backup og meta

पेट के इस हिस्से में दर्द की समस्या क्यों होती है, जानिए इसके बारे में अहम जानकारी!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/02/2022

    पेट के इस हिस्से में दर्द की समस्या क्यों होती है, जानिए इसके बारे में अहम जानकारी!

    पेट दर्द की समस्या को अक्सर लोग आम समस्या के रूप में जानते हैं और पेट दर्द होने पर कुछ खास उपाय नहीं लेते हैं। पेट दर्द की समस्या बच्चों से लेकर किसी भी उम्र के लोगों को परेशान कर सकती है। पेट का दर्द भी विभिन्न प्रकार का होता है। कई बार लोगों को पेट के बीच के हिस्से में दर्द होता है, तो कभी किनारे के हिस्से में पेट के निचले हिस्से में दर्द का लोगों को सामना करना पड़ता है। आपके मन में यह बात जरूर आ रही होगी कि आखिर पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द (Pain In Lower Right Side of Abdomen) क्यों होता है। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द (Pain In Lower Right Side of Abdomen) के बारे में जानकारी देंगे।

    और पढ़ें: स्टमक एसिड क्या होता है, जानिए स्टमक एसिड बढ़ने पर क्या होती है समस्या?

    पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द (Pain In Lower Right Side of Abdomen)

    पेट में होने वाला दर्द अक्सर किसी गंभीर बीमारी से जुड़ा हो, ऐसा जरूरी नहीं होता है। पेट में होने वाला दर्द खानपान से जुड़ा हो सकता है। यानी कि गैस बनने की समस्या, अपच की समस्या या अन्य कई कारण हो सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ सकती है। अगर आपको पेट दर्द के साथ ही छाती में दबाव महसूस हो, आपको फीवर या स्टूल के साथ ब्लड भी आ रहा हो, आपकी स्किन का रंग बदल रहा हो या पेट के आसपास सूजन दिख रही हो, तो ऐसे में आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। जानिए पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द (Pain In Lower Right Side of Abdomen) किन कारणों से जुड़ा हो सकता है।

    कहीं अपेंडिसाइटिस के कारण तो नहीं है दर्द की समस्या?

    अपेंडिक्स एक छोटी, पतली ट्यूब होती है, जहां बड़ी और छोटी आंतें मिलती हैं। जब आपके अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है, तो इसे अपेंडिसाइटिस कहते हैं।  इस कारण से पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द की समस्या पैदा हो जाती है। साथ ही उल्टी, बुखार, दस्त, कब्ज, जी मिचलाना आदि लक्षण भी दिख सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को बहुत ज्यादा भूख लगती है अगर आपको भी यह सब लक्षण दिख रहे हो और पेट दर्द की समस्या हो, तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको कोई घरेलू उपाय के बारे में सोचना नहीं चाहिए बल्कि डॉक्टर से तुरंत इलाज कराना चाहिए।

    और पढ़ें: स्टमक फ्लू की कंडिशन में यह रेमेडीज आ सकती हैं आपके काम, अपनाना न भूलें

    खाना न पचने पर भी हो सकती है पेट दर्द की समस्या

    अपच की समस्या आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है। अगर आपको भी अपच की समस्या हो गई है, तो आपको पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। इस कारण से पेट में जलन का एहसास भी होता है और साथ ही डकार भी बार बार आती है। आपका ऐसा ऐसा महसूस होगा जैसे खाना वापस मुंह में आ रहा है। आपको अपच की समस्या से बचने के लिए ओवर-द-काउंटर दवाओं का इस्तेमाल करना चाहिएं। अपच की समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। अपच की समस्या को लंबे समय तक इग्नोर करने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द खाना न पचने से होता है। बेहतर होगा कि डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लें और इस समस्या का इलाज कराएं।

    पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द: कहीं दर्द हर्निया से संबंधित तो नहीं है?

    हर्निया की समस्या के कारण भी पेट दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। हर्निया की समस्या में कोई भी बॉडी का इंटरनल ऑर्गन टिशू की मदद से एक स्थान से दूसरे स्थान में ढकेल दिया जाता है। हर्निया कई प्रकार के हो सकते हैं। अगर आपको पेट के दाहिने हिस्से की तरफ दर्द हो रहा है, तो हो सकता है कि आपको उस स्थान पर पेट में भारीपन महसूस हो या फिर आपको हंसने और रोने या खांसने में दर्द का एहसास हो। कई बार कब्ज की समस्या (Constipation problem) भी महसूस होती है और पेट का दर्द अचानक से बढ़ भी सकता है। अगर आपको ऐसी समस्या हो रही है, तो आप को बिना देरी किए डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

    और पढ़ें: फीटल बोन स्केलेटन सिस्टम: जानिए, कैसे होता है गर्भ में शिशु की हड्डियों का विकास

    महिलाओं में इस कारण से हो सकता है पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द

    हर महीने महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में दर्द होना आम बात है क्योंकि यह दर मेंस्ट्रूअल क्रैंप्स से जुड़ा हुआ है। हर महीने होने वाली मेंस्ट्रूअल सायकल या पीरियड के कारण महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या पैदा होती है। कई बार कमजोरी का एहसास होना, लूज स्टूल होना, सिर दर्द होना, चक्कर आना आदि लक्षण भी दिख सकते हैं। यह दर्द किसी गंभीर समस्या का कारण नहीं होता है बल्कि पीरियड्स के खत्म होने के बाद अपने आप ठीक हो जाता है। जिन लोगों को अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है, डॉक्टर की सलाह के बाद मेडिसिन ले सकते हैं। इससे उन्हें दर्द से राहत मिल जाती है।

    और पढ़ें: बी-सेल लिंफोमा : इम्यून सिस्टम सेल्स के इस कैंसर का उपचार है संभव!

    पुरुषों में इस कारण से पैदा हो सकती है पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या

    टेस्टिकुलर टॉर्सिन (Testicular torsion) की समस्या अक्सर पुरुषों को हो जाती है, जिसके कारण पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है। टेस्टिस के मुड़ जाने पर अंडकोष मुड़ जाता है, इस कारण से स्परमेटिक कॉर्ड मुड़े जाती है। इस कारण से उस एरिया में ब्लड फ्लो नहीं हो पाता है। इस कारण से अंडकोष में सूजन और दर्द की समस्या पैदा करती है। ये कारण पेट में दर्द पैदा कर सकता है। इस कारण से जी मिचलाना, उल्टी, यूरिन पास करते समय दिक्कत होना आदि परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

    अगर आपको पेट में दर्द की समस्या खाने में अपच के कारण या फिर गैस के कारण हो रही है, तो यह कुछ समय बाद ठीक हो जाती है। लेकिन अगर पेट में दर्द की समस्या किसी गंभीर कारण से हो रही है, तो यह जानकारी आपको जांच के बाद ही मिलेगी। अगर आपको पेट में दर्द (stomach ache) हो रहा है, तो इस बात पर भी ध्यान दें कि क्या शरीर में आपको कोई और परिवर्तन भी महसूस हो रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि पेट में दर्द किसी अंदरूनी बीमारी के लक्षण के रूप में दिखता है, जिसके साथ कई अन्य लक्षण भी दिखाई पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको तुरंत जांच करानी चाहिए और डॉक्टर से ट्रीटमेंट कराना चाहिए। पेट दर्द को हल्के में लेना आपके लिए गंभीर समस्या बन सकता है।

    और पढ़ें: कार्डियोवैस्क्युलर सिस्टम में खराबी कैसे पहुंचाती है शरीर को नुकसान?

    इस आर्टिकल में हमने आपको पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द (Pain In Lower Right Side of Abdomen) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement