अलनर नस कंधे से लेकर हाथ की छोटी उंगली तक जाती है। यह नस फोरआर्म्स की मांसपेशियों को कंट्रोल करती हैं जिससे चीज़ों को पकड़ने के लिए हाथों की पकड़ मजबूत बनी रहती है। अधिकतर नसों के विपरीत, उलनार की नस मांसपेशियों या हड्डी द्वारा संरक्षित नहीं होती। कुछ भागों में, यह आपकी त्वचा की सतह के पास होती है। इसका मतलब है कि अलनर नस में चोट असामान्य नहीं होती हैं। न ही यह गंभीर होती है। लेकिन अगर इसका तुरंत इलाज न किया जाए तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं, जिनमे प्रभावित हाथ और पैर का सुन्न होना या लकवा भी शामिल है।

अलनर नस में चोट लगने के निम्न लक्षण हो सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
हालांकि, इसके लक्षण हर व्यक्तियों में अलग-अलग दिखाई भी दे सकते हैं। अगर ऊपर बताए किसी भी लक्षण का अनुभव आप करते हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
अलनर नस में लगी चोट ऐसी है जैसे टेलीफोन की तार को काट देना। जिसके काटने से हमारा दिमाग के संदेश हमारे अंगों तक नहीं पहुंच पाते। अलनर नस में लगी चोट के कारणों का हमेशा पता नहीं चल सकता। हालांकि, अलनर नस में चोट लगने के निम्न कारण हो सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
कुछ मामलों में इसके कारण अज्ञात भी हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : एचआईवी (HIV) और एड्स (AIDS) के बारे में आप जो जानते हैं, वह कितना है सही!
कुछ ऐसे फैक्टर हो सकते हैं जो अलनर नस में चोट के खतरों को बढ़ा सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः
अलनर नस में चोट की स्थिति में सबसे पहले डॉक्टर आपकी शारीरिक जांच करेंगे। इसके बाद वो आपसे लक्षणों के बारे में पूछ सकते हैं। अगर आपके हाथ में लगी चोट के बाद आपको कुछ लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर को बताएं। इससे डॉक्टर आपकी स्थिति के कारणों को आसानी से जान पाएंगे। डॉक्टर आप से चोट लगने के कारण, कितने समय से आपको यह लक्षण महसूस हो रहे हैं या किस्से आपके लक्षण बेहतर और बदतर हो सकते हैं इन सब के बारे में पूछ सकते हैं।
अलनर नस में चोट लगने के उपचार के कई तरीके आपके डॉक्टर या सर्जन अपना सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
अलनर नस में चोट का उपचार उसकी गंभीर स्थिति पर निर्भर करता है। अगर यह चोट अधिक गंभीर नहीं है, तो डॉक्टर आपको कुछ नॉन सर्जिकल उपचार की सलाह दे सकते हैं, इनमे से कुछ इस प्रकार हैं :
अगर यह चोट गंभीर है या नॉन -सर्जिकल उपचार के बाद भी ठीक नहीं हो रही हो, तो आपको सर्जरी कराने की सलाह दी जा सकती है।
अलनर नस में चोट की स्थिति सर्जिकल उपचार के विकल्प इस प्रकार हैं:
इन सर्जरी के बाद रोगी कितनी जल्दी ठीक होता है यह बात व्यक्ति के स्वास्थ्य और उपचार के तरीके पर निर्भर करता है। अलनर तंत्रिका के प्रवेश के लिए सर्जिकल परिणाम अक्सर अच्छे होते हैं, और अधिकांश लोग पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।
और पढ़ें : Cough : खांसी क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
अलनर नस में चोट लगने के निम्न घरेलू उपचार की प्रक्रिया अपना सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ulnar Nerve Entrapment at the Elbow (Cubital Tunnel Syndrome). https://orthoinfo.aaos.org/en/diseases–conditions/ulnar-nerve-entrapment-at-the-elbow-cubital-tunnel-syndrome. Accessed On 23 September, 2020.
Ulnar nerve dysfunction. https://medlineplus.gov/ency/article/000789.htm. Accessed On 23 September, 2020.
Ulnar Nerve Injuries (Sunderland Grade V): A Simplified Classification System and Treatment Algorithm. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6908344/. Accessed On 23 September, 2020.
Sample records for ulnar nerve injury. https://www.science.gov/topicpages/u/ulnar+nerve+injury. Accessed On 23 September, 2020.
The Ulnar Nerve. https://www.health.qld.gov.au/news-events/podcast/my-amazing-body-the-ulnar-nerve. Accessed On 23 September, 2020.
Current Version
23/09/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Ankita mishra