इमान्जेन डी टेबलेट 50 और 10 एमजी में मौजूद है। इसमें डिक्लोफेनाक और सिरोटिपिप्टीडेज पाया जाता है। इस दवा का इस्तेमाल व्यस्कों में एक्यूट पेन का इलाज करने के लिए किया जाता है। डिक्लोफेनाक का सेवन करने से शरीर में होने वाले सूजन के साथ दर्द कम होता है। वहीं सिरोटिपिप्टीडेज (Serratiopeptidase) प्रोटीन को तोड़कर दर्द और जलन को कम करने में मदद करता है। कंपोजिशन की बात करें तो इसमें डिक्लोफेनाक 50 एमजी होता है वहीं सिरोटिपिप्टीडेज की मात्रा 10 एमजी होती है। इसे ऑस्टियोअर्थराइटिस, संधिशोथ और एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के कारण कोमलता, कठोरता और सूजन को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है।

डॉक्टर के सुझाए अनुसार ही दवा का सेवन करना चाहिए। इसे चाहे तो खाना के साथ या फिर पानी के साथ सेवन कर सकते हैं, लेकिन समय और डोज को लेकर डॉक्टर से बात करना जरूरी हो जाता है। वहीं उनके सुझाए अनुसार ही दवा का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर मरीज की सेहत के साथ उम्र व अन्य कंडीशन को ध्यान में रखते हुए डोज का निर्धारण करते हैं।
सुझाए गई खुराक से यदि आप ज्यादा सेवन कर लेते हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए। नहीं तो इमरजेंसी तक की जरूरत पड़ सकती है।
यदि दवा का सेवन करना भूल जाए तो जरूरी है कि जितना जल्दी आपको याद आए दवा का सेवन करें। अगर अगली डोज का समय हो गया है तो छूटी हुई खुराक को छोड् दें और निर्धारित दूसरी खुराक का सेवन करें। डबल डोज का सेवन भूलकर भी न करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
डॉक्टरी सलाह के बाद ही दवा का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर ने जितनी खुराक बताई है उतना ही सेवन करें। एक बार में ज्यादा खुराक का सेवन करना फायदेमंद नहीं होता है बल्कि जब तक डॉक्टर ने दवा के सेवन के लिए कहा है उसे फॉलो करना फायदेमंद होता है। आप चाहे तो दवा का सेवन खाने के साथ या फिर बिना भोजन के कर सकते हैं। खाने के साथ यदि दवा का सेवन करें तो इसे स्टमक इरीटेशन जैसी परेशानी से बच सकते हैं। वहीं दवा के दुष्प्रभाव दिखाई देने पर जरूरी है कि जितना जल्दी संभव हो डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए। बिना डॉक्टरी सलाह लिए दवा का सेवन बंद नहीं करना चाहिए।
इमान्जेन डी टेबलेट का इन बीमारियों में होता है इस्तेमाल
इस दवा का सेवन करने से विभिन्न प्रकार के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। जैसे ;
कई परिस्तिथियों में इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए या फिर डॉक्टरी सलाह लेने के बाद ही मरीज को इस दवा को देना चाहिए।
वैसे तो अलग-अलग लोगों पर हर दवा अलग तरीके से रिएक्शन करती है। दवा का सेवन करने के पूर्व डॉक्टरी सलाह ली जाए, वहीं यदि आप किसी बीमारी को लेकर पहले से किसी दवा का सेवन करते हैं या फिर हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो उचित यही होगा कि डॉक्टरी को इस बारे में पूरी जानकारी दी जाए।
इमान्जेन डी इन दवाओं के साथ कर सकती है रिएक्शन
इन बीमारियों के साथ इमान्जेन डी (Emanzen D) कर सकती है रिएक्शन
लोग जिन्हें अस्थमा, फ्लूड रिटेंशन और एडीमा है। साथ ही जो लोग गेस्ट्रो इंटेस्टेनियल टॉक्सिटी, स्किन रैश, इम्पेयर्ड किडनी फंक्शन, हार्ट अटैक और स्ट्रोक की बीमारी के साथ ब्लीडिंग डिसऑर्डर की बीमारी से ग्रसित होते हैं उन्हें दवा का सेवन करने के पूर्व डॉक्टरी सलाह जरूरी होती है। क्योंकि संभावनाएं काफी ज्यादा रहती हैं कि इन बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को यदि यह दवा दी जाए तो रिएक्शन हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि यदि आप भी इन बीमारियों से ग्रसित हैं तो डॉक्टर सलाह लेकर ही इलाज कराएं।
और पढ़ें : Ciplox 500: सिप्लोक्स 500 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
दवा को घर में सामान्य रूम टेंप्रेचर पर ही रखें। कोशिश करें कि उसे सूर्य कि किरणों से बचाकर रखें। 25 डिग्री तापमान दवा के लिए बेस्ट है, लेकिन फ्रीज में रखने की गलती कतई न करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह दवा सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएगी। इसके अलावा इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। एक्सपायरी होने के पहले ही दवा का सेवन करें, लंबे समय तक सेवन करना हो तो डॉक्टरी सलाह लें।
टेबलेट
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डॉक्टरी सलाह लें। ।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Heptacalcium;zinc/ https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/72941625#section=Top / Accessed 8 June 2020
Diclofenac/ https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/3033 / Accessed 8 June 2020
Diclofenac/ https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a689002.html / Accessed 8 June 2020
TOXNET HAS MOVED/ https://www.nlm.nih.gov/toxnet/index.html / Accessed 8 June 2020
Diclofenac sodium enteric-coated tablets/ https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2011/019201s039s040lbl.pdf / Accessed 8 June 2020
Current Version
28/06/2020
Satish singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Satish singh