

ऑयली स्किन की समस्या का सामना किसी को भी करना पड़ सकता है। ऑयली स्किन (Oily skin) के कारण पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्ने का रिस्क भी बढ़ जाता है। मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और साथ ही एक्ने की समस्या से भी राहत मिलती है। ऑयली स्किन की समस्या बहुत अधिक सीबम के उत्पादन के कारण होती है। इस कारण से स्किन बहुत सायनी और ग्रीसी लगती है। सीबम का अधिक उत्पादन स्किन के लिए खतरनाक होता है और एक्ने के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आपकी स्किन ऑयली (Oily skin) है, तो आपको निम्नलिखित मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
और पढ़ें: Skin Lesions: स्किन लीजन क्या है? जानिए स्किन लीजन का कारण, इलाज और घरेलू उपाय
अगर आपको एक्ने की समस्या है और साथ ही आप मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप ममाअर्थ ऑयल-फ्री फेस मॉश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक्ने की समस्या को दूर करने के साथ ही स्किन को हाइड्रेटेड भी रखता है। नॉन ग्रीसी फॉर्मूला मॉइस्चराइजर एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) के गुणों से भरपूर है। ममाअर्थ फेस मॉइश्चराइजर की हेल्प से आपको ऑयली स्किन के कारण पैदा होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है वहीं दूसरी ओर त्वचा को भी नरिशमेंट मिलता है। यह मॉइश्चराइजर स्किन में पाए जाने वाले अतिरिक्त ऑयल को भी हटाने का काम करता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से भी जानकारी ले सकते हैं। 80 ml मॉश्चराइजर की कीमत 238 रु है। आप आसानी से इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
प्लम ग्रीन टी ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल ऑयली स्किन वाले लोग कर सकते हैं। ये ग्रीन टी की खूबियों से भरपूर होता है और साथ ही इसमें अतिरिक्त तेल के प्रोडक्शन को कम करने की क्षमता भी होती है। इसमें नियासिनामाइड का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो एक्ने की समस्या को कम करने का काम करता है और त्वचा को ग्लो प्रदान करता है। ये कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ाता है। इसमें प्लम का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो स्किन को नरिश करने के साथ ही हाइड्रेटेड भी रखता है। 100 एमएल मॉश्चराइजर की कीमत 366 रु है। आप आसानी से इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है और साथ में ही बहुत ऑयली भी है, तो आप इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चिपचिपी त्वचा की समस्या वाले लोगों के लिए ऐसे मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है, जो अतिरिक्त तेल को हटा सके। मिनिमलिस्ट सेपिकलम (Minimalist Sepicalm) में वह सभी गुण मौजूद हैं, जो त्वचा को जलन से शांति देता है और साथ ही लालिमा को भी कम करता है। इसमें जई, कोलाइडियल ओट, अमीनो एसिड, विटामिन B5 आदि का इस्तेमाल किया जाता है ताकि त्वचा को नरिशमेंट मिलने के साथ ही ताजगी का भी एहसास हो। ये मॉइश्चराइजर न सिर्फ ऑयली स्किन के लिए बल्कि सभी प्रकार की स्किन के लिए अच्छा होता है। 50 एमएल मॉश्चराइजर की कीमत 331 रु है।
और पढ़ें: स्किन के लिए बेस्ट ऑयल्स की तलाश यहां हो सकती है खत्म!
spf-15 फेशियल मॉइश्चराइजर ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट माना जाता है। ये ना सिर्फ आपकी ऑयली स्किन के समस्याओं को दूर करता है बल्कि आपको सूरज की पराबैंगनी किरणों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो भी इसका इस्तेमाल करने से आपको फायदा पहुंचेगा। ये एक्ने की समस्या से भी राहत दिलाने का काम करता है। न्यूट्रोजीना ऑयल फ्री फेशियल मॉइस्चराइजर (Neutrogena Oil Free Facial Moisturizer) 12 घंटे त्वचा को नमी प्रदान करने का काम करता है। डर्मेटोलॉजिस्ट से जानकारी लेने के बाद आप इसका इस्तेमाल सेंसिटिव स्किन के लिए कर सकते हैं। ये ऑयली स्किन के लिए मॉश्चराइजर आपको 446 रु की कीमत में मिल सकता है।
गुलाबी और सफेद रंग में उपलब्ध ये मॉइस्चराइजिंग क्रीम जेल ऑयली स्किन के साथ ही सभी प्रकार की स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। मुहांसे और स्किन के सूखेपन से भी इस क्रीम का इस्तेमाल करने से राहत मिलती है। आपकी स्किन से अधिक तेल निकलता है, तो आप इस क्रीम का इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं। आपको इससे किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इस मॉइश्चराइजर की कीमत 346 रु है।
स्किन चाहे किसी भी प्रकार की हो, आपको इसकी देखभाल करनी चाहिए। अगर आप स्किन की देखभाल नहीं करेंगे, तो आपको मुंहासो सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको एक्ने की समस्या हो रही है या फिर स्किन से अधिक ऑयल निकलता है, तो उसका यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि आप स्किन में कुछ भी ना लगाएं। ऐसे बहुत से प्रोडक्ट मार्केट में है, जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपको डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए और उसके बाद ही किसी प्रोडक्ट का चयन करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं।
इस आर्टिकल में हमने आपको ऑयली स्किन के लिए मॉश्चराइजर को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Best Moisturizers For Oily Skin https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4885180/ Accessed on 19/1/2022
Best Moisturizers For Oily Skin https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT03093597 Accessed on 19/1/2022
Best Moisturizers For Oily Skin https://www.fda.gov/cosmetics/cosmetic-products/wrinkle-treatments-and-other-anti-aging-products Accessed on 19/1/2022
Oily Skin https://medlineplus.gov/ency/article/002043.htm Accessed on 19/1/2022
Skin https://www.aad.org/media/stats-numbers Accessed on 19/1/2022
Current Version
20/01/2022
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare