वेलोज टैबलेट पेट में उत्पादित एसिड की मात्रा को कम करती है। इस टैबलेट का उपयोग पेट और आंत के एसिड से संबंधित रोगों जैसे कि एसिड रिफ्लक्स (acid reflux), पेप्टिक अल्सर रोग (peptic ulcer) और अत्यधिक एसिड उत्पादन से जुड़े कुछ अन्य पेट की स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है। वेलोज टैबलेट का उपयोग गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) के लक्षणों का इलाज करने के लिए किया जाता है। हालांकि, यह हार्ट बर्न के लक्षणों में तत्काल राहत के लिए उपयोगी नहीं है। वेलोज एक प्रोटॉन पंप इन्हिबिटर है जो पेट में उत्पादित एसिड की मात्रा को कम करके बीमारी को दूर करने का काम करता है। टैबलेट का उपयोग इरोसिव एसोफैगिटिस (पेट के एसिड के कारण अन्नप्रणाली को हुआ नुकसान) के उपचार को बढ़ावा देने के लिए भी किया जाता है। इसमें एक्टिव इंग्रिडेंट के रूप में रैबेप्राजोल (Rabeprazole) पाया जाता है।

इस टैबलेट की खुराक डॉक्टर रोगी की उम्र, स्थिति और मेडिसिन की स्ट्रेंथ के हिसाब से निर्देशित करते हैं। बिना डॉक्टरी सलाह के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
वेलोज टैबलेट (Veloz Tablet) का डोज अगर छूट जाए तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी ही इस टैबलेट का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुए डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
और पढ़ें : Chlorzoxazone : क्लोरजोक्सॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स सावधानियां
अगर गलती से इस टैबलेट की दोहरी खुराक ले ली है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपने दवा का सेवन ज्यादा कर लिया है तो डॉक्टर से तुरंत बताएं और उनकी सलाह जरूर लें।
यदि आपको वेलोज टैबलेट की एलर्जी रिएक्शन के लक्षण दिखाई हैं, तो इमरजेंसी मेडिकल हेल्प लें। पित्ती की समस्या, सांस लेने मे तकलीफ, चेहरे, होंठ, जीभ या गले की सूजन जैसे संकेत मिलते ही डॉक्टर से संपर्क करें।
यदि आपको निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें, तो दवा का इस्तेमाल बंद करे और डॉक्टर को रिपोर्ट करें:
निम्नलिखित उन संभावित दुष्प्रभावों की सूची है जो टेंडोकेयर फोर्टे टैबलेट की सभी संयोजित सामग्रियों से हो सकते है। यह एक व्यापक सूची नहीं है। ये दुष्प्रभाव संभव हैं, लेकिन हमेशा नहीं होते हैं। यदि आपको निम्नलिखित में से किसी भी साइड इफेक्ट का पता चलता है, और यदि ये समाप्त नहीं होते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
वेलोज का उपयोग कुछ रोगियों में क्लोस्ट्रीडियम डिफिसाइल (Clostridium difficile) से संबंधित दस्त का कारण बन सकता है। डॉक्टर को ऐसी किसी भी स्थिति के बारे में प्राथमिकता पर रिपोर्ट करें। नैदानिक स्थिति के आधार पर उपयुक्त डोज एडजस्टमेंट या दूसरे विकल्प की आवश्यकता हो सकती है।
वेलोज का उपयोग कुछ लोगों में ल्यूपस बीमारी से जुड़ा हो सकता है। इस दवा के सेवन के बाद त्वचा पर अत्यधिक थकान, चकत्ते और घाव जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को बताए और दवा का उपयोग बंद कर देना चाहिए। नैदानिक स्थिति के आधार पर कुछ मामलों में एक अल्टरनेटिव ट्रीटमेंट पर विचार किया जाना चाहिए।
प्रतिकूल प्रभाव के बढ़ते जोखिम के कारण गंभीर लिवर की बीमारी वाले रोगियों में वेलोज का उपयोग सावधानी से किया जाना चाहिए। ट्रीटमेंट के दौरान लिवर फंक्शन टेस्ट की जरूरत पड़ सकती है।
वेलोज टैबलेट का उपयोग करने से पहले डॉक्टर को बताएं। यदि आपको इस टैबलेट में मौजूद एक्टिव तत्व रैबेप्राजोल (Rabeprazole) से एलर्जी है। आपको कोई अन्य एलर्जी भी है, तो डॉक्टर को बताना न भूलें।
प्रोटॉन पंप इन्हिबिटर (PPI) की उच्च खुराक का उपयोग या लंबे समय तक सेवन से हड्डी के फ्रैक्चरका खतरा बढ़ सकता है, खासकर पुराने रोगियों और महिलाओं में। डॉक्टर के परामर्श के बाद कैल्शियम साइट्रेट और विटामिन डी जैसे सप्लीमेंट्स लेने चाहिए।
कुछ लोगों में इस दवा के 3 महीने या उससे अधिक समय तक सेवन से थकान, भ्रम, चक्कर आना, मांसपेशियों में मरोड़ और अनियमित हार्ट बीट की शिकायत हो सकती है। इसके लिए आपका डॉक्टर मैग्नीशियम के लेवल की निगरानी के लिए कुछ टेस्ट कर सकता है।
इस दवा के साथ दीर्घकालिक उपचार से शरीर में विटामिन बी -12 के अवशोषण में कमी आ सकती है। नैदानिक स्थितियों के आधार पर कुछ मामलों में उपयुक्त डोज एडजस्टमेंट करना आवश्यक हो सकता है।
इस दवा के उपयोग से कुछ रोगियों में उनींदापन या चक्कर आ सकता है। यह सलाह दी जाती है कि यदि आप इस दवा के साथ उपचार के दौरान इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो आप वाहन या ऑपरेटिंग मशीनरी चलाने जैसी कोई भी गतिविधि न करें।
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग (breastfeeding) के दौरान इस टैबलेट का उपयोग अनुसंशित नहीं है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार इस टैबलेट को गर्भावस्था की श्रेणी सी में रखा गया है। एनिमल स्टडीज में दवा के इस्तेमाल से भ्रूण पर प्रतिकूल प्रभाव सामने आए हैं। हालांकि, ह्यूमन स्टडीज (human studies) में कोई कंट्रोल्ड डेटा उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। इस अवस्था में बिना डॉक्टरी सलाह से ली गई दवाएं कई समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
यदि आप एक ही समय पर अन्य दवाओं या अनिर्देशित प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं तो इस टैबलेट का प्रभाव बदल सकता है। यह साइड-इफेक्ट के लिए आपके जोखिम को बढ़ा सकता है। अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं, विटामिनों और हर्बल सप्लीमेंट्स के बारे में बताएं, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, ताकि आप डॉक्टर से ड्रग इंटरैक्शन को रोकने या मैनेज करने में मदद कर सकें। वेलोज टैबलेट (Veloz Tablet) निम्नलिखित दवाओं के साथ परस्पर इंटरैक्ट कर सकती है:
यह दवा कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के साथ भी इंटरैक्ट कर सकती है जैसे-
प्रतिकूल प्रभावों के बढ़ते जोखिम के कारण लिवर डिजीज वाले रोगियों में इस दवा का उपयोग सावधानी से किया जाना चाहिए।
कूल्हे, कलाई, या रीढ़ के फ्रैक्चर के बढ़ते जोखिम के कारण ऑस्टियोपोरोसिस के रोगियों में सावधानी के साथ इस दवा का उपयोग किया जाना चाहिए। ऐसी स्थिति में डोज एडजस्टमेंट या अल्टरनेटिव ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है।
रोगी की स्थिति बिगड़ने के जोखिम के कारण मैग्नीशियम स्तर के असंतुलन वाले रोगियों में सावधानी के साथ इस दवा का उपयोग किया जाना चाहिए। यह असंतुलन किसी बीमारी या किसी अन्य दवा के कारण हो सकता है। क्लिनिकल स्थिति के आधार पर खुराक समायोजन आवश्यक हो सकता है।
क्लोस्ट्रीडियम डिफिसाइल से जुड़े दस्त के बढ़ते खतरे के कारण कोलाइटिस के रोगियों में इस दवा का अत्यधिक सावधानी के साथ उपयोग किया जाना चाहिए।
अगर एल्कोहॉल के साथ वेलोज टैबलेट (Veloz Tablet) का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इस टैबलेट का सेवन किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ नहीं किया जाना चाहिए इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
ये दवा टैबलेट और कैप्सूल के रूप में उपलब्ध है। इसके अलावा यह टैबलेट कई स्ट्रेंथ्स में भी अवेलेबल है। डॉक्टर रोगी की स्थिति के आधार पर टैबलेट को निर्देशित करते हैं।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Rabeprazole. https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2005/020973s020lbl.pdf. Accessed On 30 July 2020
Veloz (20mg). https://www.ndrugs.com/?s=veloz&t=dosage. Accessed On 30 July 2020
Rabeprazole. https://www.drugbank.ca/drugs/DB01129. Accessed On 30 July 2020
Rabeprazole. https://www.drugs.com/dosage/rabeprazole.html. Accessed On 30 July 2020
rabeprazole sodium tablet, delayed release. https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=5d103551-978f-472a-9c62-51e6e4dea068. Accessed On 30 July 2020
Rabeprazole sodium 20 mg gastro-resistant tablets. https://www.medicines.org.uk/emc/product/2896/smpc. Accessed On 30 July 2020
Current Version
07/10/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Bhawana Awasthi