और पढ़ें: क्या बच्चों को ब्राउन राइस खिलाना चाहिए?
कस्टर्ड एप्पल में मैग्नीशियम पाया जाता है
बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे कई हैं। ऊर्जा का उत्पादन करने के लिए शरीर को मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है। मैग्नीशियम डीएनए और आरएनए के संश्लेषण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिशुओं और बच्चों में डीएनए और आरएनए संश्लेषण अत्यधिक आवश्यक होता है, क्योंकि उनकी वृद्धि दर वयस्कों की तुलना में बहुत अधिक होता है और इसलिए मैग्नीशियम की औसत आपूर्ति भी अधिक होनी चाहिए।
कस्टर्ड एप्पल में फॉस्फोरस पाया जाता है
कस्टर्ड एप्पल में पाया जाने वाला फॉस्फोरस गुण कैल्शियम की तरह ही आपके हड्डियों और दांतों का निर्माण करने के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इतना ही नहीं फास्फोरस की कमी के कारण कमजोर हड्डियों, दांतों में सड़न और बच्चों में मसूड़ों की समस्या हो सकती है। फॉस्फोरस भोजन को पचाने में भी मदद करता है और मस्तिष्क के बेहतर कार्यक्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।
कस्टर्ड एप्पल में बैक्टीरियल गुण होते हैं
कस्टर्ड एप्पल में बायोकेमिकल एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह एक प्रकार का मौसमी फल होता है। इसलिए बच्चों में होने वाले मौसमी बैक्टीरिया की समस्या से लड़ने में मदद कर सकता है।
कस्टर्ड एप्पल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं
बच्चों के आहार में एंटीऑक्सिडेंट शामिल करना बेहद आवश्यक होता है। हमारे शरीर में इसके महत्व को कम नहीं किया जा सकता है। एंटीऑक्सिडेंट वे अणु हैं जो बच्चों में फ्री रैडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल ये मुक्त कण पास की कोशिकाओं को और डीएनए को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि बच्चे के आहार में उतना ही एंटीऑक्सिडेंट शामिल करें जितना आप कर सकते हैं।
बच्चों को कस्टर्ड एप्पल कैसे खिलाएं
कस्टर्ड एप्पल के अंदर का भाग सफेद रंग का होता है और इसमें गहरे रंग के बीज होते हैं। यह फल काटने के बाद आप एक चम्मच से फल के अंदर का हिस्सा निकाल सकते हैं। छोटे बच्चों को कस्टर्ड एप्पल देने से पहले उसका बीज निकाल लें। यह उनके गले में फंस सकता है। इस फल से आप कई प्रकार के डेजर्ट तैयार कर सकते हैं। इसमें अलग से शुगर डालने की आवश्यकता नहीं होती है। इसका शेक बच्चों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसे कई स्वीट डिश के साथ परोसा जा सकता है।
और पढ़ें: गर्भावस्था का बालों पर असर को कैसे रोकें? जाने घरेलू उपाय
कस्टर्ड एप्पल के साइड इफेक्ट्स (Side effects of Custard Apple)
भले ही हमने कस्टर्ड एप्पल में कोलेस्ट्रॉल से कंट्रोल और कस्टर्ड एप्पल से कैंसर के लाभों को देखा है, लेकिन इसका बहुत अधिक होना भी अच्छा नहीं है। कस्टर्ड एप्पल के नुकसान यह है कि इससे बहुत अधिक वजन बढ़ता है जो भी आपको परेशानी दे सकता है ।कस्टर्ड एप्पल के साइड इफेक्ट्स में आयरन की अधिकता और इसके कारण होने वाली जटिलताएं भी शामिल हैं। कस्टर्ड एप्पल के साइड इफेक्ट्स में से एक यह है कि पोटेशियम ओवरडोज हो सकता है और जिन दवाओं का आप सेवन कर रहे हैं, उससे समायोजन करने से कई प्रकार की जटिलताएं हो सकती हैं। इसलिए बच्चों में इसका उपयोग उचित मात्रा में करें।
उम्मीद है कि बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे से संबंधित जानकारियां आपको मिल गई होंगी। ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी आहार, दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।