backup og meta

शादी में उम्र का अंतर होने के बाद भी सफल शादियां, स्टडी में हुआ खुलासा

क्या आपको पता है कि आपके घर में शादी के लिए शादी में उम्र का अंतर कितना होना चाहिए? अक्सर घरों में शादी के लिए लड़के और लड़की की उम्र पर काफी विचार किया जाता है। लेकिन, इसके पीछे का कारण क्या है? शादी में उम्र का अंतर कितना होना चाहिए इस बारे में हर तरफ चर्चाएं होती रहती हैं। शादी में उम्र का अंतर को लेकर बहुत से बातें प्रचलित हैं जैसे लड़की हमेशा लड़के से छोटी होनी चाहिए या लड़के लड़कियों से उम्र में बड़े होने चाहिए। वहीं, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कई कपल्स की शादी के बीच एक लंबा एज गैप देखा गया है। तो वहीं, कुछ सेम एज के भी हैं। लेकिन, शादी में उम्र का अंतर कितना होना चाहिए, इस पर आपका क्या विचार है और क्यों? इन बातों के पीछे अलग-अलग लॉजिक हैं।

और पढ़ेंः Taimur Ali Khan Birthday: तैमूर हो या कोई और, क्या सेलिब्रिटी किड्स के ऊपर रहता है लाइमलाइट का मेंटल प्रेशर?

शादी में उम्र का अंतर कितना होना चाहिए

जॉर्जिया के एटलांटा के एमोरी यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों की एक टीम ने इस पर स्टडी की। इसमें उन्होंने एक साल से एज गैप से लेकर 20 साल तक के एज गैप पर रिसर्च की। इसमें उन्होंने पाया कि शादी के लिए एक से दो साल तक की शादी में उम्र का अंतर हो सकता है। शादी की उम्र का अंतर बहुत बार लोगों के लिए पॉजिटिव होता है तो किसी के लिए यह निगेटिव होता है।

जिनकी शादी में पांच साल तक का फर्क था, उनके बीच तलाक होने की संभावना 18 फीसदी अधिक थी। वहीं, एक से दो साल वालों के बीच इसकी संभावना सिर्फ तीन फीसदी ही देखी गई। इसके अलावा, जिन कपल्स की शादी में सात से 10 साल का एज गैप था, उनमें तलाक की संभावना 39 फीसदी तक बढ़ सकती है। इस रिसर्च में 20 तक के एज गैप वाले कपल्स को भी शामिल किया था, जिनके आंकड़े बताते हैं कि इस तरह के कपल सबसे ज्यादा तलाक लेते हैं। शादी में उम्र का अंतर बहुत बड़ा रोल प्ले करता है। बहुत अधिक गैप होने पर दोनों लाइफ पार्टनर के बीच मनमुटाव अधिक होने की आशंका होती है जो आगे चलकर तलाक का कारण बनता है। शादी में उम्र का अंतर होना किसी किसी के लिए वरदान भी साबित होता है। बॉलीवुड को ही देख लिजिए यहां पर हर तरह के उदाहरण देखने को मिलते हैं। शादी में उम्र का अंतर होना कोई बड़ी बात नहीं है और इसके बारे में बॉलीवुड भी कहता है।

शादी में उम्र का अंतर के बारे में हैलो स्वास्थ्य ने जाना लोगों की राय

लुधियाना की जस्सी अपने पति से चार साल छोटी हैं। उनका कहना है ‘शादी के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है। अगर दोनों के बीच आपसी समझ नहीं बन पाती, तो उनके तलाक की संभावना बढ़ सकती है। फिर भले ही दोनों के बीच एज गैप कितना भी कम क्यों न हो। लेकिन, अगर दोनों के बीच आपसी समझ है, तो 20 साल का फासला भी उनके रिश्ते को कामयाब बना सकता है।’

इसी तरह, नोएडा के रुपेश का कहना है “मेरे परिवार में आमतौर लड़की की उम्र लड़के से दो से पांच साल छोटी होनी चाहिए।’ हालांकि, ऐसा क्यों है उन्हें अभी तक समझ नहीं आया है। रूपेश का कहना है कि शादी के लिए वो अपने साथी की मैच्योरिटी पर ध्यान देंगे, न कि उसकी उम्र पर।

बता दें कि, बॉलीवुड में ऐसी हस्तियां है जिनके बीच उम्र का एक बड़ा आंकड़ा है। इनमें से कुछ नई जोड़ियां है तो कुछ पुरानी जोड़ियां भी है।

और पढ़ें : यह 7 तरीके करेंगे असफल रिश्ते को मजबूत

शादी में उम्र का अंतर को कैसे बस एक नबंर बनाए, सीखें बॉलवुड से

दिलीप कुमार और सायरा बानो

बॉलीवुड के एक्टर दिलीप कुमार ने एक्ट्रेस सायरा बानो से निकाह किया है। दोनों के बीच 22 साल का फासला है। लेकिन, आज भी दोनों की कामयाब शादी के किस्से सबसे ज्यादा सुने जाते हैं।

कबीर बेदी और परवीन

कबीर बेदी ने अभी तक चार शादियां की हैं। हैरानी वाली बात तो ये है कि इनकी सभी बीवियां इनसे उम्र में बहुत छोटी थीं। वहीं, कबीर अपनी चौथी पत्नी परवीन से भी 29 साल बड़े हैं। कबीर की पिछली शादियां टूटने के पीछे कारण भी रहें है, जिनके बारे में उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर ने दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत से शादी की है। उनके अब दो बच्चे भी हैं। मीरा और शाहिद में भी 12 साल का अंतर है।

और पढ़ेंः जनवरी में जन्मे लोग होते हैं सबसे हटके, जानें इनसे जुड़े रोचक तथ्य

संजय दत्त और मान्यता दत्त

संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता से 19 साल बड़े हैं। मान्यता न सिर्फ इस समय हर कदम पर संजय दत्त का साथ देती हैं, बल्कि उनके सबसे मुश्किल घड़ी में भी उनका हाथ थामे हुई थीं।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के किस्से सबको पता होंगे। धर्मेंद ने हेमा से शादी करने के लिए न सिर्फ अपना धर्म बदला, बल्कि प्यार का एक किस्सा भी रचा। धर्मेंद हेमा से 19 साल बड़े हैं। हिंदू धर्म में पहली पत्नी के होते हुए दो शादियां जुर्म मानी जाती हैं। वो अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दे सकते थे और हेमा से दूर भी नहीं रह सकते थे, इसलिए, उन्होंने इस्लाम धर्म अपना कर हेमा से दूसरी शादी कर ली, जो अब तक सबसे सफल शादियों में से एक मानी जाती है।

मिलिंद सोमेन और अंकिता कुंवर

जाने माने मॉडल और फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमेन अपनी नई-नवेली पत्नी अंकिता कुंवर से 26 साल बड़े हैं। एक लंबे समय तक डेट करने के बाद 2018 में दोनों ने शादी की है। दोनों ही अपनी इस शादी से खुश हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

https://www.fatherly.com/health-science/ideal-age-gap-for-a-happy-marriage/

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5651255/

https://www.speakingtree.in/allslides/what-is-the-best-age-to-get-married

https://www.medicalnewstoday.com/articles/188621.php#1

Current Version

13/03/2021

Ankita mishra द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

Updated by: Nikhil deore


संबंधित पोस्ट

Quiz: पहली बार सेक्शुअल इंटरकोर्स के दौरान इन बातों की जानकारी है आपको?

जानिए डेमिसेक्शुअल होना क्या है, आप में भी हो सकती है ये पर्सनेलिटी


समीक्षा की गई डॉ. हेमाक्षी जत्तानी द्वारा · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist · । लिखा गया Ankita mishra द्वारा। अपडेट किया गया 13/03/2021।

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement