backup og meta

अच्छे बॉडी की है चाहत, तो इन टॉप 10 व्हे प्रोटीन के बारे में जानना ना भूलें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/03/2021

    अच्छे बॉडी की है चाहत, तो इन टॉप 10 व्हे प्रोटीन के बारे में जानना ना भूलें

    अच्छी फिजिक के लिए 2 चीजों बातों पर सबसे पहले गौर किया जाता है। पहला जिम (Gym) और दूसरा प्रोटीन (Protein)। जिम में जाकर वहां की एमेनिटीज को समझना और हफ्ते भर जाकर जिम करने से आपको जानकारी तो मिल जाती है, लेकिन यहां हमसभी एक गलती ये कर बैठते हैं कि दूसरों से सुनाई-सुनाई बातों के अनुसार व्हे प्रोटीन का भी चुनाव कर लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में भारत में मिलने वाले बेस्ट व्हे प्रोटीन (Best Whey Protein) कौन-कौन सी यह जानेंगे, लेकिन सबसे पहले जानते हैं व्हे प्रोटीन से जुड़ी खास जानकारी।

    क्या है व्हे प्रोटीन? (What is Whey Protein?)

    बेस्ट व्हे प्रोटीन (Best Whey Protein)

    डेयरी मिल्क और उससे बनने हाई क्वालिटी वाले प्रॉडक्ट्स को कंप्लीट प्रोटीन को व्हे प्रोटीन कहते हैं। व्हे प्रोटीन में बॉडी के लिए आवश्यक अमीनो एसिड (Amino Acid), ब्रांच्ड एमीनो एसिड (Branched Amino Acid), ग्लूटामिन (Glutamine) और ल्युसिन (Lusin) जैसे तत्व मौजूद होते हैं। व्हे प्रोटीन खरीदने के पहले उसपर लिखे प्रोटीन की मात्रा पर जरूर गौर करें और 80 प्रतिशत से कम प्रोटीन वाले व्हे प्रोटीन का सेवन ना करें। इसमें यह भी ध्यान रखें कि प्रोटीन की पूर्ति के लिए सिर्फ दूध का ही प्रयोग किया गया हो। व्हे प्रोटीन की भी अलग-अलग वैराइटी होती है या यूं कहें कि व्हे प्रोटीन 3 अलग-अलग तरह के होते हैं।

    1. कंसन्ट्रेट (Concentrate)- कंसन्ट्रेट व्हे प्रोटीन में प्रोटीन की मात्रा 25% से 80% तक होती है।

    2. आइसोलेट (Isolate) : आइसोलेट व्हे प्रोटीन में प्रोटीन की मात्रा 90 से 95% होती है।

    3. हाइड्रोलाइज्ड (Hydrolyzed) : हाइड्रोलाइज्ड व्हे प्रोटीन में प्रोटीन की मात्रा 100% तक होती है।

    ये हैं 3 प्रकार के व्हे प्रोटीन और अब आगे जानते हैं बेस्ट व्हे प्रोटीन के बारे में।

    और पढ़ें : प्रोटीन का पाचन और अवशोषण शरीर में कैसे होता है? जानें प्रोटीन की कमी को दूर करना क्यों है जरूरी

    बेस्ट व्हे प्रोटीन कौन-कौन से हैं? (Best Whey Protein)

    बेस्ट व्हे प्रोटीन (Best Whey Protein)

    व्हे प्रोटीन का सेवन हर कोई कर सकते है, लेकिन इसके सेवन से कोई साइड इफेक्ट्स ना हो, इसलिए डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। नीचे दिए जा रहे बेस्ट व्हे प्रोटीन का सेवन ज्यादा किया जाता है। अगर आप इन व्हे प्रोटीन का सेवन करना चाहते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

    1. ऑप्टिमम न्यूट्रिशन (ऑन) 100% व्हे स्टेन्डर्ड (Optimum Nutrition (ON) 100% Whey Gold Standard)

    बेस्ट व्हे प्रोटीन की लिस्ट में टॉप 1 पर है ऑप्टिमम न्यूट्रिशन (ऑन) 100% व्हे स्टेन्डर्ड। इस व्हे प्रोटीन में प्रोटीन 5.5 ग्राम एवं नैचुरल ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड (BCAAs) और 3 ग्राम कार्ब मौजूद होता है।

    2. अल्टीमेट न्यूट्रिशन प्रोस्टार 100% व्हे प्रोटीन (Ultimate Nutrition Prostar 100% Whey Protein)

    टॉप व्हे प्रोटीन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है अल्टीमेट न्यूट्रिशन प्रोस्टार 100% व्हे प्रोटीन। यह बेहद ही हाई क्वालिटी आइसोलेट एवं व्हे प्रोटीन का कन्सन्ट्रेट मिक्चर माना जाता है। इसमें ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड की मात्रा 6 ग्राम है, तो वहीं फैट 1 ग्राम, शुगर 1 ग्राम और कार्ब्स की मात्रा 2 ग्राम है।

    3. डायमटाइज न्यूट्रिशन एलीट व्हे प्रोटीन पाउडर (Dymatize Nutrition Elite Whey Protein Powder)

    बेस्ट व्हे प्रोटीन की लिस्ट में शामिल डायमटाइज न्यूट्रिशन एलीट व्हे प्रोटीन पाउडर एसेंशियल एंड नॉन एसेंशियल एमिनो एसिड की मात्रा को बैलेंस करता है। इसमें 5 ग्राम ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड, 4 ग्राम कार्ब्स एवं 2 ग्राम फैट की मात्रा होती है।

    और पढ़ें : मसल्स ग्रोथ से लेकर वेट मेंटेनेंस तक, ये प्रोटीन पहुंचा सकता है आपको बहुत से फायदे

    4. आइसोप्योर लो कार्ब व्हे प्रोटीन (Isopure Low Carb Whey Protein)

    लैक्टोज, एस्पार्टेम और ग्लूटेन फ्री व्हे प्रोटीन है आइसोप्योर लो कार्ब व्हे प्रोटीन। इसमें ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड (Amino acid), ग्लूटामाइन और फैट की मात्रा 2 ग्राम है। भारत में मिलने वाले बेस्ट व्हे प्रोटीन की लिस्ट में आइसोप्योर लो कार्ब व्हे प्रोटीन को भी शामिल किया गया है।

    5. मसलटेक नाइट्रोटेक परफॉर्मेंस सीरीज व्हे प्रोटीन (Muscletech Nitrotech Performance Series Whey Protein)

    बेस्ट व्हे प्रोटीन की लिस्ट में अब बात करते हैं मसलटेक नाइट्रोटेक परफॉर्मेंस सीरीज व्हे प्रोटीन की। इस व्हे प्रोटीन में 1 ग्राम शुगर 1.5 ग्राम फैट का कॉम्बिनेशन रखा गया है।

    6. बीएसएन सिंथा-6 व्हे प्रोटीन पाउडर (BSN SYNTHA-6 Whey Protein Powder)

    चॉकलेटी एवं मिल्की फ्लेवर्ड बीएसएन सिंथा-6 व्हे प्रोटीन पाउडर अपनी स्वाद की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है। यह 5 ग्राम फाइबर, ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड एवं एसेंशियल एमिनो एसिड्स (Essential Amino Acids) का मिश्रण है, लेकिन अगर आपको अंडे से एलर्जी (Egg allergy) है या आप अंडा खाना पसंद नहीं करते हैं, तो आप इस व्हे प्रोटीन का सेवन ना करें।

    7. मसलेब्लैज रॉ व्हे प्रोटीन (MuscleBlaze Raw Whey Protein)

    मसल गेन करने के लिए मसलेब्लैज रॉ व्हे प्रोटीन बेस्ट माना जाता है। दरअसल इसमें मौजदू 14 ग्राम प्रोटीन, 5.2 ग्राम ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड एवं 4.2 ग्राम ग्लूटामिक एसिड मसल्स के निर्माण में सहायक होता है। वहीं इसमें एडेड शुगर (Sugar) एवं एस्पार्टेम (Aspartame) नहीं होता है।

    8. आइसोपूरे लो कार्ब व्हे प्रोटीन (Isopure Low Carb Whey Protein)

    बेस्ट व्हे प्रोटीन की लिस्ट में आइसोपूरे लो कार्ब व्हे प्रोटीन को भी शामिल किया गया है, लेकिन अगर आपको अंडे से है परहेज तो ये व्हे प्रोटीन आपके लिए नहीं है। इस व्हे प्रोटीन में इंग्रीडिएंट्स के रूप में अंडा (Eggs), सोया (Soy)a, पीनट (Peanuts) और अन्य नट्स (Nuts) का इस्तेमाल किया गया है। इसके सेवन से शरीर में फैट का निर्माण ना हो कर सिर्फ मसल्स का ही निर्माण होता है। यह ग्लूटेन (Gluten), लेक्टोज (Lactose) एवं एस्पार्टेम (Aspartame) फ्री व्हे प्रोटीन है।

    और पढ़ें : बेस्ट 7 स्पोर्ट्स ड्रिंक्स: एनर्जी देने के साथ ही करेंगी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी

    9. मसल टेक परफॉर्मेंस सीरीज नाइट्रो टेक व्हे प्रोटीन (Muscletech Performance Series Nitrotech Whey Gold)

    बेस्ट व्हे प्रोटीन की लिस्ट में मसल टेक परफॉर्मेंस सीरीज नाइट्रो टेक व्हे प्रोटीन भी शामिल है। वेजिटेरियन लोगों के लिए ये व्हे प्रोटीन भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें व्हे पेप्टाइड्स (Whey Peptides) एवं व्हे आइसोलेट (Whey Isolate) का मिक्सचर है। इसके अलावा व्हे प्रोटीन में मौजूद होने वाले ग्लूटामिन एवं BCAA जैसे आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं। मसल्स ग्रोथ और मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में ये व्हे प्रोटीन अत्यधिक सहायक होता है।

    10. बिगमस न्यूट्रिशन प्रोटीन हैफ्रोलाइस्ड प्रोटीन आइसोलेट (Bigmuscles Nutrition Protein Hydrolysed Whey Protein Isolate)

    बेस्ट व्हे प्रोटीन की टॉप लिस्ट में लास्ट बट नॉट दि लिस्ट है बिगमस न्यूट्रिशन प्रोटीन हैफ्रोलाइस्ड प्रोटीन आइसोलेट। इसमें एसेंशियल एमिनो एसिड्स (EAAs), ग्लूटामिन और ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड (BCAA) आवश्यक मात्रा में मौजूद होते हैं। इस व्हे प्रोटीन को एक्सरसाइज करने से पहले (Pre workout) और एक्सरसाइज करने के बाद (Post workout) लिया जा सकता है और यह पूरी तरह वेजिटेरियन है।

    नोट: ये सभी हैं भारत में आसानी से मिलने वाले बेस्ट व्हे प्रोटीन (Best Whey Protein), लेकिन हैलो स्वास्थ्य आपको यही सलाह देना चाहता है कि इनका सेवन अपनी मर्जी से ना करें। इससे शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।

    और पढ़ें : स्पोर्ट्स स्टार्स की तरह करनी है फिटनेस लेकिन महंगे प्रोटीन पाउडर नहीं ले सकते? तो ऐसे घर पर बनाएं

    व्हे प्रोटीन लेने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखें?

    व्हे प्रोटीन लेने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें। जैसे:

    1. प्रोटीन कितने मात्रा में मौजूद है।
    2. प्रोटीन का सोर्स क्या है।
    3. एमिनो एसिड की मात्रा कितनी है।

    ये तीन बातें व्हे प्रोटीन खरीदे से पहले जरूर जान लें। इसकी जानकारी आपको व्हे प्रोटीन के पैकेट या डब्बे पर आसानी से मिल जाएगी।

    कीमत: ये व्हे प्रोटीन थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी व्हे प्रोटीन हैं जिनकी कीमत 1000 रुपय से ऊपर होती है।

    अगर आप व्हे प्रोटीन या बेस्ट व्हे प्रोटीन (Best whey protein) में शामिल इन व्हे प्रोटीन्स के सेवन से जुड़ी किसी तरह की कोई जानकारी चाहते हैं या इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। व्हे प्रोटीन्स का सेवन आपको कितना करना चाहिए ये आप अपने हेल्थ एक्सपर्ट से पूछना ना भूलें। आपकी हेल्थ कंडिशन को ध्यान में रखते हुए इसकी डोज आपके लिए क्या हो सकती है, इसकी जानकारी देंगे।

    प्रोटीन और प्रोटीन की मात्रा से जुड़े सवालों का जवाब छुपा है इस क्विज में

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/03/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement