लिबोट्रिप में एमिट्रिप्टीलिन और क्लोरडायाजीपोक्साइड तत्व पाए जाते हैं। एमिट्रिप्टीलिन ट्राइसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट्स है और क्लोरडायाजीपोक्साइड एंग्जायटी को दूर करता है। इन दोनों के कॉम्बिनेशन का प्रयोग मेंटल और मूड से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है। ये दवा डिप्रेशन, एंग्जायटी आदि के लक्षणों को दूर करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसके साथ ही ये मूड को बेहतर और अच्छी नींद में मदद करती है। यह दवा दिमाग में कुछ निश्चित नैचुरल केमिकल (न्यूरोट्रांसमीटर जैसे सेरोटोनिन) के संतुलन को प्रभावित कर मस्तिष्क पर एक शांत प्रभाव डालती है।

यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
शुरुआत में इसकी दिन में तीन से चार डोज रोजाना रिकमेंड की जाती है। कई मामलों में इसकी डोज को बढ़ाकर छह भी किया जा सकता है। कुछ मरीजों को कम डोज (दिनभर में दो) दी जाती है।
शुरुआती डोज: दिन में तीन से चार टैबलेट हर 6 घंटे में
शुरुआती डोज: दिन में तीन से चार टैबलेट हर 6 घंटे में
मेंटनेंस डोज: दो से छह टैबलेट
अधिकतम डोज: 6 टैबलेट
लिबोट्रिप की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए डॉक्टर से चर्चा करें।
12 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं दी जाती है। इसके अलावा इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
अगर लिबोट्रिप की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
और पढ़ें: डिप्रेशन (Depression) होने पर दिखाई देते हैं ये 7 लक्षण
लिबोट्रिप का इस्तेमाल करते समय अगर आपको किसी भी तरह की तकलीफ होती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर या नजदीकी अस्पताल के इमेरजेंसी वॉर्ड में संपर्क करें।
लिबोट्रिप से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, इस दवा को इस्तेमाल करने वाले सभी में ये साइड इफेक्ट नजर आएं ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आपको इनमें से कोई साइड-इफेक्ट लंबे समय तक बना रहता है या फिर आपकी स्थिति पहले से ज्यादा खराब होती है तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं।
आपके चिकित्सक ने यह दवा आपके लिए तभी निर्धारित की है जब उससे होने वाले लाभ साइड इफेक्ट्स से ज्यादा होते हैं। इस दवा का उपयोग करने वाले बहुत सारे लोगों में किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है।
यदि आपको निम्नलिखित गंभीर साइड इफेक्ट्स में से कुछ महसूस होता है तो तुरंत नजदीकी इमरजेंसी वार्ड पर जाएं।
लिबोट्रिप को लेने से पहले निम्नलिखित बातों के बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं:
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार एमिट्रिप्टिलीन प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी ‘C’ के अंतर्गत आती है।
एफडीए प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी का संदर्भ नीचे दिया गया है,
अगर आपकी किसी और रोग की दवाई चल रही है तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को जरूर दें, क्योंकि हो सकता है आपकी दवा के साथ लिबोट्रिप इंट्रैक्ट करे। इसे दवा का असर तो प्रभावित होगा ही साथ ही साइड इफेक्ट होने का खतरा भी ज्यादा रहेगा।
निम्नलिखत दवाइयां लिबोट्रिप के साथ इंटरैक्ट कर सकती हैं:
एल्कोहॉल के साथ इस दवा का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इसको आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी खास डायट या एल्कोहॉल के साथ इसके सेवन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें। एक बात का ध्यान रखें दवा के साथ कॉफी या कैफीन युक्त प्रोड्क्टस अवॉइड करें। इनके दवा का उपयोग करना साइड इफेक्ट्स को बढ़ा सकता है।
डॉक्सोलिन हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ तालमेल बनाती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी है तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से अच्छे से बात करें। अस्थमा और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से ग्रसित लोगों को इस दवा का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
इस दवा को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है कि इसे कमरे के तापमान में धूप और नमी से बचाकर रखें। दवा के पैकेट पर इसे स्टोर करने से जुड़े कुछ जरूरी निर्देश लिखे होंगे उन्हें भी अच्छे से पढ़ें। अगर किसी बात को लेकर कोई संशय है तो फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
और पढ़ें: कफ के प्रकार: खांसने की आवाज से जानें कैसी है आपकी खांसी?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Amitriptyline+Chlordiazepoxide tablets: https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=66a756f2-ac77-451c-a19a-08896d73b15c Accessed May 19, 2020
Amitriptyline+Chlordiazepoxide: https://www.pdr.net/drug-summary/Chlordiazepoxide-and-Amitriptyline-Hydrochloride-amitriptyline-hydrochloride-chlordiazepoxide-3030 Accessed May 19, 2020
Amitriptyline+Chlordiazepoxide: https://ecqi.healthit.gov/mcw/2019/ecqm-dataelement/medicationorderamitriptylinechlordiazepoxide.html Accessed May 19, 2020
Amitriptyline: https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682388.html Accessed May 19, 2020
https://www.cardiosmart.org/Healthwise/d034/62/d03462 Accessed December 12, 2019
https://my.clevelandclinic.org/health/drugs/20436-amitriptyline-chlordiazepoxide-tablets Accessed December 12, 2019
https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/9510/libotryp
Current Version
08/09/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha