बच्चे को सीलिएक रोग होने की आंशका होने पर क्या करें?
तो इस बारे में बच्चे के डॉक्टर से बात करें जिससे जल्दी से जल्दी बच्चे का टेस्ट करके बीमारी के बारे में पता लगाया जा सके। ब्लड टेस्ट के जरिए इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है। यह टेस्ट तभी किया जाना चाहिए जब बच्चा ग्लूटेन युक्त आहार ले रहा हो, यानी जब आपको टेस्ट करवाना है तो उसे ग्लूटेन युक्त आहार देना बंद न करें। यदि ब्लड टेस्ट पॉजिटिव आता है तो डायग्नोसिस को कन्फर्म करने क लिए एंडोस्कोपी करते हैं। कुछ लोगों का ब्लड टेस्ट पॉजिटिव न आने पर भी उन्हें ग्लूटेन से एलर्जी होती है या उसके प्रति संवेदनशील रहते हैं।
यदि किसी को सीलिएक डिसीज हो जाता है तो उसे जीवनभर ग्लूटेन युक्त आहार से परहेज करना होगा। ग्लूटेन फ्री क्रैकर्स, कुकीज, पास्ता, पैनकेक मिक्स, ब्रेड आदि। यहां तक कि यदि किसी खाद्य पदार्थ के पैकेट पर ग्लूटेन फ्री लिखा है फिर भी पैरेंट्स को उसे बच्चे को देने से पहले उसकी सामग्री चेक कर लेनी चाहिए।