backup og meta

24 महीने के बच्चे की देखभाल के लिए आपको किन जानकारियों की आवश्यकता है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/07/2021

24 महीने के बच्चे की देखभाल के लिए आपको किन जानकारियों की आवश्यकता है?

विकास और व्यवहार

मेरे बच्चे को अभी क्या-क्या गतिविधियां करनी चाहिए?

आपका बच्चा अब दो साल का है। ऐसी बहुत-सी चीजें हैं जिन्हें वह पाना चाहता है। अब वह अपने आप से कपड़े पहन भी सकता है और नहीं भी पहन सकता है। उसकी कुछ निश्चित प्राथमिकताएं हो सकती हैं जिसको वह पहनना चाहता है। दरअसल, ये सभी चीजें उसकी मजबूत आत्मनिर्भरता को दर्शाती हैं।

आपके बच्चे की चलने की क्रिया काफी सुधर रही है। अब वह अपने दोनों पैरों पर पहले से ज्यादा आश्वस्त महसूस कर रहा है। अब वह आसानी से झुक सकता है और फर्श पर पड़ी हुई चीजों को उठा भी सकता है। वह एक ही स्थान पर कूद सकता है या अपने पंजों पर खड़ा भी हो सकता है।

दो साल का होने के बाद, बच्चा कैसे चीजों को एक-दूसरे से जोड़ना है, इस बात को समझने का प्रयास करेगा। वह चीजों के आकार के बारे में भी समझने लगता है और दूसरी चीजों से उसकी तुलना भी करना सीखता है। अब वह दिशाओं को भी फॉलो करने में सक्षम हो सकता है जैसे कोने में पड़ी बॉल को मेरे पास लाओ या बेड से ऊपर की तरफ देखो। इन अनुदेशों को अब वह समझ सकता है।

बच्चे को अब किन चीजों के लिए तैयार करना चाहिए ?

आप अपने बच्चे को कपड़े पहनने के तरीके सीखने में मदद करने के लिए कुछ बटन, स्नैप्स यानी फोटो या हुक-एंड-क्लैप्स के साथ आने वाले आउटफिट्स को खरीदकर उनको सीखाने में मदद कर सकते हैं। अपने बच्चे को नई चुनौतियों से परिचय कराएं।

अपने बच्चे को नई चीजों को समझाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप ये करें:

  • जो लोग बच्चे के पास ना मौजूद हों उनके बारे में बात करें-‘जैसे डैडी काम पर हैं”,“दादी मां दूर रहती हैं”।
  • अलग-अलग तरह से उसे कुछ आसान निर्देश दें। जैसे-अपने खिलौने को कुर्सी पर रखो, फिर कुर्सी के नीचे रखो और फिर उसे आपको वापस करने को कहें।
  • ऐसे प्रश्न पूछें जो उसे किसी जगह के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करे जैसे, “चिड़िया कहाँ रहती है”? “हवाई जहाज कहाँ उड़ता है”? “दरवाजा कहां है”? आप हर बार बच्चे से सही जवाब की उम्मीद न करें या सवालों। बस आप उससे प्रतिदिन इस तरह की बातें करते रहें।

यह भी पढ़ें : बच्चे का रूट कैनाल ट्रीटमेंट हो तो ऐसे करें डील

डॉक्टर के पास कब जाएं?

बच्चे से जुड़े किन विषयों पर डॉक्टर से बात करनी चाहिए?

आपके दो साल के बच्चे का डॉक्टर द्वारा चेकअप करवाना बहुत महत्वपूर्ण है। डॉक्टर आपके बच्चे का सामान्य स्वास्थ्य चेक करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि आपका बच्चा कई सारी उपलब्धियों के साथ एकदम सही विकास कर रहा है। डॉक्टर सही तरीके से चेक करे इसके लिए आप डॉक्टर से निम्नलिखित बातों की चर्चा करें:

बच्चे के सोने के बारे में

इस उम्र में ज्यादातर बच्चे रात में लगभग 11 घंटे सोते हैं और दिन में लगभग दो घंटे तक झपकी भी लेते हैं। कुछ बच्चे रात में सोने की बजाय झपकी ही लेते रहते हैं। यदि आपका बच्चा रात में बुरे सपने की वजह से उठ जाता है तो अपने डॉक्टर से जरूर इस बारे में बात करें। इस उम्र में रात में बुरे सपने आना और रात में डर जाना एक आम बात होती है लेकिन, इस बारे में डॉक्टर ही सही सलाह दे सकता है जिससे आपके बच्चे को आराम मिल सकता है।

बच्चे के खाने के बारे में

आपके बच्चे के खाने में कितना शुगरी फूड्स होना चाहिए, इस चीज को आप कंट्रोल कर सकते हैं लेकिन, यदि आपका बच्चा जितना ज्यादा दूसरे बच्चों के साथ समय बिताएगा वह जंक फूड्स की तरफ उतनी ही दिलचस्पी ले सकता है। डॉक्टर से बच्चे के लिए हेल्दी स्नैक्स के बारे में बात करें जिससे बच्चों की डाइट के प्रति आपकी चिंता कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें : World Television Day : बच्चे के चिड़चिड़े होने का कारण कहीं TV तो नहीं

बच्चे के चलने के तरीकों के बारे में

कई बच्चे इस उम्र में ठीक से चल नहीं पाते हैं क्योंकि उनके पैर अभी भी विकसित हो रहे होते हैं लेकिन, सात साल की उम्र तक यह समस्या समाप्त हो जाती है।

बच्चे की फिजिकल एक्टिविटी के बारे में

इस उम्र में बच्चा अपने हाथों और पैरों पर ज्यादा नियंत्रण रखता है और बढ़िया संतुलन भी बैठाता है। इस उम्र में उसे बॉल को आसानी से किक करने में सक्षम होना चाहिए, फर्नीचर पर चढ़ना, कूदना और सीढियों पर ऊपर नीचे चलना चाहिए। आप यह सुनिश्चित करें कि उसके पास आगे बढ़ने के लिए बहुत ज्यादा अवसर मौजूद हैं।

डॉक्टर को क्या बताएं?

आपका डॉक्टर बच्चे की लंबाई, वजन और उसके सिर की स्थिति को मापेगा। सेंटर ऑफ डिसीज एंड कंट्रोल (Centers of Disease and Control, CDC) के अनुसार आपके बच्चे को निम्नलिखित सीमाओं के बीच होना चाहिए:

  • वजन: 10.7kg से 15.5kg (लड़कों में), 10 से 14.5kg (लड़कियों में)
  • लंबाई: 82.5cm से 93.3cm (लड़कों में), 80cm से 91.4cm (लड़कियों में)
  • सिर की गोलाई : 46.4cm से 50.8cm (लड़कों में), 45.7cm से 49.5cm (लड़कियों में)

आपका डॉक्टर बच्चे का बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई चेक कर सकता है। यदि आपके बच्चे का बीएमआई 85 से 94 के बीच हो तो इसका मतलब आपके बच्चे का वजन ज्यादा है। यदि डॉक्टर के अनुसार आपके बच्चे का बीएमआई 95 या उससे ऊपर है तो इसका मतलब आपके बच्चे को मोटापा हो सकता है। अगर आप इन सब बातों के बारे में जानकारी चाहते हैं तो अपने डॉक्टर से नियमित रूप से बात करते रहें।

यह भी पढ़ें : कैसे सुधारें बच्चे का व्यवहार ?

महत्वपूर्ण बातें

मुझे बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी क्या चिंताएं करनी चाहिए?

एक मां के रूप में आपको हमेशा इस बात की चिंता होगी कि आपका बच्चा कैसे विकास कर रहा है या फिर वह कैसे खा रहा है? इस उम्र के दौरान आपको यह उम्मीद होती है कि आप अपने बच्चे से लंबी बात कर सकें। आप अकेली नहीं हैं। ऐसे कई सारे बच्चे हैं जो देर से बात करते हैं। इस बात की आपको चिंता हो सकती है लेकिन, हम आपसे यही कहेंगे कि चिंता की कोई बात नहीं है।

हर बच्चे के विकास की दर अलग होती है। दो साल तक आपका बच्चा 50 से ज्यादा शब्द बोलने और दो शब्दों को मिलाकर एक वाक्य बनाने में सक्षम होना चाहिए। अगर आपका बच्चा ऐसा नहीं कर पाता है तो अगले महीने तक इंतजार करें। यदि इस चीज को करने में वह कई महीने लेता है तब आप चिंता करें और अपने डॉक्टर से सलाह लें।

हैलो हेल्थ ग्रुप किसी तरह की चिकित्सीय सलाह, या इलाज नहीं उपलब्ध कराता है। 

और पढ़ें :-

डिलिवरी के बाद बच्चे में किन चीजों का किया जाता है चेक?

अपने बच्चे के लिए एक स्कूल का चयन करने के लिए 4 कदम

7 तरीकों से संवारे अपने और सौतेले बच्चे के बीच के संबंध को

डायबिटीज के साथ बच्चे के जीवन को आसांन बनाने के टिप्स

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr. Pooja Bhardwaj


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/07/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement