व्यक्ति की उम्र के बढ़ने के साथ सबसे बड़ी समस्या होती हैं झुर्रियां। जब हम स्माइल करते हैं या हंसते हैं, उस समय जो लाइंस सबसे ज्यादा दिखाई देती हैं, उन्हें लाफ लाइंस कहा जाता है। लाफ लाइन के कई कारण हैं, जिसमें से कुछ उम्र का बढ़ना, धूप में अधिक रहना या ज्यादा स्मोकिंग करना भी शामिल हैं। बाजार में आपको तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट मिल जाएंगे, जो यह दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से झुर्रियां और लाफ लाइंस दूर होती हैं। हालांकि इनमें सच्चाई बहुत कम है। बाजार के महंगे उत्पाद लाफ लाइंस को दूर करने में लाभदायक हों या नहीं, लेकिन कुछ एक्सरसाइज ऐसी हैं, जो इन्हे दूर करने में प्रभावी हो सकती हैं। लाफ लाइंस को दूर करने के लिए आप ये एक्सरसाइज जरूर ट्राई कर सकते हैं। लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं लाफ लाइंस क्यों आते हैं।
लाफ लाइंस आने के कारण क्या हैं?
हस्ता चेहरा किसी पसंद नहीं, लेकिन जब आपकी मुस्कराहट के साथ होंठों के आसपास रेखाएं नजर आने लगें, तो चेहरे की रौनक कम हो जाती है। लाफ लाइंस के कई कारण हो सकते हैं। जैसे:
- त्वचा से कसाव कम होना
- नमी कम होना या डिहाइड्रेशन की समस्या होना
- जेनेटिक्स
- सूर्य की हानिकारक किरणें
- स्मोकिंग करना

अपने चेहरे की एक्सरसाइज कर के आप लाफ लाइंस से छुटकारा पा सकती हैं। यही नहीं, इस एक्सरसाइज से चेहरे की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं, जिससे चेहरे की झुर्रियां भी दूर होती हैं। इस एक्सरसाइज को इस तरह से करें।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी तर्जनी उंगलियों (अंगूठे के साथ वालीं उंगलियां) के साथ अपने मुंह के दोनों हिस्सों को पकड़ लें।
- अब इन्हें खींचे।
- कुछ सेकेंड के लिए अपने मुंह को पूरी तरह से कस लें।
- ऐसा दिन में 20 से 25 बार करें।
- कुछ ही दिनों में आपको फायदा नजर आएगा।

लाफ लाइंस उम्र के साथ बड़ी और गहरी होती जाती हैं, जो देखने में भद्दी लगती हैं। जब भी आप स्माइल करते हैं या अपने जबड़ों को खींचते हैं, तो होंठों के आसपास की त्वचा खिंचती है, जिससे लाफ लाइन बन सकती हैं। अपने गालों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और अपनी त्वचा को नरम बनाने के लिए इस कसरत को आप कर सकते हैं। इसे आप इस तरह करें। ऐसी ही एक्सरसाइज आप पानी के साथ भी कर सकते हैं। जब आप अपने मुंह में पानी भरेंगे और इसे कुछ देर तक ऐसे ही मुंह में रखेंगे तो इससे मुंह के मसल्स के साथ प्रतिरोध पैदा होगा। जिससे धीरे-धीरे आपकी त्वचा टाइट होगी और लाफ लाइंस को दूर होने में मदद मिलेगी।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी शांत जगह पर बैठ जाएं।
- एक गहरी सांस लेकर अपने मुंह में हवा भर लें।
- मुंह में भर कर इसे कुछ देर ऐसे ही मुंह में रहने दें।
- अपने मुंह को इस हवा से गुब्बारे की तरह फुला लें।
- अब मुंह में भरी इस हवा को एक गाल से दूसरे गाल तक ले जाएं।
- कुछ देर ऐसा करने के बाद हवा को मुंह से बाहर निकाल दें।
- इसे बार-बार दोहराएं।
और पढ़ें : पीठ को आकर्षक बनाने के लिए एक्सरसाइज

चेहरे की इस एक्सरसाइज करने से हमारे मुंह की जगह में रक्त संचार बेहतर होता है। इससे वहां की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और लाफ लाइंस कम होती हैं। यही नहीं, इससे गालों की झुर्रियां भी कम होती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको कुछ नहीं करना, बस मुस्कुराना है। है न आसान? जी हां, अगर हंसते-हंसते आपकी लाफ लाइंस कम हो जाएं, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप जितना अधिक हो सके उतना मुस्कुराएं।
- अपने दांतों को जोड़ कर रखें और होंठों को जितना चौड़ा कर सकते हैं, उतना करें।
- इस एक्सरसाइज को दिन में 10 से 20 बार करें।
अपनी लाफ लाइंस को दूर करने के लिए आप इस आसान एक्सरसाइज का प्रयोग कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से न केवल लाफ लाइंस हल्की होंगी, बल्कि इससे आपके मुंह की मांसपेशियां भी मजबूत होंगी। इस एक्सरसाइज को आप इस तरह से कर सकते हैं।
- अपने चेहरे की मांसपेशियों को अपने हाथों से खींचे। इससे आपकी लाफ लाइंस मुलायम बनेगी।
- अपनी हथेलियों को अपने गालों के नीचे आराम से रखें।
- अपनी उंगलियों से अपने सिर के किनारों को छुएं।
- अब अपने होंठों के किनारों को खींचे, ताकि आपके कुछ दांत दिखें।
- इस पुजिशन में कुछ सेकेंड तक रहें।
- इसके बाद आराम की स्थिति में आ जाएं।
- इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपके चेहरे की त्वचा मुलायम बनती है और गाल की मांसपेशियां टोंड होती हैं।
- अपने होंठों को खोलें और इससे गोलाकार आकृति बनाएं।
- अपने मुंह को बाहर की ओर रखें।
- अब जितना हो सके उतना मुस्कुराएं।
- एक सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें।
- फिर सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।
- इसे दोहराएं।

चेहरे पर झुर्रियां और ऐसी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए यह एंटी एजिंग एक्सरसाइज भी उपयोगी है। यह एक्सरसाइज चेहरे के ऊपरी भाग को टोन करती है। इसके साथ ही यह चेहरे के निचले हिस्से को भरा हुआ बनाने में भी सहायक है। इसे करना आसान और मजेदार है।
कैसे करें
- शांत मन से किसी एक जगह बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।
- अपने गालों को अपने ऊपरी या निचले दांतों में दबा लें।
- इस पोज में आपकी शक्ल मछली की तरह लगेगी।
- अब इसी स्थिति में कुछ सेकेंड रहने के बाद पहले की स्थिति में आ जाएं।
- इस लाफ लाइंस एक्सरसाइज को 15 से 20 बार करें।
लाफ लाइंस से दूर रहने के लिए ध्यान दें ये बातें
इसमें कोई शक नहीं कि लाफ लाइंस से लोग छुटकारा पाना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो लाफ लाइंस दूर करने के लिए ऊपर बताए गए व्यायाम जरूर ट्राई करें। इसके साथ ही तनाव और चिंता को छोड़ कर खुश रहें व सकारात्मक रहें। आपको जल्दी ही इनके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
और पढ़ें : चेहरे के जरिए हो सकता है इंफेक्शन, कोरोना से बचने के लिए चेहरा न छूना
एक्सरसाइज और हेल्दी डायट फॉलो करने के साथ-साथ चेहरे की मसाज भी काफी लाभकारी साबित हो सकती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार झुर्रियों या लाफ लाइंस को दूर करने के लिए एसेंशियल ऑयल काफी लाभकारी होता है। ऐसे में कुछ पत्तियों के ऑयल से मालिश करना लाफ लाइंस से छुटकारा दिलाने में आपकी सहायता कर सकता है। जैसे:
1. एसेंशियल ऑयल
- वाइट टी (White tea)
- ब्लैडरैक (Bladderwrack)
- रोज ऑयल (Rose tincture)
- ग्रीन टी (Green tea)
- गुलाब जल (Rose aqueous)
- एंजेलिका (Angelica)
- मोटी सौंफ( Anise)
- अनार (Pomegranate)
अगर आप इन ऊपर बताये एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एसेंशियल ऑयल में आलमंड या ऑलिव ऑयल पहले मिक्स करें और फिर चेहरे पर इससे मसाज करें।
2. रात को सोने के दौरान चेहरे को मॉश्चराइज करना ना भूलें। आप एंटी-ऑक्सिडेंट्स, कोलाजेन और विटामिन-इ युक्त क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. फल खाना आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन इसे अपनी त्वचा पर लगाने से भी एक्सफोलिएट और त्वचा को रिंकल फ्री रखने में मदद मिलती है। सुबह के वक्त के दौरान झुर्रियों पर नींबू या अनानास का रस लगाया जा सकता है। ऐसा करने से त्वचा में कसाव आती है।
4. लाफ लाइंस को हटाने के लिए अंडे के वाइट जेल को पूरे फेस पर लगाएं और कुछ देर के लिए इसे ड्राय होने दें। जब यह चेहरे पर सूख जाए, तो ताजे पानी या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
इन उपायों के साथ-साथ चेहरे पर एलोवेरा जेल भी लगाना लाभकारी हो सकता है। अगर आप लाफ लाइंस से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।