और पढ़ें: सिस्टोलिक हार्ट फेलियर : लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव से सुधर सकती है दिल की यह कंडिशन!
ब्लड थिनर मेडिसिन: फ्रैगमिन (Fragmin)
फ्रैगमिन ब्लड थिनर (Blood Thinner) इंजेक्शन हार्मफुल ब्लड क्लॉट से बचाने का काम करता है और साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है। ये ब्लड के फ्लो को स्मूथ करने के लिए क्लॉटिंग प्रोटीन की एक्टिविटी को कम करता है। इसे एंटीकोआगुलेंट्स के नाम से भी जानते हैं। कुछ सर्जरी जैसे कि एब्डॉमिनल सर्जरी या फिर हिप रिप्लेसमेंट के दौरान ब्लड क्वॉटिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस इंजेक्शन का इस्तेमाल क्वॉट रोकने के लिए किया जाता है। कई बार एक ही स्थान में लंबे समय तक बैठने से भी ब्लड क्लॉटिंग (Blood clotting) का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस दवा इस्तेमाल लाभ पहुंचाता है। ये दवा चेस्ट पेन में भी राहत देती है। इस दवा में एक्टिव इंग्रीडिएंट के रूप में डाल्टेपैरिन (Dalteparin) होता है।
क्लेक्सेन 40mg इंजेक्शन (Clexane 40mg Injection)
क्लेक्सेन ब्लड थिनर (Blood Thinner) इंजेक्शन एंटीकोआगुलेंट्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ये शरीर में हार्मफुल क्वॉट को बनने से रोकता है। अगर शरीर में क्लॉट्स बन चुके हैं, तो ये दवा उन्हें खत्म करने का काम करती है। ये वेंस में खून के थक्के बनने से रोकता है। इस इंजेक्शन को नसों में नहीं बल्कि स्किन में लगाया जाता है। डॉक्टर आपकी बीमारी के अनुसार की इंजेक्शन की डोज तय करते हैं। अगर आप समय पर इंजेक्शन नहीं लगवाते हैं, तो आपके शरीर में तेजी से ब्लड क्लॉटिंग (Blood clotting) शुरू हो सकती है। अगर आपको पहले से कोई बीमारी हो, तो इस संबंध में डॉक्टर को जरूर बताएं। इस इंजेक्शन की कीमत 489 रु है। इस इंजेक्शन में एक्टिव इंग्रीडिएंट के रूप में एनोक्सापैरिन (Enoxaparin) होता है।
और पढ़ें: बैक्टीरियल एंडोकार्डाइटिस (Bacterial endocarditis): हार्ट में होने वाला ये इंफेक्शन हो सकता है जानलेवा
ब्लड थिनर मेडिसिन: अरीक्स्ट्रा 2.5mg इंजेक्शन (Arixtra 2.5mg Injection)
अरीक्स्ट्रा ब्लड थिनर (Blood Thinner) इंजेक्शन शरीर में खून के थक्के जमने की समस्या से राहत दिलाता है। ये इंजेक्शन पल्मोनरी एंबोलिज्म(Pulmonary embolism ) की समस्या से भी बचाता है। ये इंजेक्शन सर्जरी के बाद होने वाली ब्लड क्लॉटिंग (Blood clotting) की समस्या से भी बचाता है। इस इंजेक्शन में एक्टिव इंग्रीडिएंट के रूप में फोंडापारिनक्स (Fondaparinux) होता है। आप इसे 680 रु में ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
इस आर्टिकल में दिए गए ब्रांड के नाम का हैलो स्वास्थ्य प्रचार नहीं कर रहा है। डॉक्टर से परामर्श के बाद ही दवाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। हार्ट की दवाओं का सेवन सही समय पर रोजाना करना चाहिए वरना दवाओं का सेवन न करने की स्थिति में आपको अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। दवाओं के साथ ही आपको खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता। इस आर्टिकल में हमने आपको ब्लड थिनर (Blood Thinner) के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।