backup og meta

एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान से ना रहें अनजान

एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान से ना रहें अनजान

सेब का सिरका व एप्पल साइडर विनेगर प्राकृतिक टाॅनिक है। इंसानों पर किए गए शोध से पता चला है कि कई मामलों में यह लाभदायक है। कई लोगों को इस बात की चिंता भी रहती है कि कहीं यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो नहीं! तो आपका सोचना गलत नहीं है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं सेब का सिरका व एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान के बारे में।

कैसे तैयार होता है एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar)?

इसके नुकसान को जानने से पहले सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) को समझना होगा। बता दें कि सेब का सिरका (Apple cider vinegar)  सेब और यीस्ट को मिलाकर तैयार किया जाता है। वहीं यीस्ट सेब के अंदर मौजूद शुगर को एल्कोहॉल (शराब) में तब्दील कर देता है। एक प्रक्रिया से गुजरने के बाद एल्कोहॉल एसिटिक (Acetic) एसिड में तब्दील हो जाता है। इसी एसिटिक एसिड (Acetic acid) से 5 से 6 फीसदी सेब का सिरका (विनेगर) तैयार होता है। यह कमजोर एसिड की श्रेणी में आता है। एसिटिक एसिड के साथ विनेगर में पानी व अन्य एसिड की मात्रा के साथ विटामिन व मिनरल पाए जाते हैं। इंसानों व जानवरों पर किए गए कई शोध से पता चला है कि एसिटिक एसिड व सेब के सिरके में पाए जाने वाले तत्व से वजन का घटना, शरीर में शुगर लेवल का कम होना, इंसुलिन (Insulin) की मात्रा बढ़ने के साथ कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

और पढ़ें : एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) स्किन से जुड़ी परेशानियों को कर सकता है दूर

एप्पल साइडर विनेगर से नुकसान (Side effects of Apple cider vinegar)

माना जाता है कि सेब का सिरका (Apple cider vinegar) से शरीर को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। ऐसा तब होता है, जब इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन किया जाए। कम मात्रा में सेवन से इसका सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है। इस आर्टिकल में आगे समझेंगे एप्पल साइडर विनेगर से होने वाले नुकसान क्या हैं?

गेस्ट्रोपेरेसिस (Gastroparesis) की हो सकती है संभावना

सेब का सिरका (Apple cider vinegar) के नुकसान की बात करें, तो यह ब्लड शुगर को कम करता है। इसका सेवन करने के कारण सामान्य लोगों की तुलना में पेट में खाना नहीं पचता है। इसके कारण शरीर में रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है। वहीं कई मामलों में इसका सेवन करने से गेस्ट्रोपेरिसिस (Gastroparesis) के लक्षण भी दिखाई देते हैं, ठीक ऐसा ही टाइप 1 डायबिटीज (Type 1 Diabetes) के मरीजों में देखने को मिलता है। गेस्ट्रोपेरिसिस होने से पेट में मौजूद नर्व ठीक से काम नहीं करते हैं। ऐसे में हमारे पेट में लंबे समय तक खाना रहता है। गेस्ट्रोपेरिसिस होने से दिल में जलन, सूजन, उल्टी आना जैसे लक्षण महसूस होते हैं। वहीं टाइप 1 डायबिटीज के केस में जिसको गेस्ट्रोपेरिसिस की बीमारी होती है, उन्हें खाना खाने के साथ इंसुलिन लेना पड़ता, वहीं इस केस में खाना कब पचेगा यह मुश्किल होता है।

और पढ़ें : सोने से पहले क्या खाएंः क्यों रात में दही खाना कर सकता है बीमार

डायजेशन ठीक तरह से नहीं होना

सेब का सिरका (Apple cider vinegar) सेवन करने के कारण खाना पचने में काफी परेशानी होती है। कई शोध के अनुसार यह पता चला है कि इसका सेवन करने से लगता है कि पेट भरा हुआ है। ऐसे में व्यक्ति को कैलोरी की कमी हो जाती है। वहीं कुछ शोध में यह भी पता चला है कि कुछ केस में अपच के कारण भूख नहीं लगती है। ऐसे लोग जो 25 ग्राम विनेगर का सेवन करते हैं, उन्हें कम भूख लगने के साथ उल्टी की समस्या हो सकती है। खासतौर से तब, जब विनेगर का इस्तेमाल पेय पदार्थ के रूप में कर रहे हों।

और पढ़ें : देर रात खाना आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये समस्याएं

शरीर में पोटैशियम लेवल कम होने के हड्डियों को नुकसान

एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान की बात करें, तो यदि लंबे समय तक काफी मात्रा में इसका सेवन किया जाता है, तो उससे ब्लड में पोटैशियम की कमी होने के साथ-साथ हड्डियों को भी नुकसान पहुंचता है। एक 28 साल की महिला ने करीब 250 एमएल सेब का सिरका (Apple cider vinegar) रोजाना पानी में मिलाकर करीब छह साल से पी रही थी। आखिरकार उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जांच करने पर पता चला कि शरीर में पोटैशियम लेवल की कमी होने के साथ खून में कई प्रकार की दिक्कतें थीं। वहीं जांच में यह भी पता चला कि महिला आस्टियोपरोसिस (Osteoporosis) की बीमारी से ग्रसित थी। इस उम्र के लोगों में यह बीमारी काफी कम देखने को मिलती है। जांच में यह भी पता चला कि हाई एसिड लेवल के कारण शरीर में हड्डियों का विकास नहीं हो पाता है।

और पढ़ें : एप्पल साइडर विनेगर से क्या कम होता वजन?

दांतों के इनैमल का घिसना

एप्पल साइडर विनेगर के सेवन करने से दांतों को भी नुकसान पहुंचता है, यह भी इसके नुकसान में से एक है। देखा गया है कि एसिडिक फूड का सेवन करने से दांतों के इनैमल पर असर पड़ता है। सॉफ्ट ड्रिंक और फ्रूट जूस पर कई शोध किए गए हैं, लेकिन एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिडिक एसिड की वजह से दांत के इनैमल पर प्रभाव पड़ता है। दांत की लैब में जांच कर यह पता चला है कि इसके कारण दांत से करीब 1-20 फीसदी तक मिनरल्स निकल जाते हैं। बता दें कि यह जांच लैब में किया गया था न कि मुंह में। क्योंकि मुंह का लार एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। बहरहाल, इस जांच से यह तो साबित होता है कि एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) के सेवन से दांतों को नुकसान पहुंचता है

गले में हो सकती है जलन

एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान की बात करें, तो इसका सेवन करने से गले में जलन की समस्या हो सकती है। बड़ों की तुलना में बच्चे यदि इसका सेवन करें, तो उनमे गले में जलन की समस्या ज्यादा देखने को मिली है। शोधकर्ताओं का मानना है कि विनेगर में पोटेंट कास्टिक सब्सटेंस (Potent Caustic Substance) होता है। ऐसे में इसे बच्चों से दूर ही रखना चाहिए।

स्किन बर्न की हो सकती है परेशानी

एसेडिक नेचर होने के कारण सेब का सिरका स्किन बर्न की समस्या पैदा कर सकता है। एक केस में 14 साल की लड़की ने इंटरनेट पर देख नाक पर उभरे तिल को हटाने की कोशिश की, इसे हटाने के लिए वो उस पर करीब कई ड्राॅप विनेगर डालती रही। कुछ दिनों के बाद स्किन पर अजीब का निशान उभर आया। इसलिए जरूरी है कि यदि किसी प्रकार की बीमारी, कट या फिर अन्य चीज को ठीक करने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो डाक्टरी सलाह जरूरी लेना चाहिए। बिना डाक्टरी सलाह के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

और पढ़ें : शुगर फ्री नहीं! अपनाएं टेंशन फ्री आहार; आयुर्वेद देगा इसका सही जवाब

दवाओं के सेवन के साथ विनेगर के नुकसान (Side effects of Apple cider vinegar with diabetes medicines)

डायबिटीज की दवा: ऐसे लोग, जो इंसुलिन के साथ एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं, उनका ब्लड शुगर (Blood sugar) लो होने के साथ उनका पोटैशियम लेवल कम हो सकता है।

डाइजोक्सीन (Dihoxin, lanoxin): इसका सेवन करने वाले व्यक्ति यदि एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं, तो उनके शरीर में भी पोटैशियम की मात्रा में कमी हो सकती है।

और पढ़ें : ठंड में गर्मी बढ़ाने के लिए खानपान में अपनाएं यह बदलाव, इन फूड्स का सेवन कर सर्दी में पाएं गर्मी का एहसास

सुरक्षित रूप से विनेगर का कैसे करें इस्तेमाल?

  • सुरक्षित रूप से एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि नियमित मात्रा में इसका सेवन करें। वहीं कम मात्रा से इसका इस्तेमाल करने से ही यह फायदेमंद साबित होगा।
  • एप्पल साइडर विनेगर दांतों के संपर्क में ना आये, इसलिए पानी में इसको डालकर स्ट्रॉ की मदद से उसे पिएं, ताकि यह दांतों के संपर्क में नहीं आए और यदि ऐसा कोई करता है, तो उसके दांत को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
  • एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने के बाद कुल्ला जरूर करें। ऐसा करने से इनैमल कमजोर नहीं होगा।
  • यदि आप गेस्ट्रोपेरेसिस की बीमारी से ग्रसित हैं, तो उस स्थिति में इसका सेवन नहीं करना ही बेहतर होगा।
  • सुरक्षित रहने के लिए आप इस बात पर ध्यान दें कि आप एप्पल साइडर विनेगर की कितनी मात्रा का सेवन कर रहे हैं।

अगर आप एप्पल साइडर विनेगर या इसके सेवन से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

 

[embed-health-tool-bmr]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

7 Side Effects of Too Much Apple Cider Vinegar/ https://www.healthline.com/nutrition/apple-cider-vinegar-side-effects/Accessed 8th April 2020

Side effects of apple cider vinegar/ https://www.medicalnewstoday.com/articles/324184/Accessed 8th April 2020

Apple Cider Vinegar/ https://www.webmd.com/diet/apple-cider-vinegar-and-your-health#2-4/Accessed 8th April 2020

Does Vinegar Burn and Reduce Body Fat?/ https://www.verywellfit.com/how-does-vinegar-reduce-body-fat-4047829/Accessed 8th April 2020

 

Current Version

16/02/2021

Satish singh द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील

Updated by: Nidhi Sinha


संबंधित पोस्ट

एक्सरसाइज के पहले क्या खाना हमारे सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानने के लिए पढ़ें

ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक की हेल्दी रेसिपीज जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Satish singh द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/02/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement