अंडे (Egg)
अंडा आपको थायरॉइड की समस्या से निजात दिला सकता है। दिन में दो अंडे खाएं जा सकते हैं। लेकिन यह भी इस पर निर्भर करता है कि आपका बॉडी टाइप कैसा है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो आप केवल एग व्हाइट ही खाएं। अंडे से न सिर्फ आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी बल्कि यह आपको थायरॉइड की समस्या से भी निजात दिलाएगा।
और पढ़ें: क्या ग्रीन-टी या कॉफी थायरॉइड पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हो सकती है?
अलसी के बीज (Flaxseed)
अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड, जिंक सेलेनियम और आयोडिन काफी मात्रा में पाया जाता है। ये सब मिलकर आपको कई बीमारियों से बचाता है। आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों में अलसी के बीज खास काम आते हैं। अलसी के बीज को स्मूदी और शेक में डालकर पी सकते हैं। इसके अलावा इनका उपयोग खाना बनाने में किया जा सकता है।
हाइपरथायरॉडिज्म में हरी सब्जियां, साबुत अनाज, ब्राउन ब्रेड, ऑलिव ऑइल, लेमन, हर्बल और ग्रीन टी, अखरोट, जामुन, स्ट्रॉबेरी, गाजर, हरी मिर्च, शहद, आयोडीन और फाइबर युक्त भोजन को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए जो थायरॉइड के स्तर को नियंत्रित करते हैं। इन चीजों के खाने से थायरॉइड का स्तर सही बना रहता है। वहीं हाइपोथायरॉडिज्म की स्थिति में हाइपरथायरॉइड से ठीक उलट चीजें अपनानी चाहिए।
अगर आपको अपनी समस्या को लेकर कोई सवाल है, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लेना न भूलें। उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और थायरॉइड से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।