brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Quiz: क्विज में छिपे हैं हेयर लॉस के फैक्ट्स, क्या आप जानते हैं?

आज के समय में हर तीन में से एक शख्स बालों को झड़ने से परेशान है। बहुत साले लोग हेयर फॉल और हेयर लॉस को एक ही समझने की गलती करते हैं। बता दें, हेयर फॉल और हेयर लॉस अलग-अलग हैं। बहुत सारे मामलों में बाल झड़ना एक सामान्य प्रक्रिया होती है। कई शोध के अनुसार, हर किसी के रोजाना करीब 100 बाल टूटते हैं। इनकी जगह पर नए बाल उगना शुरू हो जाते हैं। यदि आपके बाल इससे अधिक टूटते हैं तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसे हेयर फॉल करते हैं। वहीं जब बाल जड़ से गिरते हैं और उस जगह पर दोबारा नहीं उगतें तो इसे हेयर लॉस कहते हैं। जो लोग स्ट्रेस में रहते हैं अक्सर उनके बाल टूटते हैं। हेयर लॉस का एक बड़ा कारण स्ट्रेस है।

Quiz: क्विज में छिपे हैं हेयर लॉस के फैक्ट्स, क्या आप जानते हैं?

निम्नलिखित कारणों से भी हेयर लॉस की समस्या होती है:

बारों की देखभाल न करना:

कई बार लोग रोजाना गलत हेयरस्टाइल बनाते हैं जिस वजह से उनके बाल खोने लगते हैं। कई लड़कियां बालों को कसकर बांधती हैं। टाइट पोनीटेल बनाने से भी बाल टूटते हैं। इसके साथ ही परमानेंट स्ट्रेटनिंग, स्ट्रेटनर्स, ब्लीच का इस्तेमाल करने से भी हेयर लॉस की परेशानी होती है।

हार्मोन असंतुलन:

हार्मोन असंतुलन से भी हेयर लॉस होता है। महिलाओं में प्रेग्नेंसी, बच्चे को जन्म, बर्थ कंट्रोल पिल्स और मेनोपॉज के दौरान हार्मोन में बदलाव आते हैं जिस वजह से भी बाल टूट सकते हैं

पोषक तत्वों की कमी:

खाने में पोषक तत्वों की कमी से भी बालों के झड़ने की परेशानी हो सकती है।

दवाइयां या विटामिन्स:

कई बार कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट से भी हेयर लॉस की परेशानी होती है। विटामिन ए की अधिकता के कारण भी हेयरफॉल हो सकता है।

Hello Swasthya Medical Panel
Hello Swasthya Medical Panel
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Hello Swasthya Medical Panel
Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/07/2020