विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) आमतौर पर राइबोफ्लेविन की कमी के लिए उपयोग किया जाता है। विटामिन बी2 और अन्य विटामिन बी लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं और अन्य सेलुलर कार्यों को सपोर्ट करते हैं जो ऊर्जा देते हैं।

इसके अलावा, राइबोफ्लेविन शिशुओं के ब्लड में बिलीरुबिन की मात्रा अधिक होने पर भी दिया जा सकता है।
राइबोफ्लेविन की बढ़ती आवश्यकता आपके डॉक्टर की सलाह से दी जानी चाहिए।
दावा किया जाता है कि राइबोफ्लेविन मुहांसों के लिए प्रभावी होता है, कुछ प्रकार के एनीमिया ( खून की कमी), माइग्रेन का सिरदर्द, और मांसपेशियों की ऐंठन के लिए इसके उपयोग को अभी कोई स्टडी नहीं है।
विटामिन बी2 को खाने के साथ खाना चाहिए और जैसा लेबल पर खाने की जानकारी दी गई है ठीक उसी तरह खाएं, या फिर डॉक्टर की सलाह द्वारा खाएं। जब तक आपको सलाह न दी जाए तब तक इसे बड़ी मात्रा में या कम मात्रा में या लंबे समय तक इस्तेमाल न करें।
राइबोफ्लेविन ली जाने वाली खुराक उम्र के अनुसार बढ़ती है। अपने डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह को मानें।
विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) को अच्छा होगा अगर आप घर के तापमान में ही रखें और सीधी रोशनी व नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए, आपको विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना चाहिए। विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने की जरूरतें अलग हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक है कि आप उसे खरीदने से पहले उत्पाद पर लिखी संग्रह करने की जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें या फिर फार्मासिस्ट से इसकी जानकारी ले लें। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाइयां बच्चों और जानवरों से अलग रखनी चाहिए।
आपको विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) टॉयलेट या किसी सीवर में नहीं डालनी चाहिए तब तक जब तक डॉक्टर आपको सलाह न दे। आवश्यक है कि आप पूरी तरह से दवाई को खत्म कर दें अगर वो एक्सपायर हो गई हैं या किसी काम के लायक नहीं रही है। इसे सुरक्षित व सही तरह से खत्म करने के लिए एक बार अपने फार्मासिस्ट से बात जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Vitamin O: विटामिन-ओ क्या है?
अगर आपको अन्य कोई बीमारियां हैं तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से इसके सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बात करें, खासकर पित्ताशय की थैली की बीमारी; सिरोसिस या अन्य लिवर की बीमारी।
प्रेग्नेंसी के दौरान या स्तनपान कराने के दौरान विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) इस्तेमाल करने से होने वाले जोखिम के ऊपर ऐसी कोई स्टडी अभी मौजूद नहीं है। कृपया आप विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) के इस्तेमाल से होने वाले लाभ और होने वाले नुकसान के बारे में जरूर अपने डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें- क्या होती है बेबी ड्रॉपिंग? प्रेग्नेंसी के दौरान कब होता है इसका अहसास?
आमतौर पर, राइबोफ्लेविन (एक सक्रीय सामग्री जो विटामिन बी२ में मौजूद होती है) से किसी प्रकार के साइड इफेक्ट नहीं होते। अगर आपको किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स का अनुभव होता है और अन्य कोई दुष्प्रभाव दिखते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें। राइबोफ्लेविन से होने वाली एलर्जी रिएक्शन से जुड़े किसी भी तरह के लक्षण अगर आपको दिखाई देते हैं तो जल्द से जल्द आपात्कालीन चिकित्सा लें जैसे : हीव्स, सांस लेने में दिक्कत, चेहरे, जीभ, होंठ या गले में सूजन।
अपने डॉक्टर को बताएं अगर आपको डायरिया है या अधिक मात्रा में यूरिन आ रही है। इन समस्याओं को देखने के बाद यही लगता है कि आप अत्यधिक राइबोफ्लेविन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
हर कोई इन साइड इफेक्ट्स को अनुभव नहीं करता। कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स भी है जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। अगर आपको किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नजर आता है तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात जरूर करें।
विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) का इस्तेमाल साथ में ली जाने वाली दवाओं के साथ नहीं करना चाहिए, इससे दवाओं के कार्य में बदलाव आ सकता है या गंभीर साइड इफेक्ट्स का जोखिम बढ़ सकता है। किसी भी दवा के गलत प्रभाव को रोकने के लिए, आपको इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की एक सूची बनाकर रख लेनी चाहिए (जिनमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं, बिना सलाह वाली दवाएं और हर्बल उत्पाद शामिल हैं) और फिर उसे डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ साझा करें। आपकी सुरक्षा के लिए, बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई भी दवा अपने आप शुरू, बंद या खुराक में बदलाव न करें।
विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) दवा के काम करने के तरीके को बदलकर या गंभीर दुष्प्रभावों के लिए जोखिम को बढ़ाकर भोजन या एल्कोहॉल के साथ गलत प्रभाव डाल सकती है। इस दवा को लेने से पहले भोजन या एल्कोहॉल के साथ किसी भी तरह के सही परिणाम नहीं दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात जरूर करें।
विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) आपकी स्वास्थ्य स्थिति पर गलत प्रभाव डाल सकती है। यह प्रभाव आपकी स्वास्थ्य स्थिति को बिगाड़ सकता है या फिर दवाई के कार्य करने के तरीके को कम कर सकता है। जरूरी है कि आप अपनी स्वास्थ्य स्थिति को डॉक्टर और फार्मासिस्ट को जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें- क्या है नाता विटामिन-डी का डायबिटीज से?
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) कैसे उपलब्ध है?
विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) खुराक के रूप में और उसके प्रभाव के रूप में उपलब्ध है :
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
अगर विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।