कर्ली बालों की परेशानी के बारे में कर्ली बालों वाली लड़कियां ही जानती हैं। घुंघराले बालों को सुलझाने के वह भरसक प्रयास भी करती हैं। इसके बावजूद वह भी उन्हें ज्ञान देने आ जाते हैं जिन्हें उनकी समस्या के बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं।
कर्ली बालों की परेशानी के बारे में कर्ली बालों वाली लड़कियां ही जानती हैं। घुंघराले बालों को सुलझाने के वह भरसक प्रयास भी करती हैं। इसके बावजूद वह भी उन्हें ज्ञान देने आ जाते हैं जिन्हें उनकी समस्या के बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं।


कर्ली बालों की परेशानी से लोग वाकिफ नहीं होते। इसलिए ही अधिकतर लोगों कर्ली हेयर वाली लड़की को यह बोलने में संकोच नहीं करते कि आपके बाल कितने घने हैं। जबकि सच यह होता है कि कर्ली बाल यदि स्ट्रेट कर दिए जाएं तो वह दो बाल भी नहीं रह जाते। दरअसल वह इतने फ्रिजी होते हैं कि चिड़िया के घोसले की तरह फूले हुए रहते हैं। सिर पर कितने बाल हैं यह बात उनके गीले होने पर पता चलता है।
और पढ़ें : कर्ली बालों का रखना है ख्याल तो जरूर याद रखें ये टिप्स
कर्ली बालों की परेशानी को समझते हुए ही विशेषज्ञों ने कंघी ना यूज करने का तरीका बताया। इसलिए अधिकतर घुंघराले बालों वाली लड़कियां कंघी के बजाए बालों को सुलझाने के लिए अंगुलियों का इस्तेमाल करती हैं। किसी करीबी को जब भी आप यह बात बताते हैं कि आप बालों में कंघी नहीं लगाते तो वह ऐसे रिएक्ट करते हैं जैसे कोई गुनाह कर दिया हो।
और पढ़ें: ऑफिस जाती हैं तो जरूर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स
[mc4wp_form id=’183492″]
आपके स्ट्रेट बालों वाली फ्रेंड आपको अक्सर यह सलाह देती नजर आती है कि यह शैंपू ट्राई करो या यह कंडीशनर ट्राई करो अच्छा है। उसे बार-बार एक ही बात समझाते-समझाते आप थक जाते हैं कि यह प्रोड्क्ट स्ट्रेट बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। कर्ली बालों की परेशानी से यह निजाद नहीं दिला सकते। चूंकि दोनों बालों के जरूरत अलग होती है।
और पढ़ें : घर पर ही ऐसे करें घुंघराले बालों को सीधा, अपनाएं ये होममेड मास्क
वाह आपके बाल कितने अच्छे लग रहे हैं? कैसे कर्ल किए? अब ऐसे सवालों में अपनी तारीफ हर किसी को अच्छी लगती है। इन कर्ली बालों को इतना अच्छा दिखाने के लिए कुछ मिनट नहीं घंटों मेहनत की है ऐसा उन्हें कौन बताए? स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी Stanford University में जेनेटिस्ट डॉ बैरी स्टार Dr. Barry Starr का कहना है कि यह बाल कर्ली या स्ट्रेट होना जेनेटिक होता है। यदि मां और पिता दोनों के बाल कर्ली हैं तो आपके बाल कर्ली होंगे। वहीं अगर दोनों के बाल सीधे हैं तो सीधे बाल होंगे। वहीं अगर मां-बाप दोनों के बाल अलग-अलग हैं तो संभव है कि बच्चे के बाल कर्ली और स्ट्रेट के बीच हों।
और पढ़ें: इन हेयर केयर ऑयल के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
कर्ली बालों की परेशानी रूखे और अस्त-व्यस्त बाल होते हैं। बाल व्यवस्थित रखने के लिए इन्हें हर रोज धोना मुश्किल होता है। इसलिए जिस दिन बाल ना धुलो तो ऑफिस या पार्टी में लोगों को लगता है कि सोकर सीधा ऑफिस ही पहुंचे हैं। इसलिए हर कोई हिदायत देता फिरता है कि क्लीन लुक के लिए बालों को स्ट्रेट कर लिया जाए।

घुंघराले बालों के लिए हेयर स्टाइल सोचना भी मुश्किल होता है और उनकी केयर करने में भी दिक्कत होती है। इन्हें कभी-कभार नहीं हर समय मेंटेन रखना पड़ता है। यही वजह है कि पार्टी या कहीं जाना हो तो तैयार होने में समय लग जाता है। अब यह बात स्ट्रेट बालों वाली लड़कियों को कैसे समझाई जाए?

कई बार आपके दोस्त मजे लेने के लिए यह बात बोलते हैं कि कर्ली बालों की स्ट्रेटनिंग में कितना समय लगेगा। यह बात सुनकर भी आप पक चुके होते हैं। चूंकि सबको पता है कि बाल कर्ली हो तो समय ज्यादा ही लगता है कम नहीं।
ठंडे पानी से हेयर क्यूटिकल बंद हो जाते हैं। इसके कारण बालों में मॉइस्चर बरकरार रहता है। कर्ली बालों की परेशानी को मॉइस्चर ही सबसे ज्यादा सुलझा सकता है।
कर्ली बाल ड्राय बहुत जल्दी हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन्हें कंडीशनर की मदद से मॉइस्चर करते रहें। कंडीशनर को वैसे स्कैल्प के एक इंच दूर से ही लगाना शुरू करना चाहिए लेकिन कुछ कंडीशनर को स्कैल्प पर भी लगाया जा सकता है। इसलिए गाइडलाइन ध्यान से पढ़ लें।
हॉट ऑयल मसाज बालों को डीप कंडीशन करता है। इससे बाल अंदर से मजबूती पाते हैं। इसके कारण बालों की उलझन, टूटना और रूखापन कम होता है।
पाइनएप्पल ट्रिक तकनीक से बालों को रात में उलझने से बचाया जा सकता है। पाइनएप्पल तकनीक का अर्थ है कि सिर के सबसे ऊंचे हिस्से में सभी बालों का जुड़ा बनाना।
कर्ली बालों की उलझन सुधारने के लिए इनमें फिंगर कॉम्ब करें। फिंगर कॉम्ब के कारण बाल बहुत कम टूटते हैं। यदि कंघी करनी ही है तो बालों की टिप से कंघी करना शुरू करें।
बालों में माइक्रोफाइबर टॉवल या पुरानी कॉटन टी-शर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बालों में कम फ्रिक्शन पैदा होता है। इनके कारण कम बाल टूटते हैं।
जब भी घर से बाहर जाएं, तो अपने बालों को हमेशा बांधने का प्रयास करें। या फिर आप चाहें, तो आपने सिर को स्कार्फ, हैट या अन्य कपड़ों से रैप भी कर सकती हैं। ऐसा करने पर आपके बाल कम से कम उलझेंगे।
कर्ली बालों की परेशानी बहुत सारी हैं उनमें से एक उनका ड्राय होना भी है। कोशिश करें कि बालों को ड्राय ना होने दें इसके लिए हेयर ऑयल, कर्ली बालों के लिए बनाया गया शैंपू और कंडीशनर ही यूज करें। हां बेबी हेयर भी कर्ली बालों की परेशारी से जुड़ा हुआ है। इसके लिए आप हेयर सीरम का यूज करें या ऐसे हेयर स्टाइल बनाएं जो आपके लुक को निखारे।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
A Hair Mystery: Curly Hair Gone Straight. https://www.npr.org/templates/story/story.php?storyId=102074149. Accessed on 4 September, 2020.
THE SCIENCE OF CURLS. https://helix.northwestern.edu/blog/2014/05/science-curls. Accessed on 4 September, 2020.
10 THINGS I’M PERSONALLY TIRED OF HEARING ABOUT NATURAL HAIR. https://blackdoctor.org/natural-hair-stereotypes/. Accessed on 4 September, 2020.
Hair Cosmetics: An Overview. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4387693/. Accessed on 4 September, 2020.
Shampoo and Conditioners: What a Dermatologist Should Know?. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4458934/. Accessed on 4 September, 2020.
Current Version
04/09/2020
Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Ankita mishra