backup og meta

Yoga For Hemorrhoids: हेमोरॉयड्स के लिए योग में क्या किया जा सकता है शामिल?

Written by डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


अपडेटेड 02/02/2022

    Yoga For Hemorrhoids:  हेमोरॉयड्स के लिए योग में क्या किया जा सकता है शामिल?

    पाइल्स या हेमोरॉयड्स को आम बीमारी के रूप में जाना जाता है। इस बीमारी का मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल भी माना जा सकता है। जब कब्जियत के साथ ही मल के साथ खून आने की समस्या भी हो जाए, तो आप मान लें कि आपको हेमरॉयड्स की समस्या हो गई है। इस समस्या से निदान पाने के लिए योग और सही खान-पान बहुत जरूरी माना जाता है। पुरुषों और महिलाओं, दोनों को ही इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको हेमोरॉयड्स के लिए योग (Yoga For Hemorrhoids) के बारे में बताएंगे।

    और पढ़ें: बवासीर या पाइल्स का क्या है आयुर्वेदिक इलाज

    हेमोरॉयड्स के लिए योग (Yoga For Hemorrhoids)

    हेमोरॉयड्स के लिए योग

    कई बीमारियां ऐसी होती है, जो जाने अनजाने विकसित हो जाती हैं और जिसके कारण बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी ही एक बीमारी का नाम है हेमोरॉइड्स। हेमोरॉयड्स को पाइल्स के नाम से जाना जाता है। अधिक उम्र में यह बीमारी होने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं करीब 50% एडल्ट्स को भी इस बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। हेमोरॉयड्स की समस्या किसी को भी हो सकती है। ये दो प्रकार की होती हैं। इंटरनल हेमोरॉयड्स एनस के अंदर विकसित होता है और गंभीर स्थिति पैदा नहीं करता है जबकि एक्सटर्नल पाइल्स एनस के ऊपरी भाग में विकसित होता है और यह दर्द के साथ खुजली की समस्या भी पैदा कर सकता है। कभी कभी खून भी आ सकता है। हेमोरॉइड्स का सही समय पर ट्रीटमेंट हो जाए, तो यह बीमारी ठीक हो जाती है। दवाओं का इस्तेमाल करने के साथ ही कुछ व्यायाम किए जाएं, तो इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए हेमोरॉयड्स के लिए योग (Yoga For Hemorrhoids) के बारे में।

    और पढ़ें: ग्लाइसेमिक कंट्रोल (Glycemic Control) के लिए योग कैसे दिखाता है अपना असर?

    पेल्विक फ्लोर कॉन्ट्रेक्शन से कर सकते हैं शुरुआत

    pelvic floor

    पेल्विक फ्लोर कॉन्ट्रेक्शन हेमोरॉयड की समस्या को कम करने का काम कर सकती है। ये योग पेल्विक फ्लोर मसल्स को स्ट्रेंथ प्रदान करने का काम करता है। जिससे स्टूल पास करने में आसानी होती है। यह योग आपको कई समस्याओं से बचाने का काम करता है। जानिए कैसे इस योग को कर सकते हैं।

    1. अपनी पीठ के बल लेटें या सुविधा के अनुसार आप बैठे भी सकते हैं।
    2. अब अपनी एनल मसल्स को सिकोड़ें।
    3. इस कॉन्ट्रेक्शन को 5 सेकंड के लिए रोककर रखें।
    4. 10 सेकंड के लिए आराम करें।
    5. 5 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
    6. जब आप इसे दोबारा कर रहे हो, तो आधी ताकत का ही इस्तेमाल करें।
    7. जितनी जल्दी हो सके मांसपेशियों को कॉन्ट्रेक्ट करें और आराम करें।
    8. आप इस प्रोसेस को दिन भर में 2 से 4 बार करें। ऐसा करने से आपको पाइल्स की समस्या में राहत मिलेगी।

    और पढ़ें: पाइल्स में डायट पर ध्यान देना होता है जरूरी, इन फूड्स का करें सेवन

    गहरी सांस लेने से भी पहुंचते हैं बहुत से फायदे

    हेमोरॉयड्स के लिए योग (Yoga For Hemorrhoids) में ब्रीथिंग योग आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

    1. मांसपेशियों के तनाव को कम करने और रिलेक्स फील करने के लिए डीप ब्रीथिंग योग आपके लिए अच्छा रहेगा। भले ही सुनने में बहुत ही सरल योग आपको लगे लेकिन इसके फायदे बहुत से होते हैं।
    2. सीधे बैठें और अपने हाथों को अपनी कमर के ऊपर अपनी निचली रिब केज के दोनों ओर रखें।
    3. गहरी सांस लें और पेट को बड़ा करें।
    4. प्रत्येक सांस छोड़ने के साथ ही आपको अपने पेट को अंदर की ओर करना होगा, जिससे नाभि अंदर की ओर जाती महसूस हो।
    5. आप ऐसा पांच मिनट तक कर सकते हैं।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पाइल्स: 8 आसान टिप्स से मिलेगी राहत

    हेमोरॉयड्स के लिए योग:  चाइल्ड पोज (Child’s Pose)

    Child's Pose

    चाइल्ड पोज (Child’s Pose) योग का नाम सुनते ही आपके मन में बच्चे से संबंधित पोज की याद को ताजा कर दिया होगा। जी हां! ये पोज ऐसा ही होता है। इसे बालासन के नाम से भी जानते हैं। यह मुद्रा आपके एनस के आसपास ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती है और आपकी पीठ के निचले हिस्से, बैक और पैरों को आराम देते हुए कब्ज से राहत दिलाने का काम करती है। एक तरह से कह सकते हैं कि ये इंटरनल मसल्स का मसाज का काम करती है।

    1. अपनी एड़ी के और घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं।
    2. अब अपनी बैली को थाई के पास लाएं और नीचे की ओर झुकाएं।
    3. अब माथे को जमीन पर टच कराने की कोशिश करें।
    4. अब अपने दोनों हाथों को सीध में आगे बढ़ाएं और जमीन में टच कराएं।
    5. आप इस पुजिशन में कुछ समय तक रहें और फिर अपनी पुजिशन में आएं।
    6. आप इसे दिन में दो बार कर सकते हैं।

    हेमोरॉयड्स के लिए योग करने से पहले आप चाहे तो डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं।

    और पढ़ें: Hemorrhoids: हिमोरॉइड्स (पाइल्स) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

    बाउंड एंगल पोज (Bound Angle Pose)

    हेमोरॉयड्स के लिए योग (Yoga For Hemorrhoids) के लिए आप बाउंड एंगल पोज को भी अपना सकते हैं।  यह पोज इनर थाय की स्ट्रेंथ को इंप्रूव करने का काम करता है। ये एब्डॉमिनल ऑर्गन को स्टिमुलेट भी करता है और पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। जानिए इसे कैसे करें।

    1. फोल्डेड ब्लेंकेट या कुशन में सिटिंग बोंस की हेल्प से बैठ जाएं।
    2. अब अपने पैरों के तलवों को एक साथ रखें और अपने घुटनों को चौड़ा रखें।
    3. रीढ़ की हड्डी को सीधा कर बैठें और पैरों के तलवों को आपस में जोड़ें।
    4. इस पुजिशन में करीब एक मिनट तक बैठे।

    हेमोरॉयड्स के लिए योग के साथ ही इन बातों पर भी दें ध्यान!

    हेमोरॉयड की समस्या से बचने के लिए आप योग के साथ ही कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव भी बहुत जरूरी है। आप कुछ बातों का ध्यान देंगे, तो इस बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आप कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज जैसे कि स्विमिंग, सायकलिंग, ट्रेडमिल आदि कर सकते हैं। जो भी एरिया प्रभावित हुआ है, बेहतर होगा कि उसे साफ सुथरा रखें। डॉक्टर ने कुछ दवाई लेने की सलाह दी है या फिर मरहम दिया है, तो उसे प्रभावित स्थान पर जरूर लगाएं। आप सिट्ज बाथ लेंगे, तो भी आपको बहुत राहत महसूस होगी।

    ऐसे में आपको लंबे समय तक बैठे रहने या फिर खड़े रहने से बचना चाहिए। आपको खाने में हाय फाइबर फूड का सेवन करना चाहिए। अधिक फाइबर युक्त खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। डॉक्टर आपको स्टूल सॉफ्टनर लेने की भी सलाह दे सकते हैं। अगर आपको पाइल्स की समस्या है, तो आपको ढीले कपड़े पहनने चाहिए। टाइट कपड़े पहनने से आपको समस्या हो सकती है। अगर आपको स्ट्रेस की समस्या रहती है, तो इस कारण से भी कब्ज हो सकता है। बेहतर होगा कि पाइल्स से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।

    इस आर्टिकल में हमने आपको हेमोरॉयड्स के लिए योग (Yoga For Hemorrhoids) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    Written by

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    अपडेटेड 02/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement