backup og meta

अपने दिन की सही शुरुआत के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें इन बेस्ट फूड्स को!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 08/03/2022

    अपने दिन की सही शुरुआत के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें इन बेस्ट फूड्स को!

    इसमें कोई संदेह नहीं है कि ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील है। इससे पूरे दिन के लिए हमें एनर्जी मिलती है। आजकल भागदौड़ भरे और व्यस्त जीवन में अधिकतर लोग अपना ब्रेकफास्ट करना भूल जाते हैं या नाश्ता नहीं करना चाहते। किंतु आप मानें या न मानें, पर एक अच्छे ब्रेकफास्ट से आपका दिन बन सकता है। लोग आमतौर पर इस मील के महत्व को नहीं समझ पाते लेकिन अगर आप इसे डेली हैबिट बनाएं, तो कुछ ही दिनों में आप इसके फायदों को महसूस कर पाएंगे। आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning) के बारे में। आइए, जानिए कौन से हैं सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning)। इन्हें चुनते हुए किन चीजों का रखें ध्यान रखना चाहिए, यह भी जानें।

    कौन से हैं सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning)?

    सबसे पहले अगर बात की जाए ब्रेकफास्ट के फायदे के बारे में, तो इसकी सूची बेहद लंबी है। यही कारण है कि इसे मिस न करने की सलाह दी जाती है। इससे न केवल आपको पर्याप्त मिनरल्स और विटामिन प्राप्त होते हैं, बल्कि ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) व वजन भी कंट्रोल में रहता है। केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ब्रेकफास्ट करना बेहद फायदेमंद है। अब जानिए सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning) के बारे में:

    और पढ़ें: हेल्दी नाश्ता दिन भर देता है एनर्जी और मूड रखता है ठीक, और भी हैं फायदे!

    ओटमील यानी दलिया (Oatmeal)

    ओटमील को न्यूट्रिशनल पॉवरहाउस माना जाता है। इसमें बीटा ग्लूकॉन (Beta glucan) होता है, जो एक थिक, स्टिकी फाइबर है। बीटा ग्लूकॉन (Beta glucan) के सेवन से अधिक समय तक हमारा पेट भरा रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल लो रहता है। ऐसा भी माना जाता है कि जो लोग ब्रेकफास्ट में ओटमील का सेवन करते हैं, दिन के अन्य समय के मुकाबले अधिक फुल महसूस सकते हैं। यही नहीं, ओट्स एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फोलेट और पोटैशियम से भी भरपूर होते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ओट्स में ग्लूटेन नहीं होता है। लेकिन, ग्लूटेन-युक्त अनाज के साथ प्रोसेस्ड होने के बाद, इनमें ग्लूटेन की कुछ मात्रा हो सकती है। इसलिए, ग्लूटेन संबंधी डिसऑर्डर्स से पीड़ित लोगों को ऐसे ओट्स का चुनाव करना चाहिए, जो सर्टिफायड ग्लूटेन फ्री हों।

    और पढ़ें: हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी : घर पर आसानी से हेल्दी पोहा कैसे बनाते हैं?

    सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning) में अंडे (Eggs)

    अंडों को सबसे सिंपल और न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट विकल्प माना जाता है। यह प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। क्योंकि, इस प्रोटीन को डायजेस्ट होने में कुछ समय लगता है, तो इससे आपको हमेशा अपना पेट भरा महसूस होगा और आपको कम भूख लगेगी। कुछ लोग यह मानते हैं कि इसमें कोलेस्ट्रॉल होने के कारण अंडे अनहेल्दी होते हैं। लेकिन, रिसर्च यह बताती है कि एग्स से मिलने वाले डायटरी कोलेस्ट्रॉल का बैड कोलेस्ट्रॉल पर बहुत माइनर प्रभाव पड़ता है। टाइप 2 डायबिटीज या कार्डियोवैस्कुलर डिजीज cardiovascular disease के हाय रिस्क वाले लोगों में ऐसा पाया गया है कि होल एग या मॉडरेटली रिड्यूसिंग कार्बोहायड्रेट कंजंप्शन से ब्लड कोलेस्ट्रॉल में सुधार होता है। यही नहीं इसे खाने वेस्ट सरकमफेरेंस, वजन और बॉडी फैट भी कम हो सकता है। अब जानें सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning) के बारे में और अधिक।

    एवोकाडो (Avocado)

    पिछले कुछ समय में एवोकाडो लोगों का पसंदीदा होता जा सकता है। स्वाद के साथ ही इसका बड़ा कारण है इसके फायदे। यह फल हार्ट-हेल्दी फैट्स, पानी और डायटरी फाइबर का मिक्सचर होता है। इस कॉम्बो से न केवल हमें पेट के भरे होने का अहसास होता है बल्कि इसमें मौजूद अनसैचुरेटेड फैट्स से हार्ट डिजीज, लाइफस्टाइल-रिलेटेड कैंसरस और डायबिटीज का रिस्क भी कम होता है। इस फल को आप टोस्ट के साथ खा सकते हैं या अंडे या बीन्स के साथ भी इसका आनंद लिया जा सकता है। केवल एवोकाडो ही नहीं केले को भी ब्रेकफास्ट में खाना फायदेमंद माना गया है। जिसे आप ओट्स, अखरोट आदि के साथ ले सकते हैं।

    सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स, Best foods to eat in morning.

    और पढ़ें: आसानी से बनाएं ये पांच हेल्दी ब्रेकफास्ट; करेगा आपकी सेहत को काफी अपलिफ्ट!

    सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning) में नट्स (Nuts)

    अगर आप मांसाहारी नहीं हैं, तो नट्स से आपको पर्याप्त प्रोटीन मिल सकती है। यही नहीं, नट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, पोटैशियम और हार्ट हेल्दी फैट्स आदि भी मौजूद होते हैं। नट्स के हजारों फायदे हैं। अगर आप मेवों यानी नट्स को खाना पसंद नहीं करते हैं, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। क्योंकि बाजार में कई तरह के नट बटर जैसे पीनट बटर, आलमंड बटर आदि मौजूद हैं। आपको तो बस होल ग्रेन टोस्ट पर इस बटर को स्प्रेड करना है। आप ओटमील या योगर्ट में मिला कर भी इन्हें ले सकते हैं।

    और पढ़ें: डायबिटीज में पोहा हो सकता है बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन, लेकिन…

    फ्लेक्ससीड (Flaxseeds)

    फ्लेक्ससीड यानी अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। यह सीड्स ब्लड प्रेशर लेवल को लो रखने में मदद कर सकते हैं। और तो और इनसे इन्सुलिन सेंसिटिविटी सुधरती है, ब्लड शुगर लो रहती है और इसके कई अन्य फायदे भी हैं। नाश्ते में आप इन्हें ओटमील या योगर्ट में ड़ाल कर खा सकते हैं या स्मूदीज में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चिया सीड्स को भी ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। ऐसा भी माना गया है कि फ्लेक्ससीड्स की तुलना में चिया सीड्स को खाने के बाद भूख कम लगती है। यह दोनों सीड्स बहुत अधिक न्यूट्रिशियस होते हैं।

    flexseeds

    और पढ़ें: ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक की हेल्दी रेसिपीज जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल

    प्रोटीन शेक्स (Protein shakes)

    अगर आप बहुत व्यस्त रहते हैं या आपके पास अंडे या ओटमील बनाने तक का समय नहीं होता, तो भी आप अपना ब्रेकफास्ट स्किप न करें। बल्कि, अपने ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शेक ,स्मूदीज या फलों को जगह दें। आपको बाजार में कई प्रोटीन पाउडर मिल जाएंगे। हमारे शरीर के फंक्शन्स के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। यही नहीं, प्रोटीन के सेवन करने से पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है। प्रोटीन शेक एक बेहतरीन पोस्ट-वर्कआउट मील भी है। आप ब्रेकफास्ट में एक स्कूप प्रोटीन पाउडर, फल, दूध आदि का इस्तेमाल करके एक बेहरीन स्मूदी बना सकते हैं। अगर आप सुबह फुल मील नहीं लेना चाहते हैं तो आप केवल फलों का सेवन कर सकते हैं। सभी फल कैलोरीज में कम होते हैं और उनमें फाइबर अधिक होता है। सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning) में फल भी अच्छा विकल्प हैं।

    यह तो थी सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning) के बारे में जानकारी। इनके अलावा भी आप कई चीजों को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं जैसे कॉफी, स्प्राउट्स, पनीर आदि। लेकिन, ब्रेकफास्ट को लेकर आपको कुछ अन्य चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए, जानें इनके बारे में।

    और पढ़ें: छोटे बच्चों के लिए 9 बेस्ट ब्रेकफास्ट सीरियल्स, पोषण की कमी को करेंगे पूरा

    ब्रेकफास्ट को लेकर इन चीजों का रखें ध्यान

    एक बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट यानी नाश्ता लेने से आप खुद में बहुत से बदलाव नोटिस करेंगे। आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएगा। इसके साथ ही ब्रेकफास्ट से संबंधित इन चीजों का भी ध्यान रखें:

    रोजाना ब्रेकफास्ट करने की कोशिश करें (Eat breakfast daily)

    अन्य जरूरी कामों की तरह ब्रेकफास्ट को भी अपने जीवन का आवश्यक काम मान लें और इसे कभी भी स्किप न करें।

    एडेड शुगर को नजरअंदाज करें (Neglect added sugar)

    हो सकता है कि आपका ब्रेकफास्ट खाने में कम अच्छा हो। लेकिन, इनमें स्वाद के लिए अतिरिक्त चीनी मिलाने से बचें। अपने नाश्ते में कभी भी अधिक चीनी युक्त या प्रोसेस्ड फूड्स को शामिल न करें।

    और पढ़ें: बच्चों के लिए इंडियन ब्रेकफास्ट: इन आइडियाज से बच्चों को मिलें स्वाद और सेहत दोनों

    फाइबर हो पर्याप्त (Enough fiber)

    सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning) के साथ ही आपको यह जानकारी भी होनी चाहिए कि नाश्ते में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। इसमें आप सब्जियों, फल, अंडों आदि को शामिल करें। पर्याप्त फाइबर से आप लंबे समय तक फुल महसूस करेंगे। इसके साथ ही ब्रेकफास्ट में लीन प्रोटीन लें जैसे बीन्स, योगर्ट आदि।

    खाएं अधिक, पीएं कम (Chew more, sip less)

    स्मूदीज या ड्रिंक्स की तुलना में खाने से आप अधिक सेटिस्फाइड महसूस करेंगे। पौष्टिक स्मूदीज व्यस्त सुबह के लिए बहुत अच्छी हो सकती हैं, लेकिन अपने शरीर पर ध्यान दें और अगर आपको लगता है कि आपके पास लंच से पहले तक खाने के लिए समय नहीं है तो सॉलिड फूड का ऑप्शन चुनें।

    और पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल ब्रेकफास्ट फूड्स : कोलेस्ट्रॉल को कम करें इन हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स की मदद से!

    उम्मीद है कि सुबह खाए जाने वाले बेस्ट फूड्स (Best foods to eat in morning) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ब्रेकफास्ट के लिए सही विकल्पों को चुनते हुए ध्यान रखें कि इन्हें खाने के बाद आप फुल महसूस करें और इनमें पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स भी हों। अपने लिए सही आहार या ब्रेकफास्ट संबंधी जानकारी के लिए आप सर्टिफाइड डायटीशियन की सलाह भी दे सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 08/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement