सेक्स के दौरान कितनी एनर्जी होती है बर्न?
सेक्स से आपका मूड अच्छा रहता है, ब्लड फ्लो बढ़ता है और आपको अच्छी नींद (साउंड स्लीप) आती है। इसके अलावा सेक्स से कैलोरी बर्न होती है। इसलिए आप इस क्रिया द्वारा कुछ हद तक अपना वजन कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं सेक्स के दौरान हमारे शरीर की कितनी एनर्जी बर्न होती है। सेक्स से कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ होते हैं निम्नलिखित फायदे। जैसे:
- गुड फीलिंग यानि अच्छा अहसास होना
- इम्यून सिस्टम होता है सट्रॉन्ग
- सेक्स एक तरह का व्यायाम है
- दिल रहता है फिट
किस (किसिंग) से कितनी एनर्जी होती है बर्न?
कुछ सेक्सोलॉजिस्ट ऐसा बताते हैं कि ‘किस’ करके आप प्रति घंटे 68 कैलोरी बर्न कर सकते है। ‘किस’ को आप एक बेहतर तकनीक मान सकते हैं। किस करना सबसे सुखदायी एक्टिविटी भी माना जाता है। यही कारण भी है की यह शारीरिक संबंधों के लिए भी आवश्यक माना जाता है। किस दोनों के बीच के प्यार और साथ को बनाए रखने में भी मददगार होता है। इसे करने से आपका आपके साथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। इसलिए किस कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ आपके रिश्ते की मजबूती को भी दर्शाता है।
और पढ़ें : सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये फूड्स
मेकिंग आउट से कितनी एनर्जी होती है बर्न
एक अध्ययन के अनुसार, जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसके साथ मेक-आउट सेशन में आपके हृदय की दर बढ़ जाती है, जिससे आप भारी सांस लेने लगते है, और यह कैलोरी बर्न करने का एक बड़ा कारण है। आंकड़ों के अनुसार मेकिंग आउट करने से प्रति घंटे 230 कैलोरी एनर्जी बर्न आउट होती है।
मालिश से कितनी एनर्जी होती है बर्न
मसाज हर किसी को अच्छा लगता है। ये ना सिर्फ मसाज देकर आप अपने साथी का मन जीत सकते हैं बल्कि इसके और भी फायदे है। मसाज से प्रति घंटे 80 कैलोरी एनर्जी बर्न आउट होती है। एकअच्छी मालिश देने से आपके पल्स रेट बढ़ सकती है और आपके शरीर को कैलोरी-बर्निंग मोड में ला सकती है। कैलोरी बर्न करने के साथ ही मसाज से शरीर को अन्य लाभ भी मिलते हैं। इनमें शामिल है:
सेक्स करने से कितनी एनर्जी होती है बर्न
सेक्स के दौरान आपके द्वारा बर्न की जाने वाली कैलोरी की संख्या हर सेशन के साथ साथ प्रति व्यक्ति अलग-अलग होती है। शोधकर्ताओं ने 18 से 35 वर्ष के बीच के 21 कपल्स को 4 सप्ताह की अवधि में प्रति सप्ताह एक बार यौन संबंध बनाने के लिए कहा, और कैलोरी पर नजर रखने के लिए उन्हें एक ट्रैकर पहना दिया। परिणामों में यह पाया गया कि ज्यादातर 25 मिनट के सत्र में महिलाओं ने लगभग 69 कैलोरी बर्न की जबकि पुरुषों ने लगभग 100 कैलोरी बर्न की। विशेषज्ञों के अनुसार, उच्च कैलोरी-बर्निंग के लिए सेक्स को लंबा बनाना पड़ता है। जो आपको 18 से 30 कैलोरी अतिरिक्त जलाने में मदद कर सकते हैं।