backup og meta

जानिए, बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे क्या हैं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 08/07/2021

    जानिए, बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे क्या हैं?

    प्रत्येक मां के लिए बच्चे को टेस्टी और हेल्दी खाना खिलाना एक बड़ी चुनौती होती है। कई बार बच्चों को हेल्दी फूड खिलाने के लिए उनके साथ आपको चीटिंग भी करनी पड़ती है। यह बात सभी जानते हैं, कुछ फूड सभी बच्चों का फेवरेट होता है जैसे- मैगी, पास्ता, बर्गर आदि, तो अक्सर बच्चों को हेल्दी फूड खिलाने के लिए लोग मैगी,पास्ता, बर्गर, पिज्जा, कस्टर्ड, शेक, केक आदि में हरी सब्जियां या फल डाल देते हैं। वैसे यह देखा गया है कि बच्चों को डेजर्ट बहुत पसंद होता है। इसलिए डेजर्ट बनाते समय उसमें कई प्रकार के हेल्दी फ्रूट भी डाल सकते हैं। तो ये आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन बन जाता है, जिसके जरिए आप अपने बच्चे को अच्छी मात्रा में विटामिन और कई महत्वपूर्ण तत्व दे सकते हैं। इस आर्टिकल में कस्टर्ड एप्पल के बारे में बात करने वाले हैं, दरअसल बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे अनेक प्रकार के हो सकते हैं।

    इसलिए आपका जानना बहुत आवश्यक है, कि इसमें कौन-कौन से गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपके बच्चे के लिए किस प्रकार लाभदायक हो सकता है।

    कस्टर्ड एप्पल क्या है? (Custard Apple)

    कस्टर्ड एप्पल एक मीठा फल है, जिसे आम भाषा में शरीफा या सीताफल कहा जाता है। आपको शायद पता नहीं है, कि कस्टर्ड एप्पल को शुगर-सेब के रूप में भी जाना जाता है। कस्टर्ड एप्पल बहुत खुशबुदार होता है। स्वाद के अलावा भी इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जिसके चलते यह आपके बच्चे के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। आपको बता दें कस्टर्ड एप्पल खाने से बहुत एनर्जी मिलती है इसलिए इसे बेस्ट फलों में से एक माना जाता है। कस्टर्ड एप्पल में विटामिन सी और मैंगनीज की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा थाइमिन और विटामिन बी 6 का एक अच्छा स्रोत भी होता है, और बच्चों को उचित मात्रा में विटामिन बी 2, बी 3 बी 5, बी 9, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम प्रदान करता है। इस प्रकार कई गुणों से निर्मित बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे कई प्रकार के होते हैं। अब जान लेते हैं बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे।

    [mc4wp_form id=”183492″]

    और पढ़ें: इन वजह से बच्चों का वजन होता है कम, ऐसे करें देखभाल

    बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे (Custard Apple benefits for kids)

    बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे निम्न हैं।

    • बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने में मदद करता है।
    • बच्चों की ग्रोथ में मददगार होता है।
    • बच्चों की त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है।
    • बच्चों की हड्डियों और दांतों को स्वस्थ बनाए रखता है।
    • बच्चों के पाचन में सहायता करता है।
    • कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
    • बच्चों को त्वचा संबंधी इफेक्शन से बचाता है।
    • बच्चों में एनीमिया का इलाज करता है।
    • बच्चों में बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करता है। 
    • बच्चों में बढ़ती उम्र के साथ गठिया की समस्या से बचाता है।
    • बच्चों को मधुमेह होने से रोकता है।
    • बच्चों की आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
    • बच्चों में अस्थमा की समस्या को कम करता है।
    • यह बच्चों को कैंसर की समस्या से दूर रखता है।
    • बच्चों में स्वस्थ वजन बढ़ाने में मददगार होता है।
    • बच्चों में होने वाले ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
    • बच्चों में होने वाले संक्रमण से लड़ता है।
    • समय से पहले सफेद बाल होने से रोकता है।
    • बच्चों के मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार करता है।
    • बच्चों में दिल के दौरे की समस्या को रोकता है।

    एक कस्टर्ड एप्पल में पाए जाने वाले तत्व (Custard Apple Nutrition)

    बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि इसमें निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    • कैलोरी: 146
    • कुल फैट: 0.4 ग्राम
    • सेचुरेटेड फैट: 0.1 ग्राम
    • पॉलीअनसेचुरेटेड फैट: 0.1 ग्राम
    • मोनोअनसैचुरेटेड फैट: 0.2 ग्राम
    • प्रोटीन: 3.2 ग्राम
    • कोलेस्ट्रॉल: 0 मिलीग्राम
    • कार्बोहाइड्रेट: 37 ग्राम
    • आयरन: 4%
    • मैग्नीशियम: 8%
    • कैल्शियम: 3%
    • विटामिन: A- 0%, C- 93%, B6-15%

    ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी आहार, दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

    और पढ़ें:  स्वस्थ बच्चे के लिए हेल्दी फैटी फूड्स

    कस्टर्ड एप्पल में पाए जाने वाले गुण और उनके फायदे (Benefits of Custard Apple)

    जैसा कि आपने देखा बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे कई तरह से हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व बच्चों के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद हो सकते हैं।इसमें पाए जाने वाले गुण इस प्रकार से हैं।

    विटामिन और खनिज तत्व (Vitamin and Mineral)

    • कस्टर्ड एप्पल में कई प्रकार के विटामिन और खनिज गुण पाए जाते हैं। 

    कस्टर्ड एप्पल में विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है

    • विटामिन सी बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का कार्य करता है।
    • विटामिन सी बच्चों में संक्रमण से लड़ता है।
    • विटामिन सी बच्चों के यह आंखों के लिए अच्छा माना जाता है।
    • विटामिन सी बच्चों में होने वाले विषाक्तता को कम करता है।

    कस्टर्ड एप्पल (Custard Apple) में कैल्शियम पाया जाता है

    बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे तो अनेक हैं। बच्चों में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम का होना बेहद आवश्यक है। कस्टर्ड एप्पल में पाए जाने वाला कैल्शियम मुख्य खनिजों में से एक है, जो बच्चों के शरीर के लिए आवश्यक है। 

    और पढ़ें: क्या बच्चों को ब्राउन राइस खिलाना चाहिए?

    कस्टर्ड एप्पल में मैग्नीशियम पाया जाता है

    बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे कई हैं। ऊर्जा का उत्पादन करने के लिए शरीर को मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है। मैग्नीशियम डीएनए और आरएनए के संश्लेषण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिशुओं और बच्चों में डीएनए और आरएनए संश्लेषण अत्यधिक आवश्यक होता है, क्योंकि उनकी वृद्धि दर वयस्कों की तुलना में बहुत अधिक होता है और इसलिए मैग्नीशियम की औसत आपूर्ति भी अधिक होनी चाहिए। 

    कस्टर्ड एप्पल में फॉस्फोरस पाया जाता है

    कस्टर्ड एप्पल में पाया जाने वाला फॉस्फोरस गुण कैल्शियम की तरह ही आपके हड्डियों और दांतों का निर्माण करने के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इतना ही नहीं फास्फोरस की कमी के कारण कमजोर हड्डियों, दांतों में सड़न और बच्चों में मसूड़ों की समस्या हो सकती है। फॉस्फोरस भोजन को पचाने में भी मदद करता है और मस्तिष्क के बेहतर कार्यक्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।

    कस्टर्ड एप्पल में बैक्टीरियल गुण होते हैं

    कस्टर्ड एप्पल में बायोकेमिकल एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह एक प्रकार का मौसमी फल होता है। इसलिए बच्चों में होने वाले मौसमी बैक्टीरिया की समस्या से लड़ने में मदद कर सकता है।

    कस्टर्ड एप्पल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं

    बच्चों के आहार में एंटीऑक्सिडेंट शामिल करना बेहद आवश्यक होता है। हमारे शरीर में इसके महत्व को कम नहीं किया जा सकता है। एंटीऑक्सिडेंट वे अणु हैं जो बच्चों में  फ्री रैडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल ये मुक्त कण पास की कोशिकाओं को और डीएनए को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि बच्चे के आहार में उतना ही एंटीऑक्सिडेंट शामिल करें जितना आप कर सकते हैं।

    बच्चों को कस्टर्ड एप्पल कैसे खिलाएं

    कस्टर्ड एप्पल के अंदर का भाग सफेद रंग का होता है और इसमें गहरे रंग के बीज होते हैं। यह फल काटने के बाद आप एक चम्मच से फल के अंदर का हिस्सा निकाल सकते हैं। छोटे बच्चों को कस्टर्ड एप्पल देने से पहले उसका बीज निकाल लें। यह उनके गले में फंस सकता है। इस फल से आप कई प्रकार के डेजर्ट तैयार कर सकते हैं। इसमें अलग से शुगर डालने की आवश्यकता नहीं होती है। इसका शेक बच्चों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसे कई स्वीट डिश के साथ परोसा जा सकता है। 

    और पढ़ें: गर्भावस्था का बालों पर असर को कैसे रोकें? जाने घरेलू उपाय

    कस्टर्ड एप्पल के साइड इफेक्ट्स (Side effects of Custard Apple)

    भले ही हमने कस्टर्ड एप्पल में कोलेस्ट्रॉल से कंट्रोल और  कस्टर्ड एप्पल से कैंसर के लाभों को देखा है, लेकिन इसका बहुत अधिक होना भी अच्छा नहीं है। कस्टर्ड एप्पल के नुकसान यह है कि इससे बहुत अधिक वजन बढ़ता है जो भी आपको परेशानी दे सकता है ।कस्टर्ड एप्पल के साइड इफेक्ट्स में आयरन की अधिकता और इसके कारण होने वाली जटिलताएं भी शामिल हैं। कस्टर्ड एप्पल के साइड इफेक्ट्स में से एक यह है कि पोटेशियम ओवरडोज हो सकता है और जिन दवाओं का आप सेवन कर रहे हैं, उससे समायोजन करने से कई प्रकार की जटिलताएं हो सकती हैं। इसलिए बच्चों में इसका उपयोग उचित मात्रा में करें।

    उम्मीद है कि बच्चों के लिए कस्टर्ड एप्पल के फायदे से संबंधित जानकारियां आपको मिल गई होंगी। ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी आहार, दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 08/07/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement