backup og meta

महिलाओं के लिए खराब सेक्स के बाद पूरी संतुष्टि पाने के टिप्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/12/2021

    महिलाओं के लिए खराब सेक्स के बाद पूरी संतुष्टि पाने के टिप्स

    महिलाएं अक्सर सेक्स को लेकर असमंजस में रहती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि महिलाएं को हर बार सेक्स में आनंद महसूस नहीं करती। वो अक्सर खराब सेक्स से गुजरती हैं, जिनमें उन्हें पूरा संतोष नहीं मिल पाता। लेकिन, इसके बाद भी अधिकतर महिलाएं इस बारे में न तो अपने पार्टनर को बताना चाहती है और न ही खुलकर इस बारे में बात करती हैं। सेक्स में एंजॉय करने या संतुष्ट होने का अधिकार केवल पुरुष को ही नहीं होता। बल्कि, महिलाओं की भी इसमें पूरी भागीदारी होती है। आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं। ताकि अगली बार आपको खराब सेक्स का सामना न करना पड़े। जानिए, कुछ ऐसे तरीके जिनके कारण ताकि आप सेक्स में पूरी संतुष्टि पा सके।

    अपने नजरिए को बदलें

    अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ाने या अच्छे सेक्स की तरफ बढ़ने के लिए सबसे जरूरी है कि महिलाएं अपने शरीर के बारे में समझें। इसके लिए आवश्यक है, अपने नजरिये को बदलना। अगर एक बार आप खराब सेक्स से गुजर चुकी हैं तो जरूरी नहीं कि हर बार ऐसा ही हो। खुद को इसके लिए तैयार करें। अपने दिमाग में इस बात को घर न करने दें कि आपको सेक्स में संतुष्टि प्राप्त नहीं हो सकती या आपकी संतुष्टि कोई मायने नहीं रखती है। महिलाएं स्वयं भी अपनी सेक्स डिजायर्स के बारे में नहीं जानती। उन्हें नहीं पता होता कि वो सेक्स में क्या पसंद करती हैं और क्या नहीं। ऐसे में सेक्स डिजायर्स के बारे में जानना भी आवश्यक है

    और पढ़ें: कॉन्डोमलेस सेक्स के क्या होते हैं रिस्क, बीमारियों से बचाव के लिए यह जानना है जरूरी

    अपनी सेक्स ड्राइव के बारे में जानें

    हमारी सेक्स ड्राइव या सेक्शुअल आनंद हमारी शारीरिक, मनोविज्ञान, सामाजिक अपेक्षाओं को प्रभावित करती है। ऐसे में आपके लिए सेक्स ड्राइव के बारे में पता होना आवश्यक है। लेकिन, जब एक महिला सेक्स में रुचि में कमी का अनुभव करती है, जो उसके जीवन पर प्रभाव डाल रही हो और संकट पैदा कर रही है, तो इसे कम यौन इच्छा की समस्या माना जाता है। यह सब भी खराब सेक्स का कारण बन सकते हैं। इंटीमेसी, सेक्स और ऑर्गज्म की शुरुआत सेक्स की इच्छा से होती है। अगर आपकी सेक्स की इच्छा ही नहीं होगी तो ऑर्गज्म तक पहुंचने की बात को छोड़ ही दें।

    अगर एक बार आप खराब सेक्स का सामना कर चुकी हैं तो जरूरी है अगली बार इसके बारे में अपना नजरिया बदलने का। खराब सेक्स या अन्य किसी भी कारण से अपनी सेक्स की इच्छा को कम न होने दें। बल्कि अपनी सेक्स की इच्छा को बढ़ाने कि तरफ काम करें।

    सेक्स से पहले हस्तमैथुन करना भी महिलाओं के लिए तनाव को कम करने और सेक्स से पहले ऑर्गज्म पाने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर महिलाओं का पुरुषों के मुकाबले थोड़ा अलग अनुभव हो सकता है। लेकिन महिलाएं हस्तमैथुन से संतोष का अनुभव करते हैं। इस दौरान, योनि और क्लिटरिस संवेदनशील हो सकते हैं। ऐसे में, कुछ महिलाएं उत्तेजना का आनंद नहीं ले पाती। लेकिन हस्तमैथुन करने से महिलाओं को यह जानने में मदद मिल सकती है कि कौन सी चीजें आपको अधिक उत्तजित करती हैं। जिससे सेक्स के दौरान आनंद पाने में आपकी सहायता हो सकती है। यही नहीं सेक्स से पहले पार्टनर के साथ हस्तमैथुन करना भी दो लोगों को करीब ला सकता है। कई लोगों के लिए, हस्तमैथुन केवल अकेले किया जाता है।

    हालांकि, साथी के साथ हस्तमैथुन करना बहुत अंतरंग है, और यह प्रत्येक व्यक्ति को यह समझने की अनुमति देता है कि उनके साथी को क्या उत्तेजित करता है। यानी, खराब सेक्स के बाद हस्तमैथुन आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

    क्लिटोरिस(clitoris) पर ध्यान दें

    क्लिटरिस महिलाओं के शरीर का सेक्स के दौरान आनंद का मुख्य हिस्सा है। ऐसा माना जाता है कि महिलाएं भाग्यशाली हैं जिसके शरीर का एकमात्र अंग विशेष रूप से आनंद के लिए समर्पित है। महिलाएं क्लिटरिस के माध्यम से यौन सुख प्राप्त कर सकती हैं। यह एक कम ज्ञात लेकिन अच्छी तरह से साबित तथ्य है कि महिलाओं के लिए संभोग की मुख्य चीज क्लिटरिस में उत्तेजना है। महिलाएं वजाइनल सेक्स या जी-स्पॉट से इतना अच्छा महसूस नहीं करती, जितना क्लिटरिस के उत्तेजित होने पर करती है। ऐसा भी माना जाता है कि केवल एक तिहाई महिलाएं ही वजाइनल सेक्स से अच्छा महसूस करती हैं। खराब सेक्स के बाद इस बात को भी ध्यान में रखे।

    और पढ़ें: सेक्स मिस्टेक्स (sex mistakes) : यौन संबंध के समय जाने-अनजाने महिलाएं करती हैं ये 9 गलतियां 

    शर्माएं नहीं

    हमारा समाज पुरुष प्रधान समाज है। यहां सेक्शुअली सुख केवल पुरुषों तक ही सीमित है और यहां महिलाएं सेक्स के बारे में बात नहीं करती। हालांकि, अब समय बदल चुका है। फिर भी बहुत से कपल सेक्स के बारे में एक दूसरे से बात करने को प्राथमिकता नहीं देते। उन्हें लगता है कि इस बारे में बात करने से दूसरों को बुरा लगेगा या उनका मजाक उड़ाया जाएगा। लेकिन, सेक्स को लेकर शर्माने से आपकी सेक्स लाइफ प्रभावित होती है, जो खराब सेक्स का एक कारण बन सकती है। अपने पार्टनर से इस बारे में बात करना अच्छी सेक्स लाइफ का पहला चरण है। अगर आपकी आपके पार्टनर से यौन इच्छाएं ही मैच नहीं करेंगी तो ऑर्गज्म में समस्या हो सकती है। लेकिन, अगर आपको इसमें समस्या हो रही है तो आपके मार्गदर्शन के लिए आजकल इंटरनेट पर पर्याप्त जानकारी उपलब्ध है।

    ऐसे में आप इसका प्रयोग खुद और आपके साथी को समस्या के बारे में बेहतर जानकारी देने के लिए उनका उपयोग करें। यदि सीधे बात करना बहुत मुश्किल है, तो आप और आपका साथी उन अंशों को रेखांकित कर सकते हैं जो आपको विशेष रूप से पसंद हैं। पुरुष अगर एक बार कामोत्तेजना तक पहुंच जाए तो उसे दूसरी बार सेक्स के लिए तैयार होने में समय लगता है। लेकिन, महिलाओं में ऐसा नहीं होता। महिलाएं दूसरी बार सेक्स के लिए तुरंत उत्तेजित हो सकती हैं। सेक्स में दिलचस्पी और खराब सेक्स के बाद फिर से सेक्स के लिए तैयार होना अन्य कई चीजों पर निर्भर करता है। ऐसे में इसके बारे में बात करना और जानकारी होना आवश्यक है

    और पढ़ें: Oral Sex: ओरल सेक्स के दौरान इन सावधानियों को नजरअंदाज करने से हो सकती है मुश्किल

    महिलाओं को इसके बारे में तब तक बात करनी चाहिए जब तक हर किसी भी सेक्स के बारे में सही जानकारी न मिल जाए। इसके बाद ही सब खासतौर पर महिलाएं सेक्स को सामान्य तरीके से ले पाएंगी। अच्छा सेक्स अवैध नहीं होना चाहिए। बल्कि एक ऐसी चीज होनी चाहिए इसकी अपेक्षा हर कोई करता है और इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement