backup og meta

Pao pereira: पाओ परेरा क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. स्नेहल सिंह · होम्योपैथी · Wellness Online Clinic Healing Arts


Bhawana Sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/05/2021

Pao pereira: पाओ परेरा क्या है?

परिचय

पाओ परेरा (Pao pereira) क्या होता है?

पाओ परेरा एक तरह का पेड़ होता है जिसकी छाल का प्रयोग दवाईयां बनाने के लिए किया जाता है। पाओ परेरा को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे बर्गबिटा, जिस्सोस्पर्मम लाएव, जिस्सोस्पेरम वेलोसिटी, पौ परेरा, पोइयर डू ब्रिसिल आदि। 

यह कैसे काम करता है

पाओ परेरा का प्रयोग कई रोगों के उपचार के लिए किया जाता है जैसे कैंसर, कब्ज, बुखार, मलेरिया, पेट और लिवर की समस्याएं आदि। यह हर्ब कैंसर के विकास को रोकने में सहायक है और साथ ही उन परजीवियों को भी नष्ट कर सकती है, जो मलेरिया का कारण बनते हैं।

और पढ़ें:Mobizox Tablet : मोबिजॉक्स टैबलेट क्या है? जानिए उपयोग, साइड इफेक्ट, सावधानी और खुराक के बारे में।

उपयोग

पाओ परेरा (Pao pereira) का किस लिए इस्तेमाल किया जाता है? 

  • पाओ परेरा को एक बहुत ही असरदार दवा माना जाता है। इसका प्रयोग मलेरिया, बुखार, पेट में गड़बड़ी, कैंसर, एचआईवी और यौन उत्तेजना के लिए दवाई बनाने के लिए किया जाता हैं।
  • यह हर्ब पेट के दर्द को भी ठीक करने में उपयोगी है। कब्ज दूर करने में भी यह हर्ब असरदार है।
  • एचआईवी होने पर पाओ परेरा से बनी दवाई का उपयोग किया जाता है।
  • इसकी छाल से बने काढ़े को पिलाने से बुखार में आराम मिलता है।
  • इससे शरीर के कई छोटे-बड़े इलाज संभव हैं। लिवर की समस्याएं दूर करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।
  • इस हर्ब से बनी यौन उत्तेजक दवाएं भी बाजार में उपलब्ध हैं।
  • कई अन्य दवाईयों में भी इस हर्ब का प्रयोग किया जाता है। हालांकि इन दवाओं का उपयोग अभी जानवरों पर किया गया है इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

मुझे पाओ परेरा (Pao pereira) कैसे लेना चाहिए?

आप डॉक्टर के द्वारा दी सलाह के अनुसार पाओ परेरा ले सकते हैं। इसकी डोज की मात्रा और इस्तेमाल का खास ध्यान रखें।

[mc4wp_form id=’183492″]

मैं पाओ परेरा (Pao pereira) को कैसे स्टोर करूं?

पाओ परेरा को सीधे रोशनी और नमी से बचाने के लिए रूम टेंपरेचर में रखना ही सबसे ज्यादा बेहतर रहता है। भूल कर भी इसे बाथरूम या फ्रीजर में न रखें। इसके सही लाभों को पाने के लिए इसे सही तरीके से स्टोर करना आवश्यक है। आपको बाजार में हर्ब्स कई ब्रांड्स में मिल सकती हैं। इन्हे स्टोर करने से पहले प्रोडक्ट पैकेज पर दिए दिशा-निर्देशों की बारीकी से जांच करें या मेडिकल वाले से जानकारी लें। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों और पालतू जानवरों को हर दवाई और हर्ब से दूर रखें। इसे टॉयलेट में फ्लश न करें और न ही नाली में बहाएं। इसलिए, जब यह एक्सपायर हो जाए, तो इसे उचित तरह से फेंकें। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ें : पेट में जलन कम करने वाली दवाईयों को लगाना होगा वॉर्निंग लेबल

सावधानियां और चेतावनियां

पाओ परेरा (Pao pereira) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

पाओ परेरा लेने से पहले इस के फायदे और नुकसान दोनों को समझें। अपने डॉक्टर को बताएं अगर आपको निम्नलिखित परेशानी होती है तो क्योंकि इस हर्ब के फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हो सकते हैं:

निम्नलिखित स्थितियों में इस हर्ब को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें:

  • अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही है। 
  • अगर आप कोई अन्य दवाई ले रहे हैं। इस दवाई की सलाह चाहे डॉक्टर ने दी हो या नहीं। 
  • अगर आपको पाओ परेरा या इसमें मौजूद अन्य किसी भी तत्व से एलर्जी हो।
  • अगर आपको कोई अन्य बीमारी, विकार आदि हो।
  • अगर आपको किसी तरह की एलर्जी हो जैसे भोजन, डाई, प्रेज़रवेटिव या जानवर से  ।

हालाँकि, जड़ी-बूटियों को लेने के नियम दवाईयों से कम सख्त होते हैं लेकिन इनकी सुरक्षा को लेकर अध्ययन करना अनिवार्य है। जिस भी दवाई या जड़ी-बूटी को आप ले रहे हैं, आपको उनके फायदे और नुकसानों के बारे में पता होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर की राय लें।

क्या गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान पाओ परेरा (Pao pereira)लेना सुरक्षित है?

अभी इस बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है कि गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान इसे लेने से किस प्रकार का जोखिम हो सकता है। लेकिन, इस दौरान किसी भी ऐसी दवाई या जड़ी-बूटी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिसकी सलाह डॉक्टर ने न दी हो। इस स्थिति में खुद की और अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करने से बचे। 

साइड इफेक्ट्स

पाओ परेरा (Pao pereira) के साइड इफेक्ट क्या हैं?

पाओ परेरा के साइड इफेक्ट्स के बारे में सही जानकारी उपलब्ध नहीं है इसलिए इस हर्ब का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अन्यथा, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

कौन-सी दवाएं पाओ परेरा के साथ इंटरैक्ट कर सकती हैं?

पाओ परेरा अन्य दवाओं या हर्ब्स के साथ इंटरेक्ट कर सकती हैं, जो आप वर्तमान में ले रहे हैं। ये आपकी दवा के काम करने के तरीके में विपरीत असर डाल सकती है या गंभीर साइड इफेक्ट की स्थिति पैदा कर सकती हैं। आपको उन सभी दवाईयों की सूची बना लेनी चाहिए जो आप ले रहे हैं और इस सूची को अपने डॉक्टर के साथ अवश्य शेयर करना चाहिए। हालांकि, इस बारे में सही जानकारी उपलब्ध नहीं है कि यह जड़ी-बूटी, अन्य दवाईयों या हर्ब्स के साथ क्या इंटरेक्शन कर सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना न तो इस जड़ी-बूटी का सेवन करना शुरू करें और न ही बंद करें।

और पढ़ें :  गर्भावस्था के दौरान बेटनेसोल इंजेक्शन क्यों दी जाती है? जानिए इसके फायदे और साइड इफेक्ट्स

डोसेज

पाओ परेरा को लेने की सही खुराक क्या है?

पाओ परेरा की डोज उम्र और बीमारी पर निर्भर करती है। हर मरीज के लिए इस की खुराक अलग होती है। याद रखें,  हर्बल प्रोडक्ट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं और इनकी डोज के बारे में सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है। इसलिए डॉक्टर से खुराक की जानकारी जरूर लें। इस हर्ब का उपयोग शुरू करने से पहले इसके लेबल पर दी सलाहों को अच्छे से पढ़ें और अपने फार्मासिस्ट और डॉक्टर की राय लें।

आपातकालीन स्थिति या ओवरडोज की स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

आपातकालीन स्थिति या ओवरडोज की स्थिति में आपातकालीन सेवाओं को सूचित करें या किसी हॉस्पिटल या ट्रामा सेंटर में एडमिट हो जाएं।

अगर एक खुराक लेना भूल जाऊं, तो क्या करूं?

अगर आप इस जड़ी-बूटी की एक खुराक लेना भूल गए है, तो इसे समय रहते ले लीजिए। वहीं, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया हो, तो पहली खुराक को स्किप कर दूसरी खुराक ले लीजिए। लेकिन, ओवरडोज लेने से बचे।

उपलब्ध

पाओ परेरा किन रूपों में उपलब्ध होती है?

पाओ परेरा निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:

  • कच्चा पाओ परेरा
  • टिंक्चर
  • कैप्सूल्स

हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. स्नेहल सिंह

होम्योपैथी · Wellness Online Clinic Healing Arts


Bhawana Sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/05/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement