हेमोरॉयड्स के लिए योग (Yoga For Hemorrhoids) के लिए आप बाउंड एंगल पोज को भी अपना सकते हैं। यह पोज इनर थाय की स्ट्रेंथ को इंप्रूव करने का काम करता है। ये एब्डॉमिनल ऑर्गन को स्टिमुलेट भी करता है और पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। जानिए इसे कैसे करें।
- फोल्डेड ब्लेंकेट या कुशन में सिटिंग बोंस की हेल्प से बैठ जाएं।
- अब अपने पैरों के तलवों को एक साथ रखें और अपने घुटनों को चौड़ा रखें।
- रीढ़ की हड्डी को सीधा कर बैठें और पैरों के तलवों को आपस में जोड़ें।
- इस पुजिशन में करीब एक मिनट तक बैठे।
हेमोरॉयड्स के लिए योग के साथ ही इन बातों पर भी दें ध्यान!
हेमोरॉयड की समस्या से बचने के लिए आप योग के साथ ही कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव भी बहुत जरूरी है। आप कुछ बातों का ध्यान देंगे, तो इस बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आप कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज जैसे कि स्विमिंग, सायकलिंग, ट्रेडमिल आदि कर सकते हैं। जो भी एरिया प्रभावित हुआ है, बेहतर होगा कि उसे साफ सुथरा रखें। डॉक्टर ने कुछ दवाई लेने की सलाह दी है या फिर मरहम दिया है, तो उसे प्रभावित स्थान पर जरूर लगाएं। आप सिट्ज बाथ लेंगे, तो भी आपको बहुत राहत महसूस होगी।
ऐसे में आपको लंबे समय तक बैठे रहने या फिर खड़े रहने से बचना चाहिए। आपको खाने में हाय फाइबर फूड का सेवन करना चाहिए। अधिक फाइबर युक्त खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। डॉक्टर आपको स्टूल सॉफ्टनर लेने की भी सलाह दे सकते हैं। अगर आपको पाइल्स की समस्या है, तो आपको ढीले कपड़े पहनने चाहिए। टाइट कपड़े पहनने से आपको समस्या हो सकती है। अगर आपको स्ट्रेस की समस्या रहती है, तो इस कारण से भी कब्ज हो सकता है। बेहतर होगा कि पाइल्स से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।
इस आर्टिकल में हमने आपको हेमोरॉयड्स के लिए योग (Yoga For Hemorrhoids) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।