backup og meta

इन लिप एक्सरसाइज से पाएं फुलर या बड़े होंठ, तरीका भी है आसान

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/05/2021

    इन लिप एक्सरसाइज से पाएं फुलर या बड़े होंठ, तरीका भी है आसान

    बहुत-सी लड़कियां चाहती हैं कि उनके होंठ मोट, बड़े और फुलर हों। ऐसे होंठ पाने के लिए कई जानीं-मानीं अभिनेत्रियों ने लिप सर्जरी भी करवाई है। लेकिन अगर आप भी ऐसे होंठ पाना चाहते हैं, तो लिप एक्सरसाइज (Lip exercise) से ही इसे सच कर सकते हैं। लिप एक्सरसाइज न सिर्फ आपके होंठों को खुबसूरत बनाएंगे, बल्कि सर्जरी के मुकाबले यह सस्ता और सुरक्षित भी है। साथ ही, लिप एक्सरसाइज करने के किसी तरह के दुष्प्रभाव भी नहीं होते हैं।

    लिप एक्सरसाइज (Lip exercise) करने के फायदे

    लिप एक्सरसाइज (Lip exercise)

    नियमित तौर पर योग करने से जिस तरह शरीर स्वस्थ रहता है, ठीक उसी तरह होंठ भी स्वस्थ रहते हैं। लिप एक्सरसाइज का एक सबसे बड़ा फायदा है कि आप यह कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। दूसरे योग की तरह लिप एक्सरसाइज करने के लिए आपको किसी विशेष स्थान की जरूरत नहीं होती है। लिप एक्सरसाइज आप अपनी कार में घूमते हुए, डेस्क पर काम करते हुए या सोफे पर बैठकर आराम करते हुए भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

    लिप एक्सरसाइज के लिए टिप्सः

    1. लिप एक्सरसाइज शुरू करने से पहले होंठ को मॉश्चराइज करें

    लिप एक्सरसाइज (Lip exercise) शुरू करने से पहले एक गिलास पानी पिएं। अगर होंठ रूखे हैं, तो लिप बाम लगाएं। इससे आपके होंठों की नमी बनी रहेगी। साथ ही, यह होंठों के साथ ही आपकी त्वचा को भी हाइड्रेट रखने में मददगार है।

    2. लिप एक्सरसाइज में गाल को पिचकाएं और फुलाएं

    मुंह के अंदर हवा भरें। मुंह के अंदर की हवा को एक गाल से दूसरे गाल पर ले जाएं। ऐसा करने से मुंह के चारों ओर लाइन (Laugh lines) कम होती है। इस प्रक्रिया को तीन से पांच मिनट तक करें।

    और पढ़ें : लाफ लाइंस से छुटकारा दिलाएंगी ये एक्सरसाइज

    3. खुद को किस करना है बेस्ट लिप एक्सरसाइज

    किसी शीशे के सामने खड़ें हो जाएं और एक मिनट के लिए खुद को किस (Kiss) करें। इससे आपके होंठ फ्लफी बनेंगे। आपने सोचा नहीं होगा, लेकिन यह एक बेस्ट लिप एक्सरसाइज मानी जाती है और इस एक्सरसाइज को करना आसान है।

    4. होंठों को कस कर दबाकर करें लिप एक्सरसाइज

    होंठों को अंदर की तरफ मोड़ें और कस कर दबाएं। मुंह में कुछ सेंकेंड के लिए हवा भरें, फिर इसे रिलीज करें। ऐसा पांच से 10 बार दोहराएं। इस एक्सरसाइज को आसानी से किया जा सकता है।

    5. होंठों को बंद करके हंसना भी है अच्छी लिप एक्सरसाइज

    होंठों को बंद करके हंसने को प्रयास करें और होंठो को ऐसे ही स्थिति में कुछ सेंकेंड तक रहने दें। फिर होंठों को रिलीज करें और पांस से 10 बार दोहराएं। यह भी बेहद आसान लिप एक्सरसाइज है।

    6. होंठों को अंदर बाहर करना भी हो सकती है अच्छी लिप एक्सरसाइज

    जैसे लिपस्टिक लगाने के बाद दोनों होंठो को मिलाते हैं, ठीक वैसे ही थोड़ी-थोड़ी देर के लिए अपने होंठों को मिलाएं।  ऐसा एक दिन में तीन से चार बार करें।

    7. मुंह खोलें और करें लिप एक्सरसाइज

    आप जितना हो सके अपना मुंह खोलें और 10 सेकेंड के लिए ऐसे ही रखें। इस प्रक्रिया को तीन से पांच बार दोहराएं।

    इन टिप्स को भी आजमाएं

    लिप एक्सरसाइज के अलावा, कुछ और भी तरीके हैं, जिनकी वजह से आप होंठों को सुंदर बना सकती हैं। जैसे स्क्रब करना, किस तरह के लिप बाम का इस्तेमाल करें, कैसा मेकअप करें आदि।

    1. स्क्रब करें

    स्क्रब त्वचा की मृत कोशिकाएं हटाने का काम करता है। यह न सिर्फ त्वचा का ताजा करेगा, बल्कि होंठों को गुलाबी बनाने के लिए मददगार है।

    कैसे करें

    • एक चम्मच चीनी लें।
    • उसमें नीबू का रस मिलाएं।
    • अब उसे ऊपर और नीचे की चरफ होंठों पर एक-एक करके रगड़ें।
    • जब तक चीनी गलने न लगें तब तक ऐसा करते रहें।

    2. मेन्‍थॉल लिप बाम

    जब भी कोई लिप बाम या लिप ग्लॉस खरीदें तो मेंथॉल वाला ही खरीदें। मेंथॉल की मात्रा होंठों को रूखें होने से बचाती है और उन्हें मोटा दिखाती है।

    3. होंठों पर ब्रश करें

    सुबह जब भी दांतों पर ब्रश करें, तो उसके बाद अपने होंठों पर भी ब्रश करें। इससे होंठों की डेड स्किन साफ हो जाएगी और होंठ फ्लफी नजर आएंगें।

    इन टिप्स के अलावा, आप आप लिप लाइनर के इस्तेमाल से भी होंठों को मोटा और फुलर बना सकती हैं। बस इसके लिए लिप लाइनर के सही इस्तेमाल को समझना होगा। साथ ही, लिपस्टिक के ऐसे रंगों का इस्तेमाल करें, जो आपके होंठों को बड़ा दिखाने में मदद करें।

    होंठों को बड़ा करने के लिए लिप मेकअप हैक्स (Makeup hacks)

    होंठों के परफेक्ट और फुलर शेप के लिए नीचे बताए गए ये टिप्स फॉलो करें-

    1. लिप बाम से दें मसाज

    होंठों को हमेशा मुलायम बनाए रखने के लिए अच्छे लिप बाम का इस्तेमाल करें। अगर दिन में लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो सोते समय भी लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लिप बाम (lip balm) होंठों के वॉल्यूम बढ़ाने और उन्हें हाइड्रेड करने में मददगार होते हैं।

    और पढ़ें : फेशियल के बाद कभी न करें ये गलतियां, हो सकता है नुकसान

    2. लिप ग्लॉस से करें हाइलाइट

    लिप मेकअप करते समय यह टिप्स याद रखें। लिपस्टिक लगाने के बाद उसी रंग के लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें। इससे होंठ फुलर दिखाई देते हैं।

    3. लिप लाइनर से बनाएं एक्सट्रा आउटलाइन

    होंठों को बड़ा दिखाने का सबसे आसान तरीका है। लिप लाइन से एक्सट्रा आउट लाइन बनाना। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर कंसीलर लगाएं। इससे होंठों की लाइंस भर जाएंगी। फिर लिप लाइनर की मदद से होंठों के किनारे को बढ़ाते हुए आउट लाइन बनाएं। इसके बाद, लिप लाइनर के रंग की ही लिपस्टिक लगाएं।

    4. लिप मेकअप : न्यूड लिपस्टिक से भरें होंठों को

    होंठों को बड़ा दिखाने के लिए न्यूड लिपस्टिक सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ आपको सबसे आकर्षक लुक देगा बल्कि, आपके होंठ नैचुरल भी दिखाई देंगे। न्यूड लिपस्टिक होंठों को वॉल्यूम देती है। इन्हें फुलर बनाने के लिए आप इस पर हल्के रंग के ग्लॉस लगा सकती हैं।

    और पढ़ें : कौन-से ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा को एलर्जी दे सकते हैं? जानें यहां

    5. लौंग का तेल (Clove oil)

    लौंग के तेल में शहद मिलाकर उसे होंठों पर लगाएं। कुछ देर लगाने के बाद इसे साफ पानी से साफ कर लें। फिर अच्छी का मेन्‍थॉल लिप बाम होंठों पर लगाएं। मेन्थॉल वाले लिप बाम लगाने से होंठों पर किसी भी तरह के इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है। होंठों को बड़ा और फुलर दिखाने के घरेलू उपाय के रूप में यह टिप्स आपके लिए मददगार साबित होगी।

    हम उम्मीद करते हैं कि लिप एक्सरसाइज पर आधारित यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। होंठों को बढ़ा करने के लिप एक्सरसाइज के अलावा यहां कुछ मेकअप हैक्स भी बताए गए हैं, जो लिप को बढ़ा करने में मदद करेंगे। अगर आप लिप एक्सरसाइज से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

    चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए ऑर्गेनिक ब्यूटी रेमेडीज की जानकारी के लिए नीचे दिए वीडियो लिंक पर क्लिक करें:

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement