हर्पीस जोस्टर को शिंगल्स भी कहते हैं। ये एक ऐसी स्थिति है इसमें त्वचा पर दर्द भरे छाले हो सकते हैं, दवाओं की मदद से आप इस स्थिति से निजात पा सकते हैं।
50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में ये बीमारी बहुत आम है और कुछ दिनों में आपका इम्यून सिस्टम कमजोर भी हो सकता है। इसीलिए डॉक्टर 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन जोस्टवैक्स (Zostavax)] लेने के लिए कहते हैं जिससे कि इस बीमारी का खतरा कम हो सके।
हर्पीस जोस्टर होना बहुत आम है। 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में इस बीमारी का होना बहुत आम है। खतरों और लक्षणों को नियंत्रित करके इस बीमारी का खतरा कम किया जा सकता है।
और पढ़ें: हर्पीस इंफेक्शन से होने वाली बीमारी है, अपनाएं ये सावधानियां
हर्पीस जोस्टर का वायरस स्पाइन में पाया जाता है। एक्टिवेटिड वायरस नसों से होते हुए त्वचा में जा सकता है जिससे रैशेज हो सकते हैं और नसों के अंत में संक्रमण फैल सकता है। अकसर ये शरीर के एक भाग में बैंड के रूप में पाया जाता है लेकिन कई बार ये शरीर में किसी भी जगह पर भी हो सकता है। जैसे कि आंखों पर शिंगल्स होना एक गंभीर अवस्था है और इसकी वजह से धुंधलापन हो सकता है।
शुरुआती लक्षण
इसके शुरुआती लक्षण हल्की खुजली, गुदगुदी, सिर दर्द, फ्लू या फिर बुखार हो सकते हैं। समय के साथ ये रैशेज बड़े होते जाएंगे और इनमें पस भर जाता है। इसके घावों में आपको खुजली हो सकती है लेकिन कोशिश करें कि आप खुजली न करे क्योकि इससे बैक्टीरियल संक्रमण हो सकता है।
आपको संक्रमण में दर्द हो सकता है। कुछ लोग जो कि 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं उन्हें दर्द रहेगा (postherpetic neuralgia) और ये 30 दिन से ज्यादा तक रहेगा। इलाज न मिलने पर ये गंभीर हो सकता है और आपके दैनिक जीवन में खलल डाल सकता है।
अपने डॉक्टर से कब मिले ?
अगर आपको संकेत और लक्षण दिख रहे हैं तो अपने डॉक्टर से तुरंत मिले। हर शरीर अलग स्थिति में अलग तरीके से व्यवहार करता है इसलिए सही इलाज के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर ले।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : पेनिस फंगल इंफेक्शन के कारण और उपचार
माना जाता है कि ये वही वायरस है जो कि चिकनपॉक्स के लिए जिम्मेदार है। एक बार संक्रमण फैलाने के बाद ये वायरस निष्क्रिय रहता है। समय के साथ घटती हुई रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से वायरस दोबारा एक्टिव हो जाएगा और शिंगल्स हो सकते है। इस प्रक्रिया में सदियों का समय लग सकता है।
जो लोग चिकनपॉक्स का टीका नहीं लगवाते है उन्हें शिंगल्स से प्रभावित व्यक्ति से संक्रमण हो सकता है।
और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में STD (Sexually Transmitted Diseases): जानें इसके लक्षण और बचाव
और पढ़ें : हर्पीस के साथ सेक्स संभव है या नहीं, जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल
यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा परामर्श का विकल्प नहीं है। अपने शरीर और स्थिति के अनुसार इलाज के लिए डॉक्टर से जरूर मिले।
आपकी स्पाइन में छालों को देखकर डॉक्टर आपको हर्पीस जोस्टर है या नहीं इसका पता लगा सकते हैं। छालों से निकलने वाले मवाद को लेबोरेटरी टेस्ट के लिए भेजा जा सकता है।
हर्पीस जोस्टर कुछ हफ्तों में ठीक हो जाएगा। इलाज का मुख्य कारण संक्रमण को फैलने से रोकना, असहजता को कम करना और आगे किसी भी समस्या को रोकना है। अगर आपकी बीमारी के बारे में दो या तीन दिन के अंदर पता चल जाता है तो डॉक्टर आपको एंटीवायरल दवाएं दे सकते हैं जैसे कि असाइक्लोविर (acyclovir, valacyclovir, and famciclovir) जिससे की छाले और दर्द कम हो जाए। आप लोशन या क्रीम्स का भी इस्तमाल कर सकते हैं जिससे कि दर्द और खुजली कम हो जाए और घाव जल्दी भर जाए।
इस रोग के वायरस हमारे आस-पास के वातावरण में मौजूद होते हैं। ये संक्रमण उसी तरह से हो सकता है, जिस तरह से जुकाम हो जाता है। इस संक्रमण से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की जरूरत है। आप कुछ उपाय करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।
और पढ़ें : हर्पीस वायरस की इस गंभीर रोग से निपटने के लिए मिल गयी है वैक्सीन
अगर चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी हो गई हो और आपको आंखें खोलने या बंद करने में परेशानी हो रही हो तो इन बातों का ध्यान रखें :
इसके अलावा हर्पीस जोस्टर से निपटने के लिए और इसके दर्द को कम करने के लिए आप निम्न सुझाव अपना सकते हैं:
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और हर्पीस जोस्टर से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Shingles: https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/shingles/symptoms-causes/syc-20353054 Accessed 13/11/2019.
Shingles. https://www.nlm.nih.gov/medlineplus/ency/article/000858.htm. Accessed 13/11/2019.
Shingles (Herpes Zoster). https://medlineplus.gov/shingles.html Accessed 13/11/2019.
Ramsay Hunt syndrome. http://www.drugs.com/mcd/ramsay-hunt-syndrome. Accessed 13/11/2019.
Shingles and chickenpox (Varicella-zoster virus). http://umm.edu/health/medical/reports/articles/shingles-and-chickenpox-varicellazoster-virus. Accessed 13/11/2019.
Current Version
25/02/2021
Suniti Tripathy द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: डॉ. प्रणाली पाटील