backup og meta

बच्चों में चिकन पॉक्स (Chickenpox) का क्या है इलाज?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Lucky Singh द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/12/2021

    बच्चों में चिकन पॉक्स (Chickenpox) का क्या है इलाज?

    बच्चों में चिकन पॉक्स की समस्या दर्दनाक होती है।  पूरे शरीर पर होने वाले लाल दानें, जिनकी खुजली भी असहनीय होती है। इस तरह को दानों को चिकन पॉक्स कहते हैं और इन दानों को खुजलाने से बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों को चिकनपॉक्स (Chickenpox in children) के बाद दी जाने वाली स्किन केयर के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन, यह जानना सबसे जरूरी है क्योंकि अगर चिकन पॉक्स के दानों की देखभाल ठीक से ना की जाएं, तो इसके निशान जिंदगी भर रहते हैं। चिकन पॉक्स (Chickenpox) को आम बोलचाल की भाषा में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कोई इसे चेचक (Chickenpox in children) कहता है तो कई जगहों पर इसे छोटी माता के नाम से भी जाना जाता है। “हैलो स्वास्थ्य” के इस आर्टिकल में जानते हैं कि बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण, कारण और उपाय क्या हैं?

    बच्चों में चिकन पॉक्स (Chickenpox in children)

    बच्चों में चिकन पॉक्स (Chickenpox) होना कोई असामान्य बात नहीं हैं। इस बीमारी में  खुजली वाले लाल धब्बों के चकत्ते पूरे शरीर पर हो जाते हैं। इन चकत्तों में बाद में फ्लूयड भर जाता है, जो फफोले में बदल जाता है। इसके बाद इन फफोलों में स्कैब होता और फिर ये झड़ जाते हैं। कुछ बच्चों में बस शरीर के कुछ हिस्सों में ही लाल दाने होते हैं, जबकि कुछ बच्चों के पूरे शरीर में ये दाने हो जाते हैं। यह वेरिसेला-जोस्टर (Varicella-zoster) के कारण होता है और दस साल से कम उम्र के बच्चों में सबसे आम है। साथ ही यह स्कूलों में आसानी से फैलता है। लोग अक्सर चिकन पॉक्स और खसरे (Measles) को एक समझते है जबकि इसके लक्षण अलग होते हैं।

    हालांकि चिकन पॉक्स एक आम परेशानी है। यह खुजली वाले लाल धब्बे आपके बच्चे को असहज महसूस करा सकते है। ये दानें आमतौर पर एक हफ्ते में साफ हो जाते हैं। लेकिन यह कुछ लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, जिनमें गर्भवती महिलाएं (Pregnant lady), नवजात शिशु (New born baby) और कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम (Weak immune system) वाले लोग शामिल हैं।

    और पढ़ेंः क्या हैं इंफेक्शस डिजीज (Infectious diseases): इसके होने का कारण, इलाज और अन्य जानकारी के लिए पढ़ें

    बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण (Chickenpox signs in children)

    बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण पहचानकर उसका इलाज जरूरी होता है। इसमें स्पॉट आने से पहले उन्हें हल्का फ्लू होने लगता है। बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण इस प्रकार हैं:

    • सिरदर्द (Headache)
    • शरीर का तापमान ज्यादा होना
    • बीमार महसूस करना
    • मांसपेशियों में दर्द
    • छोटे खुजली वाले लाल धब्बे के गुच्छे आमतौर पर कान के पीछे, चेहरे, खोपड़ी, छाती, पेट, हाथ और पैरों पर होते हैं। हालांकि, ये कहीं भी दिखाई दे सकते हैं।

    और पढ़ेंः बच्चों के लिए इनडोर एक्टिविटी हैं जरूरी, रखती हैं उन्हें फिजीकली एक्टिव

    ये धब्बे जल्दी ही फफोले बन जाते हैं और इनके दिखने के 12-14 घंटे बाद ही इनमें खुजली होने लगती है। अगले तीन से पांच दिनों में शरीर पर अलग-अलग जगह नए धब्बे दिखाई देते हैं। ये आम तौर पर एक या दो सप्ताह के अंदर साफ हो जाते हैं। आपको इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि जब तक छाले सुखकर खत्म ना हो जाए तब तक आपके बच्चे से इंफेक्शन होने का डर बना रहता है। इसके अलावा यह वायरस किसी भी उम्र में वापसी कर सकता है और शख्स को दोबारा चिकन पॉक्स हो सकता है।

     बच्चों में चिकन पॉक्स किन कारणों से होता है? (Cause of Chickenpox causes in children)

    बच्चों में चिकन पॉक्स के कारण जानने के बाद ही सही से इलाज संभव किया जा सकता है। बच्चों में चिकन पॉक्स के ये कुछ कारण हो सकते हैं-

    चिकन पॉक्स वेरिसेला-जोस्टर (Varicella-zoster) नामक एक वायरस के कारण होता है। अगर आपके बच्चे को पहले से चिकनपॉक्स नहीं है तो इसके इंफेक्शन के संपर्क में आने से आपके बच्चों में चिकन पॉक्स होने की संभावना 90 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। डॉक्टर्स के मुताबिक इस संक्रमण (Infection) से बचने के लिए सबसे उपयुक्त तरीका यह है कि बाचों को इसका टीकाकरण (Measles vaccination) कराया जाए। बच्चे के 15 महीने के होते ही इस टीके की शुरुआत हो जाती है। 15 महीने के बाद बच्चे को यह टीका तीन महीने के बाद लगाया जाता है।

    यह इंफेक्शन आम सर्दी की तरह ही छींक और सांस के जरिए आपके आसपास घूमता रहता है। आपके बच्चों को चिकन पॉक्स वायरस के संपर्क में आने के बाद चिकनपॉक्स के लक्षण दिखने में सात से 21 दिन का समय लगता है।

    और पढ़ेंः बच्चों में टिनिया के लक्षण गाल या बाल कहीं भी दिख सकते हैं

    इसके अलावा बच्चों में चिकन पॉक्स ऐसे भी होता हैः

    • दूषित सतह को छूना
    • दूषित बिस्तर या खिलौनों को छूना (यही कारण है कि घर में मौजूद सभी बच्चों को एक ही समय में चिकन पॉक्स (Chickenpox) होना बहुत आम है)
    • चिकन पॉक्स (Chickenpox) या उसके दाने को छूना
    • किसी संक्रमित व्यक्ति से आमने-सामने का संपर्क
    • 15 मिनट से ज्यादा समय तक किसी चिकनपॉक्स के मरीज के साथ होना

    बच्चों में चिकन पॉक्स के लिए घरेलू उपाय (Home remedies of chickenpox in children)

    बच्चों में चिकन पॉक्स के निम्न उपाय किए जा सकते हैं-

    कैलामाइन लोशन लगाएं : कैलेमाइन लोशन खुजली को कम करने में मदद कर सकता है। इस लोशन में जिक-ऑक्साइड के साथ स्किन सूदिंग गुण होते हैं।

    ओटमील बाथ (Oatmeal bath) : ओटमील बाथ चिकनपॉक्स के लिए आरामदायक और खुजली (Itching) से राहत देने वाला हो सकता है। नहाने से बच्चों की त्वचा के एक क्षेत्र से दूसरे तक चिकनपॉक्स नहीं फैलता है।

    और पढ़ेंः ड्राई ड्राउनिंग क्या होता है? इससे बच्चों को कैसे संभालें

    बच्चो को मिट्टेंस पहनाएंः बच्चों में चिकनपॉक्स के दौरान फफोले को खुजलाना अच्छा लग सकता है। लेकिन, यह उनकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। रात में या दिन में सोने के दौरान खुजली को रोकने के लिए अपने बच्चे के हाथों पर मिट्टेैंस पहनाएं।

    पेय पदार्थ पिलाएंः चिकनपॉक्स के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन (Dehydration in children) की समस्या भी हो सकती है, जो उनकी त्वचा की जलन और खुजली को और बढ़ा सकती है। इसके लिए बच्चे को जूस, पानी, ग्लूकोज और ओआरएस का घोल पिला सकते हैं। इससे उसके शरीर को ठंडक मिलेगी और खुजली व जलन की समस्या में भी आराम मिलेगा।

    बच्चों में चिकन पॉक्स (Chickenpox in children) के दाग को हटाने में मदद करने के लिए कई घरेलु उपचार उपलब्ध हैं। घरेलू उपचार हल्के निशानों वाले लोगों की मदद कर सकते हैं, जबकि अधिक गंभीर मामलों के लिए मेडिकल हेल्प लेने की जरूरत हो सकती हैं। जिस किसी को भी चिकन पॉक्स (Chickenpox in children) होता है उसे डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से पूछना चाहिए कि खुले घावों से निपटने के लिए उनका सबसे अच्छा विकल्प क्या हो सकता है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। बच्चों में चिकन पॉक्स से जुड़ी लगभग सारी जानकारी दी गई है। यदि आपका कोई और सवाल है तो कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr Sharayu Maknikar


    Lucky Singh द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement