backup og meta

Buttercup: बटरकप क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Shruthi Shridhar


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/06/2020

Buttercup: बटरकप क्या है?

परिचय

बटरकप (Buttercup) क्या है?

बटरकप (Buttercup) औषधीय गुणों वाला एक फूल है। यह पीने रंग होता है और इसके फूल में पांच पंखुड़ियां होती हैं। इस पौधे की जड़ें, पत्ते और फूलों का उपयोग कई स्वास्थ्य परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके फूलों को सूखाकर दवाओं में प्रयोग किया जाता है। फ्रेश फूलों का इस्तेमाल परेशानी खड़ी कर सकता है इसलिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके फूलों का इस्तेमाल हमेशा सूखा कर ही करें। इस इस्तेमाल त्वचा रोगों, गठिया, गाउट, तंत्रिका दर्द, फ्लू (इन्फ्लूएंजा), स्वाइन फ्लू और मेनिन्जाइटिस के लिए किया जा सकता है।

बटरकप को आमतौर पर एक खाद्य पदार्थ नहीं माना जाता है। हालांकि, इसके औषधीय गुण भी कई हैं। इसके परिवार में लगभग 2,252 प्रजातियां होती हैं जिनमें से सिर्फ 600 ही स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होते हैं। इस औषधीय फूल में विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें विटामिन ए की उच्च मात्रा होती है, जो हमारे शरीर के लिए कई प्रकार के कार्य करता है। यह आंखों के स्वास्थ्य का ख्याल रखता है। आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए एक जरूरी तत्व होता है। इसके साथ ही, यह हमारे अंतःस्रावी तंत्र को भी अच्छी तरह से काम करने में मदद प्रदान करता है। विटामिन ए के अलावा, इसमें विटामिन डी के भी गुण होते हैं। इसमें अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बानए रखने की क्षमता होती है। मूल रूप से, स्वस्थ सेलुलर फंक्शन के लिए अच्छे कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास में एक अहम भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें: गुड़हल क्या है ?

बटरकप का उपयोग किस लिए किया जाता है?

जोड़ों के दर्द को करे दूर: बटरकप गठिया से ग्रसित लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसे स्किन पर सीधे तौर पर लगाने से जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिलती है।

गले के सूखने और दर्द होने पर: बटरकप मुंह और गले में दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए इसे पानी के साथ उबालकर ठंडा करके गारगल किए जा सकते हैं। ऐसा कर आपको राहत मिलेगी।

सिर दर्द को करे दूर: इस हर्ब से सिर दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए इसका जूस को नाक में डालना होता है। इससे आपके छींक आएंगी और कुछ देर में आपको सिरदर्द कम लगने लगेगा।

साइटिका: साइटिका के असहनीय दर्द में भी बटरकप राहत पहुंचाता है। 

इन परेशानियों को भी करता है दूर:

  • नर्व पेन (Nerve pain)
  • ब्लिस्टर्स (Blisters)
  • स्किन संबंधित परेशानियां (Skin related problems)
  • ब्रोंकाइटिस (Bronchitis)
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (Gastrointestinal)
  • कैविटी को करें दूर (Remove cavity)
  • एक्जिमा (Eczema)
  • दाद (Ringworm)

कैसे काम करता है बटरकप?

यह एक हर्बल सप्लीमेंट है और कैसे काम करता है, इसके संबंध में अभी कोई ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप किसी हर्बल विशेषज्ञ या फिर किसी डॉक्टर से संपर्क करें। 

यह भी पढ़ेंः Ambroxol : एम्ब्रोक्सॉल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

उपयोग

कितना सुरक्षित है बटरकप का उपयोग?

  • बटरकप का उपयोग लंबे समय तक करना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। प्रेगनेंसी में इसका प्रयोग न करें। यह असुरक्षित साबित हो सकता है। 
  • ब्रैस्ट फीडिंग के दौरान यह लेना सुरक्षित है की नहीं, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। सेफटी का सोचते हुए इसका इस्तेमाल न ही करें।
  • आप कोई अन्य दवा ले रहे हों। इसमें आपके द्वारा ली जा रही कोई भी दवा शामिल हो सकती है जो आप डॉक्टर से पूछे बिना ही ले रहे हों।
  • आपको अन्य दवाओं या अन्य जड़ी-बूटियों के किसी भी पदार्थ से एलर्जी है।
  • आपको किडनी, लिवर और दिल संबंधित परेशानियां हैं।
  • आपको पहले से ही कुछ चीजों से एलर्जी हो, जैसे कि खाद्य पदार्थ, डाई, प्रिजर्वेटिव या जानवर आदि से।

हर्बल सप्लिमेंट के उपयोग से जुड़े नियम अंग्रेजी दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इनकी उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए अभी और शोध की जरुरत है। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरूरी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: अमरूद क्या है?

साइड इफेक्ट्स

बटरकप से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होते है, ऐसा शोध के द्वारा साबित हुआ है। अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसके सेवन से निम्मलिखित साइड इफेक्ट देखने को मिल सकत् हैं-

हालांकि कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो इस लिस्ट में शामिल न हो। अगर आपको कोई भी साइड इफेक्ट इसके सेवन से महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: हेजलनट क्या है?

डोसेज

बटरकप को लेने की सही खुराक क्या है?

  • 12 साल से बड़े बच्चे और एडल्ट्स इसके एक्सट्रेक्ट को तीन से चार बार 5 मिली लीटर से 10 मिली लीटर ले सकते हैं।
  • 24 घंटों के अंदर 4 से ज्यादा खुराक न लें।

इस हर्बल सप्लीमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।

यह भी पढ़ें: हॉथॉन क्या है?

उपलब्ध

किन रूपों में उपलब्ध है?

यह हर्बल सप्लीमेंट इन खुराक के रूप में उपलब्ध है – 

  • बटरकप पाउडर 
  • बटरकप सिरप
  • बटरकप सोल्यूशन

हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।

हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। बटरकप से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।

और पढ़ें:-

ग्रीन कॉफी क्या है?

बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए आसान उपाय

कैसे सुधारें बच्चे का व्यवहार ?

बच्चे को कैसे और कब करें दूध से सॉलिड फूड पर शिफ्ट

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr. Shruthi Shridhar


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/06/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement