backup og meta
खोज
स्वास्थ्य उपकरण
बचाना

प्याज का तेल होता है लाभकारी, जानिए क्या-क्या हैं इसके फायदे?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/02/2020

प्याज का तेल होता है लाभकारी, जानिए क्या-क्या हैं इसके फायदे?

बाल गिरने की समस्या यानी हेयर फॉल अकेले नहीं आता है, बल्कि अपने साथ कई और समस्याएं लेकर आता है। जब बाल गिरना शुरू होते हैं तो साथ ही हेयर थिनिंग की प्रॉब्लम, डेंड्रफ की समस्या, गंजापन की समस्या और बालों के ग्रे होने की समस्या भी परेशान करती है। पॉल्यूशन यानी प्रदूषण के कारण भी किसी भी व्यक्ति को ये समस्याएं हो सकती हैं। प्रदूषण के कारण बालों की नैचुरल ब्यूटी कम होने लगती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए प्याज का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। प्याज के तेल का इस्तेमाल हेयर ग्रोथ के लिए किया जा सकता है। इसे आयुर्वेदिक सॉल्युशन भी कह सकते हैं। जानिए कैसे बालों की हेल्थ के लिए प्याज का तेल फायदा पहुंचाता है।

यह भी पढ़ेंः कैसे हैंडल करें किशोरों के मूड स्विंग और सिबलिंग फाइटिंग?

बालों के लिए प्याज का तेल

Image result for onion oil

आपके सिर के जिन स्थानों में डेंड्रफ की समस्या है, उन स्थानों पर प्याज का तेल लगाने से डेंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी छुटकारा मिल सकता है। प्याज का तेल यूज करने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। साथ ही आप प्याज के तेल के साथ ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल का भी यूज कर सकते हैं। प्याज का तेल बालों को नरिश करने का काम भी करता है। प्याज का तेल बालों को शाइनी और हेल्दी भी बनाता है। प्याज के तेल को सिर में लगाने के बाद करीब 15 से 20 मिनट के लिए मसाज करें।फिर बालों को शैम्पू कर लें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करने पर आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

प्याज क्यों है लाभकारी ?

  • प्याज में कुछ खनिज पाए जाते हैं जो बालों के लिए अच्छे होते हैं।
  • प्याज से एलर्जी वाले किसी भी व्यक्ति को अपने बालों पर प्याज के रस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • अगर गंध बहुत ज्यादा है तो थोड़ा नींबू का रस या गुलाब जल मिलाकर प्याज का तेल या प्याज का जूस इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • बाल झड़ने से रोकने के लिए प्याज का तेल अपनाया जा सकता है। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।
  • प्याज में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती हैं, जो बालों में पनपने वाले इंफेक्शन को दूर करती हैं।
  • प्याज में फ्लेवोनॉयड्स (flavonoids) जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि शरीर की फ्री रेडिकल्स से रक्षा करते हैं।
  • प्याज में सल्फर पाया जाता है। सल्फर शरीर में पाए जाने वाले खनिजों में से एक है। सल्फर एंजाइम और प्रोटीन के प्रोडक्शन के लिए जरूरी होता है। प्याज में कैराटिन सल्फर भी पाया जाता है जो बालों में पाए जाने वाले कंपोनेंट में से एक है।

यह भी पढ़ेंः बच्चों को सब्जियां खिलाना नहीं है आसान, यूज करें थोड़ी क्रिएटिविटी

काले घेरे को दूर करने में

conceal dark circles GIF by Much

प्याज का तेल आंखों के नीचे काले घेरे को ठीक करने के भी काम आता है। सुबह के समय आंखे के नीचे प्याज का तेल लगाने के बाद मसाज करें। अब गुनगुने पानी की सहायता से प्याज के तेल को हटा लें। ऐसा करने से आंखों के नीचे के काले घेरे खत्म हो जाएंगे। ऐसा करीब तीन महीने तक करें। आपको अंतर समझ आने लगेगा।

प्याज का तेल और ऑलिव ऑयल

हेयर ग्रोथ के लिए प्याज का तेल और ऑलिव ऑयल को साथ में लगाना ज्यादा असर करता है। तीन टेबलस्पून प्याज के तेल को देढ़ चम्मच ऑलिव ऑयल के साथ मिलाएं। अब अपने स्काल्प में थोड़ी देर के लिए इसे लगाएं। मालिश करना न भूलें। दो घंटे बाद बालों को धो लें। बालों में शैम्पू जरूर करें। आप इस प्रोसेस को अल्टरनेट डे में कर सकते हैं। आपको कुछ ही समय बाद अंतर महसूस होने लेगेगा।

यह भी पढ़ेंः बच्चों के लिए सिंपल बेबी फूड रेसिपी, जिन्हें सरपट खाते हैं टॉडलर्स

प्याज का तेल और कैस्टर ऑयल

प्याज का तेल और कैस्टर ऑयल का यूज करने से भी बालों को फायदा पहुंचता है। दो टेबलस्पून कैस्टर ऑयल और दो टेबलस्पून प्याज का तेल लें। अब बालों में लगाने के बाद मसाज करें और करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद माइल्ड शैम्पू का यूज करके बालों को साफ कर लें।

एग और प्याज का जूस

ऐसा नहीं है कि बालों की ग्रोथ के लिए प्याज का तेल ही उपयुक्त होता है। प्याज का जूस भी बालों की ग्रोथ के लिए यूज किया जा सकता है। एक चम्मच प्याज का जूस लें। अब दो से तीन ड्रॉप रोजमैरी या लैवेंडर ऑयल की लें। प्याज के जूस और एग को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर बालों की लंबाई के अनुसार पेस्ट को लगा लें। शावर कैप पहनना न भूलें। करीब 20 से 30 मिनट के बाद ठंडे पानी और माइल्ड शैम्पू की हेल्प से बालों को धो लें। इस हेयर मास्क में न्यूट्रिशनल वैल्यू अधिक होती है।

यह भी पढ़ेंः बच्चों को सब्जियां खिलाना नहीं है आसान, यूज करें थोड़ी क्रिएटिविटी

जिंजर और प्याज का रस

जिंजर यानी अदरक और प्याज का रस बालों के लिए लाभकारी होता है। एक टेबलस्पून जिंजर जूस, एक टेबलस्पून प्याज का रस मिला लें। फिर मिक्चर को सिर में लगाने के बाद आराम से मसाज करें। बालों में करीब आधा घंटा तक इसे लगाए रखें। अब माइल्ड शैम्पू की हेल्प से इसे धो लें। जिंजर का यूज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों के गिरने की संख्या कम होती है। साथ ही प्याज का रस हेयर ग्रोथ का काम करता है। ये प्रोसेस एक दिन छोड़कर अपनाएं।

शहद और प्याज का रस

शहद और प्याज का रस भी बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए यूज किया जा सकता है। दो टेबलस्पूल प्याज के रस में आधा टेबलस्पून शहद मिलाएं। फिर अपने स्काल्प में इसे लगाकर मसाज करें। आधा घंटा तक इसे बालों में लगा रहने दें और फिर छोड़ दें। शहद का यूज करने से बालों में नमी आ जाएगी और बाल हेल्दी रहेंगे। वहीं प्याज का यूज करने से हेयर ग्रोथ में हेल्प मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः कैसे हैंडल करें किशोरों के मूड स्विंग और सिबलिंग फाइटिंग?

प्याज का तेल ऐसे करें तैयार

प्याज का तेल घर में भी तैयार किया जा सकता है। प्याज का तेल तैयार करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक जूसर की जरूरत पड़ेगी।

  • 800 ग्राम प्याज का तेल को तैयार करने के लिए 3.2 किलो प्याज की जरूरत पड़ेगी।
  • प्याज का तेल बनाने के लिए सबसे पहले उसे छील लें।
  • अब प्याज को मिक्सर में डालकर उसका पेस्ट बनाए।
  • जब पेस्ट तैयार हो जाए तो एक पैन लें कर उसमे थोड़ा सा कोकोनट ऑयल डालें।
  • कोकोनट ऑयल गर्म हो जाने पर प्याज का जूस और पेस्ट को मिला दें।
  • थोड़ी देर तक चलाते रहे। और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब पहला उबाल आने के बाद आग को धीमा कर दें और सामग्री को मिलाते रहें।
  • अब पैन को गैस से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब मलमल के कपड़े  की हेल्प से प्याज का तेल छान लें। प्याज का तेल तैयार हो गया है। अब इसे एयर टाइट कंटेनर में रख लें।

यह भी पढ़ें— हेयर स्पा ट्रीटमेंट से बाल होंगे हेल्दी, स्पा लेने के बाद रखें इन बातों का ध्यान

प्याज का तेल यूज करने से पहले आप एक बार चेक जरूर कर लें कि कहीं आपको प्याज से एलर्जी तो नहीं है। अगर आपको प्याज से एलर्जी है तो बेहतर रहेगा कि प्याज का तेल न यूज करें।

हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार मुहैया नहीं कराता।

और पढ़ेंः 

Onion: प्याज क्या है?

जो पुरुष बालों की समस्या से हैं परेशान, वो अपना सकते है यह घरेलू नुस्खे

बालों की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और बचाएं पैसे

ये 6 सुपर फूड्स निकाल सकते हैं डिप्रेशन से बाहर

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।



के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/02/2020

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement