बटरकप (Buttercup) औषधीय गुणों वाला एक फूल है। यह पीने रंग होता है और इसके फूल में पांच पंखुड़ियां होती हैं। इस पौधे की जड़ें, पत्ते और फूलों का उपयोग कई स्वास्थ्य परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके फूलों को सूखाकर दवाओं में प्रयोग किया जाता है। फ्रेश फूलों का इस्तेमाल परेशानी खड़ी कर सकता है इसलिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके फूलों का इस्तेमाल हमेशा सूखा कर ही करें। इस इस्तेमाल त्वचा रोगों, गठिया, गाउट, तंत्रिका दर्द, फ्लू (इन्फ्लूएंजा), स्वाइन फ्लू और मेनिन्जाइटिस के लिए किया जा सकता है।

बटरकप को आमतौर पर एक खाद्य पदार्थ नहीं माना जाता है। हालांकि, इसके औषधीय गुण भी कई हैं। इसके परिवार में लगभग 2,252 प्रजातियां होती हैं जिनमें से सिर्फ 600 ही स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होते हैं। इस औषधीय फूल में विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें विटामिन ए की उच्च मात्रा होती है, जो हमारे शरीर के लिए कई प्रकार के कार्य करता है। यह आंखों के स्वास्थ्य का ख्याल रखता है। आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए एक जरूरी तत्व होता है। इसके साथ ही, यह हमारे अंतःस्रावी तंत्र को भी अच्छी तरह से काम करने में मदद प्रदान करता है। विटामिन ए के अलावा, इसमें विटामिन डी के भी गुण होते हैं। इसमें अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बानए रखने की क्षमता होती है। मूल रूप से, स्वस्थ सेलुलर फंक्शन के लिए अच्छे कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास में एक अहम भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़ें: गुड़हल क्या है ?
जोड़ों के दर्द को करे दूर: बटरकप गठिया से ग्रसित लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसे स्किन पर सीधे तौर पर लगाने से जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिलती है।
गले के सूखने और दर्द होने पर: बटरकप मुंह और गले में दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए इसे पानी के साथ उबालकर ठंडा करके गारगल किए जा सकते हैं। ऐसा कर आपको राहत मिलेगी।
सिर दर्द को करे दूर: इस हर्ब से सिर दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए इसका जूस को नाक में डालना होता है। इससे आपके छींक आएंगी और कुछ देर में आपको सिरदर्द कम लगने लगेगा।
साइटिका: साइटिका के असहनीय दर्द में भी बटरकप राहत पहुंचाता है।
इन परेशानियों को भी करता है दूर:
यह एक हर्बल सप्लीमेंट है और कैसे काम करता है, इसके संबंध में अभी कोई ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप किसी हर्बल विशेषज्ञ या फिर किसी डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ेंः Ambroxol : एम्ब्रोक्सॉल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
हर्बल सप्लिमेंट के उपयोग से जुड़े नियम अंग्रेजी दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इनकी उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए अभी और शोध की जरुरत है। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरूरी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: अमरूद क्या है?
सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होते है, ऐसा शोध के द्वारा साबित हुआ है। अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसके सेवन से निम्मलिखित साइड इफेक्ट देखने को मिल सकत् हैं-
हालांकि कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो इस लिस्ट में शामिल न हो। अगर आपको कोई भी साइड इफेक्ट इसके सेवन से महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: हेजलनट क्या है?
इस हर्बल सप्लीमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
यह भी पढ़ें: हॉथॉन क्या है?
यह हर्बल सप्लीमेंट इन खुराक के रूप में उपलब्ध है –
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। बटरकप से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।
और पढ़ें:-
बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए आसान उपाय
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Functional optics of glossy buttercup flowers/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5332578/Assessed on 13 January, 2020.
Extra petals in the buttercup (Ranunculus repens) provide a quick method to estimate the age of meadows/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2729631/Assessed on 13 January, 2020.
BUTTERCUP/https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-656/buttercup/Assessed on 13 January, 2020.
BULBOUS BUTTERCUP/https://www.rxlist.com/bulbous_buttercup/supplements.htm/Assessed on 13 January, 2020.
Meadow Buttercup. http://www.naturalmedicinalherbs.net/herbs/r/ranunculus-acris=meadow-buttercup.php. Assessed on 13 January, 2020.
Current Version
04/06/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Shruthi Shridhar
Updated by: Surender aggarwal
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Shruthi Shridhar