backup og meta

मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन को कैसे पहचानें, जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल!

मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन को कैसे पहचानें, जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल!

अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको पीरियड्स मिस होने का इंतजार रहता है क्योंकि प्रेग्नेंसी का कन्फर्मेशन अक्सर महिलाओं को पीरियड मिस होने के बाद ही होता है। इसके बाद ही महिलाएं प्रेग्नेंसी किट की मदद से टेस्ट करती हैं और प्रेग्नेंसी को कंफर्म करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पीरियड्स के मिस होने से पहले भी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी मिल सकती है।अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसे कौन से लक्षण हैं जो पीरियड के पहले प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन ( Early signs of pregnancy before missed period) के बारे में।

और पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान वॉटरी डिस्चार्ज होने पर कब लें डॉक्टर की मदद?

मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन (Early signs of pregnancy before missed period)

गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण अक्सर महिलाएं नहीं जान पाती हैं। इसका कारण यह भी है कि महिलाएं उन लक्षणों पर ध्यान नहीं देती हैं। जब स्पर्म का एग के साथ फर्टिलाइजेशन होता है, तो उसके एक हफ्ते बाद ही शरीर में परिवर्तन होना शुरू हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को हल्की थकान के साथ ही स्तनों में हल्का दर्द होना शुरू हो जाता है। वही कुछ महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ जाती है। सभी महिलाओं में एक जैसे लक्षण दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है लेकिन फर्टिलाइजेशन के 1 से 2 सप्ताह बाद ही शरीर में परिवर्तन शुरू हो जाते हैं। अगर आपको थकान के साथ ही मॉर्निंग सिकनेस, स्पॉटिंग और टेंडर ब्रेस्ट की समस्या महसूस हो रही है, तो आप होम प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकती हैं। यह वह लक्षण होते हैं जो पीरियड्स के मिस होने के पहले ही दिखाई देते हैं। अगर आपको टेस्ट पॉजिटिव दिखाई देता है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए और इसके बाद डॉक्टर आपको अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दे सकते हैं।

और पढ़ें: Short Cervix: शॉर्ट सर्विक्स के कारण प्रेग्नेंसी में क्या हो सकती है समस्या?

जैसा कि हमने आपको बताया कि सभी महिलाओं में प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण एक जैसे नहीं नजर आते हैं। कुछ महिलाओं में ज्यादा तो नहीं कुछ महिलाओं में कम लक्षण  नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन ( Early signs of pregnancy before missed period) क्या हो सकते हैं।

शरीर का बढ़ सकता है टेम्परेचर

आपने इस बात पर ध्यान दिया हो या फिर नहीं लेकिन जो महिलाएं कंसीव कर लेती हैं, तो उसके बॉडी के टेंपरेचर में बदलाव आ जाता है। अगर आप बॉडी टेंपरेचर को ट्रैक करते हैं, तो आप नोटिस करेंगे कि यह करीब 1 डिग्री बढ़ा हुआ है। ऐसा प्रेग्नेंसी के दौरान होता है। इसे आप प्रेग्नेंसी का कंफर्मेशन नहीं मान सकते हैं लेकिन यह भी शुरुआती प्रेग्नेंसी का एक लक्षण माना जाता है।

और पढ़ें: Short Cervix: शॉर्ट सर्विक्स के कारण प्रेग्नेंसी में क्या हो सकती है समस्या?

मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन: स्मेल सेंसिटीविटी जाती है बढ़

कंसीव करने के 2 सप्ताह के भीतर ही आपको स्मेल सेंसिटीविटी बढ़ जाती है। यानी कि आपको आसपास की चीजों से कुछ अजीब सी महक का एहसास हो सकता है। जिसके कारण आपको मतली जैसा महसूस भी हो सकता है।

ब्रेस्ट में आता है बदलाव (Change in breast)

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में महिलाओं के ब्रेस्ट में भी बदलाव आना शुरू हो जाता है। ब्रेस्ट को हल्का छूने पर ही दर्द का एहसास होने लगता है। ऐसा एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन हॉर्मोन में आए बदलाव के कारण होता है। ब्रेस्ट एरोला का रंग भी बदल जाता है और यह थोड़ा गहरा हो जाता है। अगर आप इसे ध्यान से देखेंगे तभी आपको यह बदलाव महसूस होगा।

और पढ़ें: Shoulder Dystocia: प्रेग्नेंसी के दौरान शोल्डर डिस्टोशिया क्यों बन जाती है परेशानी का कारण?

मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन: थकान का एहसास (Feeling tired)

प्रेग्नेंसी के दौरान थकान का एहसास होना सामान्य माना जाता है। वैसे तो काम करने के बाद थकान सभी को महसूस होती है लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान थोड़ा सा काम करने के बाद ही थकान महसूस हो सकती है। पर कई बार तो ऐसा होता है कि बिना काम करे ही आपको थका हुआ महसूस होता है।

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग पर भी दें ध्यान

मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन (Early signs of pregnancy before missed period) में इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग को भी लक्षण के तौर पर गिना जाता है। जब फर्टिलाइजेशन की प्रोसेस पूरी हो जाती है, तो उसके बाद इम्प्लांटेशन होता है। इस दौरान बहुत कम मात्रा में ब्लड निकलता है। अक्सर महिलाएं ये समझ नहीं पाती हैं और उन्हें लगता है कि उनका कुछ ही दिनों बाद पीरियड्स शुरू होने वाला है लेकिन ऐसा नहीं होता है। अगर आपको भी यह लक्षण नजर आते हैं तो आप मान सकती हैं कि आप प्रेग्नेंट है। लेकिन आपको प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर करना चाहिए।

और पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान अत्यधिक सलाइवा का प्रोडक्शन नहीं है चिंता का विषय!

मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन: सर्वाइकल म्यूकस में हो सकता है बदलाव

थोड़ी मात्रा में वजाइनल डिस्चार्ज आना नॉर्मल बात मानी जाती है लेकिन जब कोई महिला कंसीव कर लेती है तो वजाइनल डिस्चार्ज (Vaginal discharge) अधिक वाइट और मिल्की हो जाता है। इसकी कुछ मात्रा बढ़ भी सकती है। इसे भी प्रेग्नेंसी का लक्षण माना जा सकता है। अगर आपको यह अधिक मात्रा में बन रहा हो और साथ में बदबू भी आ रही हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क भी करना चाहिए।

मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन: फ्रीक्वेंट यूरिनेशन के भी है प्रेग्नेंसी का लक्षण

कंसीव करने के 2 से 3 सप्ताह बाद आपको फ्रीक्वेंट यूरिनेशन (frequent urination) महसूस हो सकता है यानी कि आपको बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत महसूस हो सकती है। ऐसा एचसीजी हॉर्मोन के कारण होता है। जब यूट्रस ग्रो करता है, तो इसका प्रेशर ब्लैडर में पड़ता है। ब्लैडर में प्रेशरर पड़ने के कारण यूरिन को थोड़ा कम स्पेस मिल पाता है, जिसके कारण बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत महसूस होती है।

उपरोक्त दिए लक्षणों के अलावा भी कुछ लक्षण होते हैं, जो आपकी प्रेग्नेंसी को कंफर्म करते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि पीरियड्स के मिस हो जाने के बाद अक्सर महिलाओं को लगने लगता है कि वह प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। वहीं कुछ अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं जैसे कि ब्लोटिंग की समस्या, अपच की समस्या, उल्टी का एहसास होना, एसिड रिफ्लक्स की समस्या, मूड स्विंग होना, मॉर्निंग सिकनेस (Morning sickness), अधिक मात्रा में सलाइवा का बनना आदि लक्षण दिख सकते हैं। आपको इसके कंफर्मेशन के लिए प्रेग्नेंसी किट की सहायता से टेस्ट करना बहुत जरूरी है। अगर फिर भी आपको किसी प्रकार का डाउट होता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके जांच करानी चाहिए।

इस आर्टिकल में हमने आपको मिस्ड पीरियड्स के पहले प्रेग्नेंसी साइन ( Early signs of pregnancy before missed period) की समस्या  से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

[embed-health-tool-ovulation]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Symptoms of pregnancy: What happens first/https://www.mayoclinic.org/healthy-lifestyle/getting-pregnant/in-depth/symptoms-of-pregnancy/art-20043853/Accessed on 30/3/2022

Signs and symptoms of pregnancy/https://www.nhs.uk/conditions/pregnancy-and-baby/signs-and-symptoms-pregnancy//Accessed on  30/3/2022

signs of pregnancy? https://americanpregnancy.org/pregnancy-symptoms/early-signs-of-pregnancy/  Accessed on  30/3/2022

What are some common signs of pregnancy?/
https://www.nichd.nih.gov/health/topics/pregnancy/conditioninfo/signs/ Accessed on 30/3/2022

Pregnancy – signs and symptoms/
https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/HealthyLiving/pregnancy-signs-and-symptoms/Accessed on  30/3/2022

Current Version

30/03/2022

Bhawana Awasthi द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील

Updated by: Bhawana Awasthi


संबंधित पोस्ट

प्रेग्नेंसी में डायबिटीज मैनेजमेंट (Management Of Diabetes In Pregnancy) कैसे किया जा सकता है?

प्रेग्नेंसी के दौरान टमी में खुजली के कारणों के बारे में जानिए यहां....


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/03/2022

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement