द का अनुभव कर रहे हैं या फिर आपको किसी अन्य प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको डॉक्टर से जांच जरूर करानी चाहिए। कुछ मामले में यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन अगर ठीक ना हो, तो देरी नहीं करनी चाहिए।

    इस आर्टिकल में हमने आपको स्टरनम पॉपिंग (Sternum Popping) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement