[mc4wp_form id=’183492″]
अब जानें दुनिया के सबसे बड़े फल के बारे में
अक्सर लोग कद्दू को सब्जी समझकर खाते होंगे, पर आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक फल है। कद्दू दुनिया में सबसे भारी और पृथ्वी का सबसे बड़ा फल माना जाता है। साल 2014 में हुए एक कद्दू का 1056 किलो था और तब से ही इसे विश्व का सबसे बड़ा और भारी फल माना जाने लगा।
वहीं, विश्व रिकॉर्ड बना चुके दुनियां के इस सबसे बड़े फल पर वैज्ञानिकों का मत है कि, उन्हें यकीन है कि आने वाले समय में यह रिकॉर्ड टूट सकता है। ऐसे में वे अपने नए शोध जारी रखेंगे।
दुनिया के सबसे बड़े फल पर रिसर्च करने वाले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक और डॉक्टर जेसिका सैवेज ने बीबीसी को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, कारे जेनसेन नाम की उनकी एक सहयोगी ने साल 2012 में उन्हें बताया था कि मैसाचुसेट्स के टॉप्सफील्ड में 913 किलो वजन के कद्दू का नया विश्व रिकॉर्ड बना है। इसके आकार और वजन को देखकर हर किसी में यह जानने की दिलचस्पी हुई कि, आखिर इस कद्दू का वजन इतना भारी कैसे हो सकता है। इसे कैसे उगाया गया होगा।
जिस पर अपने रिसर्च के दौरान हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया कि, विश्व रिकॉर्ड के लिए उगाया गया यह कद्दू मूल रूप से हबर्ड स्क्वैश से उत्पादित किया गया था। इस प्रजाति के कद्दू के फलों का आकार बढ़ता रहता है। इससे पहले साल 1904 से साल 1976 तक विश्व का सबसे बड़ा फल होने का रिकॉर्ड कद्दू की विशालकाय किस्म अटलांटिक कद्दुओं की किस्मों को प्राप्त था।
और पढ़ेंः गर्मियों में तेजी से बढ़ते हैं नाखून (Nails), जानें इस तरह के कई फन फैक्ट्स
विशालकाय कद्दू के इस किस्म की खासियत क्या है?