इस खेल में भी एक साथ कई बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसे खेलने के लिए सबसे पहले सभी बच्चों को एक घेरा बनाते हुए बैठ जाना है। फिर उन्हें अपने दोनों हाथों को सामने जमीन पर रखना होता है। फिर एक-एक करके सभी हाथों के ऊपर से “अकड़-बक्कड़ बंबे बो, 80 90 पूरे 100, 100 में लगा धागा चोर निकलकर भागा, चोर की बीवी ऐसी थी, सज-धज कर बैठी, चाय गरम, कॉफी गरम, पीने वाला बेशर्म। अकड़-बक्कड़ बंबे बो, 80 90 पूरे 100, 100 में लगी बिल्ली, बिल्ली भागी दिल्ली, बिल्ली बड़ी अच्छी, उसने खाई मच्छी, मच्छी में था कांटा, मम्मी ने उसको डांटा।” का गाना गाया जाता है। जिस भी हाथ के ऊपर यह गाना खत्म होता है, उसे इस खेल से आउट माना जाता है। इसी तरह एक-एक करके जब सारे बच्चे आउट हो जाते हैं, तो आखिरी बच्चे को इसका विजेता माना जाता है।
टेलीफोन (Telephone)
यह काफी मजेदार फ्रेंडशिप एक्टिविटी (Friendship activities) है, जो बड़े लोगों को भी काफी पसंद आता है। इस खेले को खेलने के लिए सबसे पहले बच्चों के एक लाइन या गोलाई में बैठना होता है। फिर एक बच्चे को अपने आगे वाले बच्चे के कान में धीरे से कोई एक बात फुसफुसानी होती है। फिर दूसरे बच्चे को अपने आगे वाले बच्चे के काम में भी इसी तरह उस बात को कहनी होती है।
आखिरी वाले बच्चे को उस बात को चिल्लाकर बोलना होता है और फिर इस दौरान यह पता चलता है कि क्या उसने वही बोला जो पहले वाले बच्चे ने बोला था या नहीं। यह गेम बच्चों को सिखाता है कि उन्हें किसी भी सुनी-सुनाई बातों पर यकीन नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह अक्सर गलत होती हैं।
पोशांपा (Poshampa)
“पोशांपा” खेल शायद आपने भी अपने बचपन में खेला होगा। इस खेल के किस्से दादा-दादी या नाना-नानी से भी जरूर सुना होगा। इसकी यही खासियत इसे फ्रेंडशिप एक्टिविटी के खेल में भी शामिल करती है। इस खेल को खेलने के लिए दो बच्चे हाथ को आपस में पकड़कर एक चेन बनाते हैं। फिर साथ एक गाना गाते हैं “पोशंपा भई पोशांपा, लाल किले में क्या हुआ, सौ रुपये की घड़ी चुराई, अब तो जेल में जाना पड़ेगा, जेल की रोटी खानी पड़ेगी, जेल का पानी पीना पड़ेगा, अब तो जेल में आना पड़ेगा”।
जब तक वो दोनों बच्चे इस गाने को पूरा करते हैं, तब तक बाकी सभी बच्चों को उन्हें हाथ के बनाए गए चेन के नीचे से गुजरना होता है। लेकिन, अगर गाना खत्म होने तक कोई बच्चा उस चेन में ही रहता है, तो उसे इस गेम से आउट कर दिया जाता है। इसे और मजेदार बनाने के लिए आउट होने वाले बच्चे से कोई नाचने, गाने या कोई अन्य तरह का टास्क करने के लिए भी कहा जा सकता है।
ट्रेजर आइलैंड (Treasure Island)
ट्रेजर आइलैंड एक पुराना खेल है और इसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। इस खेल में बच्चों को छिपा हुआ एक खजाना ढूंढना होता है। इस खेल को खेलने के लिए सबसे पहले किसी एक चीज को घर में या पार्क में छुापना होता है। फिर बच्चों को उसे ढूंढने के लिए एक क्लू दिया जाता है। इसके बाद बच्चों के दो समूह को बनाकर उसे ढूंढने के लिए कहा जाता है। जो भी टीम सबसे पहले उस खजाने को ढूंढ लेती है, उसे इस खेल का विनर माना जाता है।
इस खेल को मजेदार बनाने के लिए खजाने को ढूंढने के लिए एक टाइम फिक्स कर सकते हैं। इससे बच्चों को तेजी से अपना दिमाग लगाते हुए खजाना ढूंढने की जरूरत होती है।
टिपी-टिपी टॉप (Tipi-Tipi Top)
फ्रेंडशिप एक्टिविटी (Friendship activities) में शामिल सबसे आखिरी खेल है “टिपी-टिपी टॉप”। इस खेल को खेलने के सबसे पहले बच्चों को एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए एक घेरा बनाना होता है। फिर गोल-गोल घूमते हुए “टिपी-टिपी टॉप, व्हाट कलर यू वांट” बोलते हैं। इसके बाद जिस बच्चे की पारी होते है, वह किसी एक रंग का नाम लेता है, जिसके बाद बाकी के सभी बच्चों को घेरा तोड़कर उसी रंग की कोई वस्तु को पकड़ना होता है। अगर इस दौरान कोई बच्चा उस रंग की वस्तु नहीं पकड़ पाता है और डेन वाला बच्चा उस बच्चे को पकड़ लेता है, वह आउट हो जाता है।
बच्चों के लिए मजेदार फ्रेंडशिप एक्टिविटी (Friendship activities) में कई तरह की गतिविधियां शामिल हैं। उम्मीद है कि यहां बताई हुई फ्रेंडशिप एक्टिविटी व गेम्स आपको पसंद आए होंगे। यहां बताए गई फ्रेंडशिप एक्टिविटी पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ घर पर भी खेल सकते हैं या टीचर इन एक्टिविटीस को बच्चों को स्कूल में खिला सकते हैं। इससे न सिर्फ बच्चे का स्कूल में मन लगेगा, बल्कि वह आसानी से नए दोस्त बनाना भी शुरू कर सकता है।