और पढ़ें : व्यायाम शुरू करने वाले हैं, तो अपनाएं ये तरीके
5. शरीर के संतुलन को सुधारे
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती हैं वैसे ही टांगों के कमजोर से होने से शरीर का संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता हैं। स्क्वॉट्स के फायदे से आपकी टांगे मजबूत होंगी। स्क्वॉट्स ऐसा व्यायाम हैं जिसे न केवल शरीर फिट रहता हैं, बल्कि शरीर का संतुलन भी सही रहता हैं। स्क्वॉट्स एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों को स्थिर करने का काम भी करेगी, जिससे आपके दिमाग और मांसपेशियों के बीच का संबंध सुधरता हैं।
6. चोट लगने की संभावना को कम करे
स्क्वॉट्स एक्सरसाइज करने से मजबूत लिगामेंट्स और स्थायी मांसपेशियां पाई जा सकती हैं। यह दो वो कारक हैं जिनसे चोट लगने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। अगर आप स्क्वॉट्स करते हैं, तो चोट लगने कि संभावना कम हो जाती है, क्योंकि इन्हे करने से हमारी मांसपेशियां और जोड़ मजबूत होते हैं। यहीं नहीं, इससे हमारा शरीर भी लचीला बनता है। इसलिए स्क्वॉट्स के फायदे को समझते हुए आज से ही स्क्वॉट्स शुरू कर दीजिए।
और पढ़ें : पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए हैं स्क्वॉट्स के लाभ, जानिए कैसे
7. स्स्क्वॉट्स के फायदे सुधारे शरीर का पॉश्चर
जब आप व्यायाम करते हैं तो शरीर के पॉश्चर का सही होना बहुत जरूरी हैं। स्क्वॉट्स करने से शरीर का पॉश्चर सुधरता हैं। इसका अर्थ है कि इससे हमारे कंधे और कमर सीधी होती हैं। इसके साथ ही, कूल्हों और जांघों की सही स्थिति और शेप के लिए भी यह जरूरी हैं। अगर आपको मसल्स बनाने हैं, तो भी यह एक्सरसाइज बहुत प्रभावी हैं।
8. सेल्युलाइट से छुटकारा पाएं
हर महिला सेल्युलाइट से डरती है। इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करती हैं, लेकिन अगर आप स्क्वॉट्स करती हैं, तो आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है? खराब ब्लड सर्कुलेशन का सामान्य कारण सेल्युलाइट है लेकिन स्क्वॉट्स करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
और पढ़ें : जानें कैसा होना चाहिए आपका वर्कआउट प्लान!
9. एनर्जी लेवल बढ़ाए
स्क्वॉट्स के फायदे में जैसा कि बताया गया है कि स्क्वॉट्स करने से हमारे शरीर के हैप्पी हार्मोंस की गतिविधि बढ़ जाती है। इससे शरीर में एनर्जी भी बढ़ती है। आप व्यस्त जीवन में भी कुछ देर इस व्यायाम को कर के अपनी एनर्जी के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
[mc4wp_form id=”183492″]
10. कैलोरी कम करता है
स्क्वॉट्स के लाभ में लोगों के लिए जानना ये जरूरी है कि वह इससे कैलोरी भी कम कर सकते हैं। कैलोरी बर्न करने के लिए अक्सर लोग एरोबिक एक्सरसाइज जैसे रनिंग या साइकिलिंग करते है। लेकिन हाइ-इंटेंन्सिटी कंपाउंट मूवमेंट जैसे स्क्वाट कुछ गंभीर कैलोरी को भी कम कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसार 155 पाउंड का व्यक्ति स्क्वाट्स की तरह 30 मिनट की जोरदार वेट या स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करने से लगभग 223 कैलोरी बर्न कर सकता है।
11. कमर से संबंधित परेशानी होती है दूर
नियमित स्क्वॉट्स से बॉडी पॉश्चर ठीक किया जा सकता है। दरअसल स्क्वॉट्स वर्कआउट की मदद से मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग होती हैं और आपकी उठने, बैठने या चलने की पुजिशन भी ठीक रहती है, जिससे कमर दर्द जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है।
और पढ़ें : कमर दर्द का आयुर्वेदिक इलाज क्या है? जानें इसका प्रभाव और उपचार
12. चाल होती है बेहतर
कई बार हमसभी बात करते हुए अन्य लोगों की चाल (चलने का तरीका) को नोटिस करते हुए कहते हैं कि चाल अच्छी है या ठीक नहीं है। स्क्वॉट्स वर्कआउट रोजाना करने से चलने का तरीका अच्छा होता है। जोड़ों की भी समस्या का निवारण भी स्क्वॉट्स के फायदे होते हैं।