backup og meta

Mesenteric Adenitis: मेसेंटेरिक एडेनाइटिस क्या है? जानिए किन कारणों से बच्चों में हो सकती है यह समस्या!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/05/2022

    Mesenteric Adenitis: मेसेंटेरिक एडेनाइटिस क्या है? जानिए किन कारणों से बच्चों में हो सकती है यह समस्या!

    बीमारी… जो किसी को भी अपना शिकार बना लेती है। कुछ बीमारी जेनेटिकल (Genetical) होती है, कुछ अनहेल्दी लाइफस्टाइल (Unhealthy lifestyle) के कारण या बैक्टीरिया (Bacteria), वायरस (Viruses) एवं पैरासाइट (Parasites) के कारण। ऐसी ही एक डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) से जुड़ी हुई बीमारी है मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis), जो बच्चों को अपना शिकार बनती है। इसलिए आज इस आर्टिकल में मेसेंटेरिक एडेनाइटिस, मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के कारण एवं इससे जुड़े अन्य सवालों का जवाब जानेंगे। 

    और पढ़ें : Rectal Hemorrhage: रेक्टल हेमोरेज क्या है? जानिए रेक्टल हेमोरेज के लक्षण, कारण और इलाज!

    • मेसेंटेरिक एडेनाइटिस क्या है?
    • मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के कारण क्या हैं?
    • मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लक्षण क्या-क्या हो सकते हैं?
    • मेसेंटेरिक एडेनाइटिस का निदान कैसे किया जाता है?
    • मेसेंटेरिक एडेनाइटिस का इलाज कैसे किया जाता है? 
    • मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लिए घरेलू उपाय क्या किये जा सकते हैं?

    चलिए अब बच्चों में होने वाली मेसेंटेरिक एडेनाइटिस डिजीज (Mesenteric Adenitis Disease) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानेंगे।       

    और पढ़ें : Rapunzel Syndrome: रेपन्जेल सिन्ड्रोम क्या है और क्यों है सर्जरी ही इसका एकमात्र इलाज?

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis) क्या है?

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis)

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस को मेडिकल टर्म में मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिस (Mesenteric lymphadenitis) भी कहा जाता है। मेसेंटेरिक एडेनाइटिस, मेसेंटरी (Mesentery) में लिम्फ नोड्स में सूजन की समस्या है। मेसेंटरी एब्डॉमिनल वॉल को होल्ड करने में सक्षम होता है। वहीं इंटेस्टाइन में इंफेक्शन (Intestinal infection) की वजह से मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिस की समस्या होती है। मेसेंटेरिक एडेनाइटिस की समस्या 16 साल या इससे कम उम्र के बच्चों में देखी जा सकती है। इंफेक्शन प्रायः हल्के होते हैं और कई बार अपने आप ठीक भी हो जाते हैं। इसलिए मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के कारण को समझना जरूरी जिससे इस पेट से जुड़ी बीमारी से बचने में मदद मिल सके। 

    और पढ़ें : पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness): जानिए इसके कारण और इलाज!

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के कारण क्या हैं? (Cause of Mesenteric Adenitis)

    पेट का फ्लू या अन्य एब्डॉमिनल इन्फेक्शन (Abdominal infection) होने की समस्या है, जिससे लिम्फ नॉड्स में सूजन की समस्या शुरू हो सकती है। बैक्टीरिया, पैरासाइट एवं वायरस के कारण मेसेंटेरिक एडेनाइटिस की समस्या (Mesenteric Adenitis problem) हो सकती है, जो इस प्रकार हैं-

    बैक्टीरिया (Bacteria)

    • बार्टोनेला हेन्सेलाई (Bartonella henselae)
    • बीटा हेमोलिटिक स्ट्रपेटोकॉकी (Beta-hemolytic streptococci)
    • ई कोलाई संक्रमण (Escherichia coli)
    • माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्यूलोसिस (Mycobacterium tuberculosis)
    • स्टेफिलोकोकस स्पेसिस (Staphylococcus species)
    • यर्सिनिया एंटरोकॉलिटिका (Yersinia enterocolitica)

    और पढ़ें : Digestive Health Issues : जानिए क्या है पाचन संबंधी विकार और इससे जुड़ी खास बातें

    वायरस (Viruses)

    और पढ़ें : Herbs and Supplements for Acid Reflux: जानिए एसिड रिफ्लक्स में हर्ब्स और सप्लिमेंट्स के बारे में यहां!

    पैरासाइट्स (Parasites)

    • गिडीया लंबलिया (Giardia lamblia)

    ये अलग-अलग वायरस (Virus), बैक्टीरिया (Bacteria) एवं पैरासाइट्स (Parasites) की वजह से होने वाली समस्या है। इसलिए मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लक्षण को समझना जरूरी है। 

    और पढ़ें : Nervous Stomach: कहीं नर्वस स्टमक का कारण तनाव तो नहीं? क्यों हो सकता स्टमक नर्वस?

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लक्षण क्या-क्या हो सकते हैं? (Symptoms of Mesenteric Adenitis)

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis)

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लक्षण इस प्रकार हैं। जैसे:

    • पेट (Abdomen) के निचले हिस्से में दाहिने ओर दर्द होना। 
    • पेट दर्द (Stomach pain) होना। 
    • जी मिचलाने (Nausea) की समस्या होना।
    • उल्टी (Vomiting) होना।
    • डायरिया (Diarrhea) की समस्या होना।
    • अपने आपको बीमार महसूस (Sick feeling) करना। 
    • शरीर का वजन कम (Weight loss) होना। 

    बच्चों में मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिस की समस्या शुरू होने से पहले कोल्ड (Cold) एवं रेस्पायरेटरी इन्फेक्शन (Respiratory infection) की समस्या भी देखी जा सकती है। 

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Mesenteric Adenitis)

    मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिस (Mesenteric lymphadenitis) के इलाज से पहले डॉक्टर बच्चे की पूरी हेल्थ कंडिशन पूछते हैं। इसलिए पेरेंट्स को इस दौरान बच्चे को हुए सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ या कोई और परेशानी अगर हुई है, तो इसकी जानकारी डॉक्टर को जरूर दें। डॉक्टर इन सभी स्थितियों को समझकर और आवश्यकता अनुसार निम्नलिखित टेस्ट करवाने की सलाह दे सकते हैं। जैसे:

    • सीटी स्कैन (CT scan)- सीटी स्कैन की सहायता से एब्डॉमेन के अंदुरुनी हिस्से के इमेज को देखने एवं समझने में मदद मिलती है। 
    • अल्ट्रासाउंड (Ultrasound)- अल्ट्रासाउंड की सहायता से भी पेट के अंदुरुनी हिस्से में मदद मिलती है। 

    पेशेंट की हेल्थ कंडिशन (Health Condition), मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिसएवं के लक्षण (Mesenteric lymphadenitis symptoms) एवं टेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार इस बीमारी का इलाज शुरू करते हैं। 

    और पढ़ें : Leaky Gut: जानिए लीकी गट डायट प्लान में किन 13 चीजों को शामिल करना चाहिए और किन 9 चीजों से दूरी बनानी चाहिए!

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Mesenteric Adenitis)

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस की समस्या होने पर यह तकलीफ अपने आप ही ठीक हो जाती है। वहीं जिन बच्चों में मेसेंटेरिक एडेनाइटिस की समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial infection) की वजह से हुई है, तो ऐसे लोगों को एंटीबायोटिक थेरिपी (Antibiotic therapy) की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए निम्नलिखित दवाएं डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब की जा सकती हैं। जैसे: 

    • आइबुप्रोफेन (Ibuprofen)
    • एसिटामिनोफेन (Acetaminophen)
    • एस्प्रिन (Aspirin)

    ये दवाएं मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis) की समस्या होने पर डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब की जा सकती हैं। वैसे ये दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के फार्माशिष्ट से भी ली जा सकती है, लेकिन अपनी मर्जी से दवाओं का सेवन करवाना बच्चों को नुकसान भी पहुंचता सकती है। 

    नोट: एस्प्रिन, रेये सिंड्रोम (Reye syndrome) की समस्या होने पर प्रिस्क्राइब की जा सकती है, लेकिन यह सीरियस कंडिशन में दी जा सकती है। 

    और पढ़ें : पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness): जानिए इसके कारण और इलाज!

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लिए घरेलू उपाय क्या किये जा सकते हैं? (Home remedies for Mesenteric Adenitis)

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लिए घरेलू उपाय के लिए निम्नलिखित टिप्स फॉलो किये जा सकते हैं। जैसे: 

    • साबून या सैनिटाइजर की सहायता से हैंड वॉश करें। 
    • बीमार (Sick) लोगों से फिजिकली कांटेक्ट में ना आएं। 
    • खाना बनाने वाली जगहों को साफ रखें। 
    • बाथरूम को भी साफ (Clean) रखें। 

    इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis) की समस्या से बचने में मदद मिल सकती है। हालांकि अगर इन टिप्स से तकलीफ कम ना हो तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर पेशेंट की हेल्थ कंडिशन (Health condition) और बीमारी की गंभीरता को ध्यान में रखकर इलाज करते हैं।

    और पढ़ें : Nervous Stomach: कहीं नर्वस स्टमक का कारण तनाव तो नहीं? क्यों हो सकता स्टमक नर्वस?

    डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) से जुड़ी हुई परेशानी मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis) की समस्या से बचना आसान है, लेकिन कई बार लोग ऐसी परेशानी को इग्नोर कर देते हैं। इसलिए अगर मेसेंटेरिक एडेनाइटिस के लक्षण बच्चों में नजर आते हैं, तो किसी हेल्थ एक्सपर्ट (Health expert) से सलाह लें।

    मेसेंटेरिक एडेनाइटिस (Mesenteric Adenitis) या मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिस (Mesenteric lymphadenitis) से जुड़ी हुई परेशानी एवं कई अन्य परेशानियों के इलाज आसानी से किया जाता है अगर बीमारी के शुरुआती दिनों से ही डॉक्टर से कंसल्ट में रहने पर। अगर मेसेंटेरिक लिम्फाडेनिटिस (Mesenteric lymphadenitis) से जुड़े किसी तरह के सवालों का जवाब जानना चाहते हैं, तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज पर अपना सवाल पूछ सकते हैं। हमारे हेल्थ एक्सपर्ट आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।

    स्वस्थ रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन शामिल करें। यहां हम आपके साथ योग महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहें हैं, जिसकी मदद से आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/05/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement