हमें खुशी है कि आप हमारे समुदाय के साथ हैं, जहां हम एक साथ स्वस्थ और खुशहाल जीवन चाहते हैं। हैलो स्वास्थ्य में नया क्या हो रहा है, जानिये।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/09/2020
रेबामिपाइड एक गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव ड्रग है। इसका इस्तेमाल गैस्ट्रीक अल्सर के ट्रीटमेंट के लिए किया जाता है। ये दवा गैस्ट्रिक कैंसर कोशिकाओं में सूजन और प्रसार को रोकता है। इसके अलावा निम्नलिखित परेशानियों में भी रेबामिपाइड रिकमेंड की जाती है:
रेबामिपाइड को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है कि इसे कमरे के तापमान पर ही रखें। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि दवा धूप और नमी के संपर्क में न आ पाए। इस दवा को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें।
मार्केट में रेबामिपाइड के अलग-अलग ब्रांड हो सकते है, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के इस दवा को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसका इस्तेमाल न करें। इस दवा को कैसे डिसपॉज करना है इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर या फार्मिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें: Paracetamol : पैरासिटामोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
रेबामिपाइड का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से निम्नलिखित परिस्थितियों के बारे में चर्चा करें:
[mc4wp_form id=”183492″]
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान रेबामिपाइड लेना कितना सुरक्षित है, इसको लेकर अभी तक पर्याप्त अध्ययन नहीं किए गए हैं। इस दवा को लेने से पहले इसके संभावित फायदों और नुकसान का आंकलन करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, रेबामिपाइड प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी में ‘C’ में है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
रेबामिपाइड से ज्यादातर लोगों को साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। अगर कुछ हल्के साइड इफेक्ट होते भी हैं तो उन्हें खुराक देकर ठीक किया जा सकता है। इस दवा को लेने के बाद सामान्य दुष्प्रभाव कब्ज, सूजन, दस्त, मतली और उल्टी हैं। अतिसंवेदनशिलता और रैशेज 1% से कम रोगियों में देखे गए हैं।
रेबामिपाइड से निम्नलिखित साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं:
अन्य दवाओं के साथ रेबामिपाइड का इंटरैक्शन बहुत कम है। अन्य दवाओं के साथ इसका इस्तेमाल सुरक्षित है। नीचे बताई दवाओं को रेबामिपाइड रिकमेंड नहीं की जाती हैं। कई बार ऐसी कुछ दवाओं के साथ इसे देना पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर दोनों दवाओं की डोज में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
किसी भी विशेष डायट या एल्कोहॉल के साथ रेबामिपाइड का सेवन कर रहें हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।
इस दवा का इस्तेमाल आपके सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें। खासतौर पर अगर आपको लिवर, हृदय और किडनी संबंधित कोई रोग है तो इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। ये लोग इसका इस्तेमाल एवॉइड करें अगर इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह के लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। इसके साथ ही बुजुर्गों को भी ये दवा रिकमेंड नहीं करनी चाहिए।
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
व्यसकों के लिए ये दवा 100 मिलीग्राम दिन में तीन बार रिकमेंड की जाती है-
RAU : दिन में 3 टैबलेट (7-14 दिनों के लिए)
बीह्सट्स डिजीज (Behcet’s disease: दिन में 3 टैबलेट (2 महीने के लिए)
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
अगर आप रेबामिपाइड की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3778773/ Accesed December 05, 2019
https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT00272467 Accesed December 05, 2019
https://www.medscape.com/viewarticle/466511 Accesed December 05, 2019
http://www.drugsupdate.com/generic/view/1112# Accesed December 05, 2019