backup og meta

Leaky Gut: जानिए लीकी गट डायट प्लान में किन 13 चीजों को शामिल करना चाहिए और किन 9 चीजों से दूरी बनानी चाहिए!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/04/2022

    Leaky Gut: जानिए लीकी गट डायट प्लान में किन 13 चीजों को शामिल करना चाहिए और किन 9 चीजों से दूरी बनानी चाहिए!

    ह्यूमन बॉडी में कई अलग-अलग ऑर्गन होते हैं और सभी ऑर्गन का अपना अलग-अलग काम होता है। इन्हीं अलग-अलग शारीरिक हिस्सों में शामिल है डायजेस्टिव सिस्टम (पाचन तंत्र)। डायजेस्टिव सिस्टम बॉडी में फूड से जुड़ी एक्टिविटी को मैनेज करने का काम करता है, लेकिन कभी-कभी कुछ कारणों से डायजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्या शुरू हो जाती है। पाचन तंत्र से जुड़ी एक समस्या का नाम है लीकी गट। लीकी गट क्या है और लीकी गट डायट प्लान (Leaky Gut Diet Plan) कैसा होना चाहिए आज इसी पर आपके साथ जानकारी शेयर करेंगे। 

    • लीकी गट क्या है? 
    • लीकी गट के कारण क्या हैं? 
    • लीकी गट डायट प्लान में क्या-क्या शामिल करना चाहिए?
    • लीकी गट डायट प्लान में क्या शामिल नहीं करना चाहिए?

    लीकी गट, लीकी गट के लिए डायट (Diet for Leaky Gut) एवं इससे जुड़े सवालों का जवाब आगे समझेंगे। 

    और पढ़ें : Nervous Stomach: कहीं नर्वस स्टमक का कारण तनाव तो नहीं? क्यों हो सकता स्टमक नर्वस?

    लीकी गट (Leaky Gut) क्या है? 

    लीकी गट डायट प्लान (Leaky Gut Diet Plan)

    लीकी गट की समस्या डायजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी हुई समस्या है। अगर इसे आसान शब्दों में समझें, तो पाचन तंत्र (Digestive system) के गट में मौजूद छोटे-छोटे छेद, जो फिल्टर की तरह  अपना काम करते हैं। इन छोटे-छोटे छेदों से छोटे-छोटे खाद्य पदार्थों के टुकड़े निकलने में सक्षम होते हैं, लेकिन जब यहाँ से खाद्य पदार्थों के बड़े-बड़े पार्टिकल निकलने लगे, तो इस समस्या को मेडिकल टर्म में लीकी गट (Leaky Gut) कहते हैं। कुछ कारणों की वजह से लीकी गट की समस्या शुरू होती है, जिनके बारे में आगे समझेंगे। 

    और पढ़ें : Digestive Health Issues : जानिए क्या है पाचन संबंधी विकार और इससे जुड़ी खास बातें

    लीकी गट के कारण क्या हैं? (Cause of Leaky Gut)

    लीकी गट के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे:

    • इम्यून सिस्टम (Immune system) का ठीक तरह से अपना काम नहीं करना।
    • पेट फूलना (Bloating), कब्ज (Constipation), डायरिया (Diarrhea) या गैस (Acidity) बनने की समस्या रहना। 
    • डायट में न्यूट्रिशन (Nutrition) की कमी होना। 
    • सिरदर्द (Headache) की समस्या होना।
    • याद्दाश्त (Memory) कमजोर होना।
    • जोड़ों में दर्द (Joints pain) होना।
    • अत्यधिक तनाव (Stress) या चिंतित (Tension) रहना।
    • त्वचा संबंधी परेशानी (Skin problem) होना।
    • खाने-पीने की चीजों से एलर्जी (Food allergy) होना।
    • अत्यधिक संवेदनशील (Sensitive) होना।

    इन कारणों से लीकी गट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर ऐसी तकलीफ महसूस हो तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। वहीं लीकी गट की समस्या (Leaky Gut problem) से पीड़ित लोगों को अपने डायट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। 

    लीकी गट डायट प्लान में क्या-क्या शामिल करना चाहिए? (13 Food should be added in Leaky Gut Diet Plan)

    लीकी गट डायट प्लान (Leaky Gut Diet Plan)

    लीकी गट डायट प्लान (Leaky Gut Diet Plan) में निम्नलिखित खाद्य पदार्थों एवं पेय पदार्थों को शामिल करना चाहिए। जैसे: 

    1. सब्जियां (Vegetables)- लीकी गट की समस्या से पीड़ित लोगों को सब्जियों में पत्ता गोभी, स्विस चार्ड, पालक, अदरक, मशरूम, ब्रोकली, जुकुनि एवं ब्रसल स्प्राउट शामिल करना चाहिए। 
    2. रूट एवं ट्यूबर (Roots and tubers)- आलू, शकरकंद, यम, गाजर, स्क्वाश एवं टर्निप्स शामिल करना चाहिए। 
    3. फर्मेन्टेड वेजिटेबल्स (Fermented vegetables)- किम्ची (Kimchi), सौकरकूट (Sauerkraut), टेम्पेह (Tempeh), और मिसो (Miso) जैसे फर्मेन्टेड वेजिटेबल्स को लीकी गट में लाभकारी माना गया है। 
    4. फल (Fruit)- नारियल (Coconut), अंगूर, केला, ब्लूबेरी, रसबेरी, स्ट्रॉबेरी, कीवी (Kiwi), अनानास, संतरा, नींबू (Orange) एवं पपीता जैसे फलों का सेवन करने से लाभ मिलता है।  
    5. अंकुरित अनाज (Sprouted seeds)- चिया सीड, फ्लैक्स सीड (Flex seeds) एवं सनफ्लॉवर सीड का सेवन लीकी गट डायट प्लान (Leaky Gut Diet Plan) फॉलो करने वाले लोगों शामिल करना चाहिए।      
    6. ग्लूटेन-फ्री अनाज (Gluten-free grains)- ब्राउन एवं वाइट राइस एवं ग्लूटेन-फ्री ओट्स का सेवन करना चाहिए। 
    7. हेल्दी फैट्स (Healthy fats)- एवोकैडो, एवोकैडो ऑयल एवं एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल (Extra virgin Olive oil) को लाभकारी बताया गया है। 
    8. मछली (Fish)- लीकी गट डायट प्लान (Leaky Gut Diet Plan) में कुछ मछलियों का सेवन भी लाभकारी बताया गया है। जैसे सैल्मन मछली (Salmon fish), टूना (Tuna) या फिर अन्य मछलियां जिनमें ओमेगा 3 (Omega-3) की मात्रा ज्यादा हो। 
    9. मीट और अंडे (Meats and eggs)- लीन चिकन, लांब, टर्की या फिर अंडे (Egg) का सेवन किया जा सकता है।   
    10. हर्ब्स एवं स्पाइसेस (Herbs and spices)- सभी तरह के हर्ब्स एवं स्पाइसेस को लीकी गट डायट प्लान में शामिल किया जा सकता है। 
    11. डेयरी प्रॉडक्ट्स (Dairy products)- योगर्ट, ग्रीक योगर्ट एवं ट्रेडिशनल बटरमिल्क को लीकी गट डायट प्लान में शामिल करना चाहिए। 
    12. पेय पदार्थ (Beverages)- चाय, कोकोनट मिल्क, नट मिल्क एवं पानी (Water) का सेवन करने से लाभ मिलता है।   
    13. नट्स (Nuts)- पीनट, आलमंड या नट बेस्ड प्रॉडक्ट्स का सेवन करना चाहिए।  

    डायजेस्टिव हेल्थ के लिए फाइबर रिच सब्जियां, फल एवं अन्य ऊपर बताये गए 13 खाद्य और पेय पदार्थ लीकी गट डायट प्लान (Leaky Gut Diet Plan) में नियमित एवं संतुलित मात्रा में सेवन करने से लाभ मिल सकता है।  

    और पढ़ें : Herbs and Supplements for Acid Reflux: जानिए एसिड रिफ्लक्स में हर्ब्स और सप्लिमेंट्स के बारे में यहां!

    लीकी गट डायट प्लान में क्या शामिल नहीं करना चाहिए? (9 Food should be avoided in Leaky Gut Diet Plan)

    लीकी गट डायट प्लान में निम्नलिखित खाद्य पदार्थों को शामिल नहीं करना चाहिए। जैसे: 

    1. ग्लूटेन युक्त अनाज (Gluten-containing grains)- बार्ली, ओट्स (Oats) या ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें ग्लूटेन मौजूद हो। 
    2. प्रोसेस्ड मीट (Processed meats)- किसी भी तरह के प्रोसेस्ड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। 
    3. बेक्ड फूड (Baked goods)- बेक किये हुए खाद्य पदार्थ जैसे केक, मफिन, कुकीज या पिज्जा (Pizza) का सेवन नहीं करना चाहिए।   
    4. स्नैक्स फूड (Snack foods)- क्रेकर्स एवं पॉपकॉर्न के सेवन से लीकी गट की समस्या (Leaky Gut problem) से पीड़ित लोगों को बचना चाहिए। 
    5. जंक फूड (Junk food)- लीकी गट के लिए डायट (Diet for Leaky Gut) प्लान में जंक फूड जैसे आलू के चिप्स, चीनी वाले खाद्य पदर्थ या फास्ट फूड से दूरी बनाना चाहिए। 
    6. डेयरी प्रॉडक्ट्स (Dairy products)- लीकी गट के लिए डायट प्लान में दूध, चीज एवं आइसक्रीम को शामिल ना करें।  
    7. रिफाइंड ऑयल (Refined oils)- कैनोला, सूरजमुखी, सोयाबीन, और कुसुम के तेल से बने खाने को लीकी गट के लिए डायट प्लान (Leaky Gut Diet Plan) में अनहेल्दी माना गया है। 
    8. सॉसेस (Sauces)- किसी भी तरह के सॉस का सेवन लीकी गट की समस्या (Leaky Gut problem) से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए। 
    9. पेय पदार्थ (Beverages)- एल्कोहॉल (Alcohol), कार्बोनेट ड्रिंक्स (Carbonated drinks) या अन्य शुगरी ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए।  

    इन ऊपर बताये गए 9 खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थों से दूरी बनाकर लीकी गट (Leaky Gut) की तकलीफ को कम करने में मदद मिल सकती है। 

    लीकी गट (Leaky Gut) से जुड़ी कोई भी समस्या अगर आप महसूस करते हैं, तो इसे इग्नोर ना करें। क्योंकि किसी भी बीमारी का इलाज शुरुआती स्टेज में आसानी से किया जा सकता है, लेकिन बीमारी अगर पुरानी या गंभीर होने लगे तो इलाज में भी वक्त लग सकता है। वहीं अगर लीकी गट डायट प्लान (Leaky Gut Diet Plan) फॉलो करना चाहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें और फिर लीकी गट डायट प्लान (Leaky Gut Diet Plan)  फॉलो करें।  

    स्वस्थ रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन शामिल करें। यहां हम आपके साथ योग महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहें हैं, जिसकी मदद से आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement