चाहे बच्चे हो या बड़े, बदलते मौसम का प्रभाव अधिकतर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। मौसमी बीमारी में सबसे आम और परेशान करने वाली बीमारी है सर्दी जुकाम (Cold)। सर्दी जुकाम वायरस (Virus) से होने वाले संक्रमण के कारण होता है। अगर बच्चे को हो जाएं तो वे काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि सर्दी जुकाम का इलाज कैसे किया जाता है? दो साल तक के बच्चों में सर्दी जुकाम होने का जोखिम सबसे ज्यादा होता है। क्योंकि बच्चे का इम्यून सिस्टम (Immune system) इतना विकसित नहीं होता है कि वह फ्लू के वायरस से लड़ सके।
और पढ़ें : Premature Baby Weight: आखिर कितना होता है प्रीमैच्योर बेबी का वजन? क्या जानते हैं आप?
बच्चों का इम्यून सिस्टम बहुत संवेदनशील होता है। इसलिए वह जल्द ही सर्दी जुकाम के चपेट में आ जाते हैं। बच्चे को सर्दी जुकाम होने के कई कारण हो सकते हैं। वाराणसी के सृष्टि क्लीनिक के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. के. अग्रवाल ने हैलो स्वास्थ्य को बताया कि “बच्चे सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इसलिए सर्दी जुकाम की चपेट में आने से जल्दी बीमार हो जाते हैं। लेकिन, सामान्य सर्दी जुकाम दो या तीन दिन में ठीक हो जाता है। बस साफ-सफाई की जरूरत होती है। लेकिन अगर बच्चा ज्यादा परेशान रहे तो सर्दी जुकाम का इलाज करना जरूरी हो जाता है।”
और पढ़ें : सर्दी-खांसी के लिए कितना फायदेमंद हैं होम्योपैथिक उपचार?
बच्चे हो या बड़े सर्दी जुकाम का इलाज तुरंत बेअसर सा होता है। सर्दी जुकाम का एक पीरियड होता है, जो खुद बखुद ठीक हो जाता है। बस सर्दी जुकाम का इलाज करते वक्त कुछ सतर्कता बरतने की जरूरत होती है।
- बच्चे को बिना डॉक्टर के परामर्श के कोई दवा ना दें।
- अगर बच्चे की नाक जाम हो गई है तो ‘रबर सक्शन बल्ब’ का इस्तेमाल करें।
- बच्चे के गले, छाती और नाक पर वैपर रब लगाएं।
- बच्चे को स्टीम देने का प्रयास करें। बच्चे को बाथरूम में ले जाकर गर्म पानी का नल चालू कर दें। बच्चे को लगभग 15 मिनट तक लेकर बाथरूम में रहें। बच्चे को पानी से दूर रखें, क्योंकि उसे सिर्फ भाप दिलानी है।
- बच्चे को गर्म तरल दें। बच्चे को हर दो-तीन घंटे पर चिकन सूप, हर्बल टी, आदि गर्मागर्म देती रहें। इससे बच्चे के गले की खरास दूर होगी।
- बच्चे को सर्दी जुकाम में शहद चटाएं। शहद की तासीर गर्म होती है जो सर्दी जुकाम में तेजी से राहत पहुंचाती है।
और पढ़ें : शहद के लाभ : शहद के 7 फायदे ऐसे जिनको सुनकर दंग रह जाएंगे
गुनगुना पानी पिलाएं (Drink lukewarm water)
दिनभर में कई बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गुनगुना पानी पिलाएं। गुनगुना पानी गले में खराश और बलगम की समस्या से राहत दिलाने में मददगार होता है। इसके अलावा गर्म पानी गले की सूजन को कम करता है। गर्म पानी सर्दी जुकाम का इलाज है।
अदरक, शहद और नींबू की चाय से करें सर्दी जुकाम का इलाज (Treat cold with ginger, honey and lemon tea)
अदरक सूखी और दमा खांसी के उपचार के लिए रामबाण की तरह काम करता है। अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) के गुण होते हैं। जो सर्दी-जुकाम (Cold & cough) के साथ-साथ उल्टी (Vomiting) और दर्द (Pain) से राहत भी दिलाता है।
एक कप गर्म पानी में 20-40 ग्राम ताजा अदरक मिलाएं और इससे चाय बनाएं। चाय बनाने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें। आप अपने स्वादानुसार इसमें शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
गर्म पानी, बेकिंग सोडा और नमक से करें नाक की सिकांई (Make nose congested with warm water, baking soda and salt)
अगर बच्चा बंद नाक से परेशान हैं, तो नमक (Salt) वाला गर्म पानी आपके लिए मददगार हो सकता है। गर्म पानी और नमक का यह मिश्रण नाक से वायरस के कणों और बैक्टीरिया को भी साफ करने का काम करता है।
इस सर्दी जुकाम का इलाज करने के लिए 2 गिलास पानी में 1/4 चम्मच नमक और 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा (Baking soda) मिलाएं। अब इस मिश्रण वाले पानी को नोज किट या बल्ब सिरिंज की मदद से अपने एक तरफ की नाक के अंदर डालें। इस दौरान दूसरे नाक को दबा कर रखें और चेहरे को ऊपर की तरफ करके रखें, ताकि पानी नाक से बाहर न निकले। फिर 20 से 30 सेकेंड बाद नाक से उस पानी को बहने दें। नाक की दोनों छेदों के साथ इस प्रक्रिया को तीन से पांच बार दोहराना होगा।
बच्चे नाजुक होते हैं और उन पर कोई भी बीमारी जल्दी हावी होती है। ऐसे में बच्चे सर्दी जुकाम (Cold and Cough) से ज्यादा परेशान हो जाते हैं। बच्चे की साफ-सफाई के साथ ही उसके खिलौने और बिस्तर को भी साफ-सुथरा रखें। जिससे उसे संक्रमण का खतरा कम रहे। इसके अलावा ऊपर दिए गए सभी टिप्स को अपनाने से आपका बच्चा जल्द ठीक हो जाएगा। हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।